Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

”झूठ बोल रहे हैं प्रकाश पोहरे”

[caption id="attachment_14769" align="alignleft"]खबर की कटिंगखबर की कटिंग, विस्तार से पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें[/caption]मैं अवकाश पर तिरूपति प्रवास पर था, तब ‘देशोन्नती’ के मालिक प्रकाश पोहरे का पक्ष भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित होने की बात पता चली। साइट खोल कर सब पढ़ गया। झूठ के उनके भंडार में उन साजिशों की पुष्टि हो गई, जिनकी जानकारियां ‘देशोन्नती’ के संपादकीय और प्रशासकीय सहयोगियों ने मुझे दी थी। मैंने ‘राष्ट्रप्रकाश’ ज्वाइन एस.एन विनोद जी के नाम पर किया था। यह भी मुझे जानकारी थी कि विनोदजी ‘राष्ट्रप्रकाश’ के पार्टनर हैं। अब विनोदजी के इस्तीफे के बाद पोहरे कहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं था। उनके झूठ को साबित करने के लिए मैं यहां ‘देशोन्नती’, जिसके मालिक और मुख्य संपादक स्वयं प्रकाश पोहरे हैं, के अंक में ही प्रकाशित ‘राष्ट्रप्रकाश’ के उस समाचार को उद्धृत कर रहां हूं जिसमें छपा है कि ”डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागृह में आज मुख्य संपादक एस. एन. विनोद और ‘देशोन्नती’ के एडीटर-इन-चीफ प्रकाश पोहरे के संयुक्त उपक्रम ‘राष्ट्रप्रकाश’का भव्य लोकार्पण किया गया.”

खबर की कटिंगमैं अवकाश पर तिरूपति प्रवास पर था, तब ‘देशोन्नती’ के मालिक प्रकाश पोहरे का पक्ष भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित होने की बात पता चली। साइट खोल कर सब पढ़ गया। झूठ के उनके भंडार में उन साजिशों की पुष्टि हो गई, जिनकी जानकारियां ‘देशोन्नती’ के संपादकीय और प्रशासकीय सहयोगियों ने मुझे दी थी। मैंने ‘राष्ट्रप्रकाश’ ज्वाइन एस.एन विनोद जी के नाम पर किया था। यह भी मुझे जानकारी थी कि विनोदजी ‘राष्ट्रप्रकाश’ के पार्टनर हैं। अब विनोदजी के इस्तीफे के बाद पोहरे कहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं था। उनके झूठ को साबित करने के लिए मैं यहां ‘देशोन्नती’, जिसके मालिक और मुख्य संपादक स्वयं प्रकाश पोहरे हैं, के अंक में ही प्रकाशित ‘राष्ट्रप्रकाश’ के उस समाचार को उद्धृत कर रहां हूं जिसमें छपा है कि ”डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागृह में आज मुख्य संपादक एस. एन. विनोद और ‘देशोन्नती’ के एडीटर-इन-चीफ प्रकाश पोहरे के संयुक्त उपक्रम ‘राष्ट्रप्रकाश’का भव्य लोकार्पण किया गया.”

खबर की कटिंगअन्य अखबारों में छपी ऐसी खबरों को छोड़ दें, तो यह खबर स्वयं प्रकाश पोहरे के अखबार में छपी है. क्या यह झूठी खबर है? इसके पूर्व जब विनोदजी ने ‘देशोन्नती’ ज्वाइन किया तब ‘देशोन्नती’ की ओर से सभी स्थानीय अखबारों को ‘प्रेसनोट’ जारी किया गया था। उस खबर में भी यही बताया गया था कि ”देशोन्नती ग्रुप, एस.एन.विनोद के साथ ‘ज्वायंट वेंचर’ के रुप में नागपुर और मुंबई से शीघ्र ही हिन्दी दैनिक ‘राष्ट्रप्रकाश’ का प्रकाशन आरंभ करने जा रहा है.” सुप्रसिद्ध अंग्रेजी दैनिक ‘हितवाद’ सहित अन्य हिन्दी-मराठी के अखबारों ने भी यह खबर प्रकाशित की थी. ‘हितवाद’ की कतरन संलग्न है. क्या यह भी झूठ था? इसके अलावा ‘राष्ट्रप्रकाश’ के लोकार्पण की पूर्व संध्या पर (२७ फरवरी को) स्थानीय पत्रकार भवन में एक संवाददाता सम्मेलन कर प्रकाश पोहरे ने स्वयं घोषणा की थी कि राष्ट्रप्रकाश एस.एन. विनोद के साथ ‘ज्वायंट वेंचर’ के रूप में प्रकाशित होने जा रहा है. नागपुर के सभी पत्रकार इसके साक्षी हैं. यह खबर भी पोहरे के ‘देशोन्नती’ मे छपी थी.

ये उदाहरण काफी हैं यह प्रमाणित करने के लिए कि ‘राष्ट्रप्रकाश’ एस.एन. विनोद व प्रकाश पोहरे का संयुक्त उपक्रम है. इससे यह भी साबित हो जाता है कि प्रकाश पोहरे ने साजिश रच कर विनोदजी का उपयोग किया और अब बेइमानी पर उतर आए हैं. रही बात ‘राष्ट्रप्रकाश’ की स्वीकृति की तो अभी तो प्रकाशन के दो माह भी नहीं हुए हैं लेकिन पाठकों ने इसे सर्वश्रेष्ठ हिन्दी दैनिक के रूप में स्वीकारा है. पोहरे जो सफाई दे रहें है- आरोप लगा रहे हैं वे सभी उनके द्वारा रचे गये ‘षडयंत्र’ के अंग हैं. प्रकाशन के तीसरे सप्ताह में ही सभी सातों परिशिष्ट बंद कर देना, पृष्ठ संख्या घटा देना पोहरे के षडयंत्र के भाग थे. प्रकाशन के तीन माह पूर्वनियुक्त शहर के एक बड़े न्यूज पेपर एजेंट श्री बेग को प्रकाशन के आधे घंटे पहले हटा कर नया एजेंट नियुक्त करना और सर्वे, जो दो माह विलंब से प्रकाशन के सिर्फ ५-६ दिन पूर्व शुरू किया गया, उसे भी बंद कर देना पोहरे की बदनीयती को साबित करता है.

विनोदजी को जवाब देने से ‘राष्ट्रप्रकाश’ के हम सहयोगियों ने मना किया क्योंकि पोहरे इस लायक हैं ही नहीं कि विनोदजी के सामने बैठ भी सकें. उनकी हरकतों की जानकारी अगर यहां दे दी जाए तब आपके पाठकों और आपको उल्टी हो जाएगी. इसलिए मैंने विनोदजी के सम्मान को देखते हुए प्रकाश पोहरे के वक्तव्य का खंडन करना जरूरी समझा. पोहरे तो सरेआम कहते-फिरते है अरविंद शर्माकि ‘मैं तो नंगा हूं, मेरा क्या जाएगा’, और हां, पोहरे ने विनोदजी को राम-राम नहीं किया, विनोदजी ने पोहरे को राम-राम किया, यह बात देशोन्नती-राष्ट्रप्रकाश के सभी सहयोगी जानते हैं. मैं यह सब अपनी नौकरी को खतरे में डाल इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि मैंने पत्रकारिता में हमेशा सच का साथ देना सीखा है।


लेखक अरविंद शर्मा नागपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक राष्ट्रप्रकाश के समाचार संपादक हैं। उनसे संपर्क 09730107167 के जरिए किया जा सकता है।


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...