Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गोविंद पंत राजू, श्रवण और रमेश डीएनए पहुंचे

[caption id="attachment_14848" align="alignleft"]गोविंद पंत राजूगोविंद पंत राजू[/caption]लखनऊ और इलाहाबाद से प्रकाशित और तेवरदार खबरों के लिए मशहूर अखबार डेली न्यूज एक्टिविस्ट (डीएनए) के साथ कई वरिष्ठों ने नई पारी शुरू की है। यूपी टीवी जर्नलिज्म के जाने-माने नाम गोविंद पंत राजू ने बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर डीएनए ज्वाइन किया है। श्रवण शुक्ला ने पोलिटिकल एडिटर के रूप में डीएनए की कमान संभाल ली है। रमेश सिंह एसोसिएट न्यूज एडिटर के रूप में डीएनए के साथ नई पारी शुरू कर चुके हैं। एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में डीएनए ग्रुप की कमान संभालने वाले गोविंद पंत राजू 11 वर्ष तक आज तक न्यूज चैनल के यूपी और उत्तराखंड के ब्यूरो चीफ रहे।

गोविंद पंत राजूलखनऊ और इलाहाबाद से प्रकाशित और तेवरदार खबरों के लिए मशहूर अखबार डेली न्यूज एक्टिविस्ट (डीएनए) के साथ कई वरिष्ठों ने नई पारी शुरू की है। यूपी टीवी जर्नलिज्म के जाने-माने नाम गोविंद पंत राजू ने बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर डीएनए ज्वाइन किया है। श्रवण शुक्ला ने पोलिटिकल एडिटर के रूप में डीएनए की कमान संभाल ली है। रमेश सिंह एसोसिएट न्यूज एडिटर के रूप में डीएनए के साथ नई पारी शुरू कर चुके हैं। एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में डीएनए ग्रुप की कमान संभालने वाले गोविंद पंत राजू 11 वर्ष तक आज तक न्यूज चैनल के यूपी और उत्तराखंड के ब्यूरो चीफ रहे।

पिछले करीब ढाई वर्षों से वे रिलायंस रीटेल के जनरल मैनेजर (कारपोरेट अफेयर्स) के रूप में यूपी और उत्तराखंड का काम देख रहे थे। 20 वर्षों के अपने पत्रकारीय करियर में गोविंद ने शुरुआत ‘नैनीताल समाचार’ से की। नैनीताल से रिपोर्टर के रूप में वे नवभारत टाइम्स व जनसत्ता के लिए भी काम करते रहे। इसके बाद वे वर्ष 1985 में लखनऊ में नवभारत टाइम्स से सब एडिटर / रिपोर्टर के रूप में जुड़े। वर्ष 1993 से 94 तक बीबीसी टीवी के लिए काम किया। अगले एक साल एशियन न्यूज इंटरनेशनल (एएनआई), दिल्ली के लिए यूपी करेस्पांडेंट के बतौर कार्यरत रहे। 1995 से 2006 तक टीवी टुडे ग्रुप के चैनल आज तक के लिए यूपी-उत्तराखंड स्टेट हेड के बतौर काम करते रहे। अपने पत्रकारीय करियर में राजू ने कई बड़ी खबरें ब्रेक की। फोटोग्राफी के शौकीन गोविंद पंत राजू को इस कार्य के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। पहाड़ और प्रकृति बचाने के लिए शुरू हुए चर्चित सामाजिक मुहिम ‘चिपको आंदोलन’ से जुड़े रहे गोविंद पंत राजू ने इस आंदोलन की पत्रिका ‘पहाड़’  के संस्थापक सदस्यों में से रहे हैं। 

श्रवण शुक्लाडीएनए के साथ पोलिटिकल एडिटर के रूप में जुड़ने वाले श्रवण शुक्ला इससे पहले तहलका (यूपी और उत्तराखंड) के लिए बतौर असिस्टेंट एडिटर काम कर रहे थे। वे टाइम्स आफ इंडिया, लखनऊ में कई वर्षों तक स्टाफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रहे हैं। जी टीवी और ईटीवी के यूपी ब्यूरो चीफ के रूप में भी श्रवण टीवी की पारी खेल चुके हैं।  बीबीसी, पायनियर और न्यूज टाइम्स जैसे मीडिया माध्यमों के साथ काम कर चुके श्रवण पत्रकारिता में 16 वर्षों से हैं। वे रिलांयस रिटेल और रिलायंस इनफोकाम में भी वरिष्ठ पदों पर रहे हैं।

डीएनए, लखनऊ के साथ एसोसिएट न्यूज एडिटर के रूप में जुड़ने वाले रमेश सिंह इससे पहले यूपी के लिए नए लांच होने वाले चैनल बीओ2 में थे। रमेश 21 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वे लखनऊ के अखबारों दैनिक जागरण, अमर उजाला, आज, कुबेर टाइम्स आदि के साथ काम कर चुके हैं। 

प्रो. निशीथ रायसंपादकीय विभाग में एक साथ तीन वरिष्ठ लोगों को ज्वाइन कराने के बारे में भड़ास4मीडिया ने डीएनए ग्रुप के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय से संपर्क किया तो उनका कहना था कि डेली न्यूज एक्टिविस्ट अखबार की जो जन सापेक्ष और तेजस्वी छवि बनी है, उसे आगे बढ़ाने के लिए मजबूत लोगों की जरूरत थी। पिछले कई महीनों से हम ऐसे लोगों की तलाश में थे जो अखबार के कंटेंट को और मजबूती और सार्थकता प्रदान कर सकें। गोविंद पंत राजू, श्रवण शुक्ला और रमेश सिंह के आने से डीएनए परिवार को और अधिक मजबूती मिलेगी, और अधिक व्यापकता मिलेगा। अखबार की विशिष्ट पहचान को धारधार बनाने में ये लोग सक्षम भूमिका निभाएंगे। आने वाले दिनों में विस्तार का जो एजेंडा है, उसे भी मूर्त रूप देने में हम लोग सफल हो सकेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...