Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज एक्स से 70 मीडियाकर्मी बर्खास्त हुए

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्स’ को किसकी नजर लग गई है? इस चैनल के मालिक बदल गए लेकिन चैनल की किस्मत नहीं बदली। शनिवार के दिन यहां से करीब 70 लोगों को बर्खास्तगी का पत्र थमा दिया गया। इतने बड़े पैमाने पर कर्मियों की छंटनी किए जाने से न्यूज एक्स में हड़कंप की स्थिति है। ज्ञात हो कि इस न्यूज चैनल को मुखर्जी द्वय पीटर और इंद्राणी की कंपनी आईएनएक्स मीडिया ने लांच किया था लेकिन बाद में विनय छजलानी और जहांगीर पोचा ने ज्वाइंट वेंचर कंपनी इंडी मीडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए इसे खरीद लिया। नए मालिकों के हाथ में जाने के बाद से न्यूज एक्स में उठक-पटक तेज हो गई है। न्यूज एक्स के न्यूज हेड अरुप घोष को पहले ही बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। अब 70 लोगों को एक साथ विदा कर दिया गया है। विदा किए गए लोगों में संपादकीय व टेक्निकल विभाग के लोग हैं।

संपादकीय में कार्यरत पोलिटिकल एडिटर अजय सिंह, डिप्टी पोलिटिकल एडिटर संजय सिंह, नेशनल ब्यूरो हेड बृजेश पांडेय और प्रशासनिक प्रमुख सुनील रनाडे, आईटी प्रमुख अभिषेक कौशिक, सुनील देशपांडे जैसों को भी बाहर कर दिया गया है। टेक्निकल हेड जानजीत की भी विदाई जल्द होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि वीओआई के पूर्व सीईओ राहुल कुलश्रेष्ठ को नए प्रबंधन ने सलाहकार के तौर पर ज्वाइन कराया है। हालांकि इस सूचना की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूत्रों का कहना है कि नई कंपनी सभी शीर्ष पदों पर अपनी पसंद के लोगों को बिठाना चाहती है इसलिए पहले तो सभी को संकेत दिया गया कि वे खुद चले जाएं लेकिन जब लोग खुद नहीं गए तो अब जबरन विदा किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन चैनल को पुनर्जीवन देने के नाम पर यह सब कवायद कर रहा है। इसके पहले न्यूज एक्स प्रबंधन चैनल के सभी विभागों के वरिष्ठ लोगों की सेलरी घटाने की कवायद कर चुका है। कुल मिलाकर न्यूज एक्स चैनल काम करने के लिहाज से बेहद खतरनाक और संवेदनशील चैनल बना हुआ है जहां कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...