Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अनिल चमड़िया व कृपाशंकर की नई पारी

[caption id="attachment_14920" align="alignleft"]अनिल चमड़ियाअनिल चमड़िया[/caption]देश के दो वरिष्ठ हिंदी पत्रकारों ने अध्यापन की तरफ रुख कर लिया है। ये हैं अनिल चमड़िया और कृपाशंकर चौबे। इन दोनों ने वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में ज्वाइन किया है। अनिल चमड़िया ने प्रोफेसर के रूप में ज्वाइन किया है तो कृपाशंकर चौबे ने एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में। अनिल चमड़िया और कृपाशंकर चौबे दोनों मुख्यधारा की पत्रकारिता में करीब 25 वर्षों से सक्रिय हैं। सागर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले अनिल चमड़िया का जन्म, लालन-पालन और शिक्षा-दीक्षा उनके ननिहाल बिहार के सासाराम जिले में हुई। औपचारिक पढ़ाई-लिखाई कम करने वाले अनिल ने ज्यादा कुछ पढ़ा-सीखा आंदोलनों से। वे जेपी मूवमेंट में शामिल हुए। पिछड़ों को आरक्षण दिलाने वाले छात्र आंदोलन के नेता रहे। मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल के बिहार के सचिव रहे। किसान और खेतिहर मजदूरों के आंदोलनों से करीब का नाता रहा। देश के विभिन्न मीडिया हाउसों में सामाजिक मुद्दों पर बेलौस लेखन करने वाले अनिल चमड़िया जनसरोकार की पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

अनिल चमड़ियादेश के दो वरिष्ठ हिंदी पत्रकारों ने अध्यापन की तरफ रुख कर लिया है। ये हैं अनिल चमड़िया और कृपाशंकर चौबे। इन दोनों ने वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में ज्वाइन किया है। अनिल चमड़िया ने प्रोफेसर के रूप में ज्वाइन किया है तो कृपाशंकर चौबे ने एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में। अनिल चमड़िया और कृपाशंकर चौबे दोनों मुख्यधारा की पत्रकारिता में करीब 25 वर्षों से सक्रिय हैं। सागर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले अनिल चमड़िया का जन्म, लालन-पालन और शिक्षा-दीक्षा उनके ननिहाल बिहार के सासाराम जिले में हुई। औपचारिक पढ़ाई-लिखाई कम करने वाले अनिल ने ज्यादा कुछ पढ़ा-सीखा आंदोलनों से। वे जेपी मूवमेंट में शामिल हुए। पिछड़ों को आरक्षण दिलाने वाले छात्र आंदोलन के नेता रहे। मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल के बिहार के सचिव रहे। किसान और खेतिहर मजदूरों के आंदोलनों से करीब का नाता रहा। देश के विभिन्न मीडिया हाउसों में सामाजिक मुद्दों पर बेलौस लेखन करने वाले अनिल चमड़िया जनसरोकार की पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने पटना से की और शान-ए-सहारा, अवकाश, आज जैसे अखबारों-पत्रिकाओं के लिए काम किया। बाद में उनका लिखा हर बड़ी पत्रिका व अखबार में छपने लगा। अनिल भारतीय मीडिया में दलित पत्रकारों की मामूली मौजूदगी को लेकर बराबर चिंतित रहे हैं और इस मुद्दे पर सक्रिय लेखन करते रहे हैं।

कृपाशंकर चौबे कोलकाता में बारह साल तक जनसत्ता के संवाददाता रहे। सहारा के लिए कोलकाता से चीफ रिपोर्टर के रूप में काम कर चुके हैं। दैनिक हिंदुस्तान के कोलकाता में विशेष संवाददाता और ब्यूरो चीफ रह चुके हैं कृपाशंकर। यूपी के बलिया जिले के रहने वाले कृपाशंकर चौबे एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के हिस्से बन चुके हैं। इस विश्वविद्यालय के कुलपति विभूति नारायण राय हैं जो आईपीएस रह चुके हैं और एक साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Chandan ( Freelancer Cine Editor,Patna)

    February 1, 2010 at 3:33 pm

    koi comprison karne ki bat hi nahi hai….. Anil Chamadia jee ko unse zor kar bate karna hi tarkik nahi lagta hai…..

    Kirpa kar aisi bat na kare……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...