Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

ज्योतिषी कैसे डराते हैं, मैंने देखा है

विनय बिहारी सिंहकुछ ज्योतिषियों का कारोबार तो भय दिखा कर ही चल रहा है। एक घटना का जिक्र मैं यहां करना चाहता हूं जो अत्यंत रोचक तो है ही, आंखे खोलने वाला भी है। बात उन दिनों की है जब मैं युवा हुआ करता था। कोलकाता से कुछ दिनों के लिए मैं अपने जन्म स्थान उत्तर प्रदेश गया। वहीं पड़ोस में एक ज्योतिषी दो तीन वर्षों से आ कर रह रहे थे। उनका बड़ा नाम था। मैं पहले से ही ज्योतिष का विद्यार्थी था। घर वालों ने उनके बारे में बताया तो उनसे मिलने मैं जा पहुंचा ताकि ज्योतिषीय मुद्दों पर उनसे बातचीत कर सकूं। वे बूढ़े से व्यक्ति थे। उस दिन उनका मौन था। वे स्लेट पर लिख कर बातों का जवाब दे रहे थे। वे किसी की कुंडली देख रहे थे। उनकी भविष्यवाणी मैं गौर से सुन रहा था। जब वह कुंडली देख चुके तो मुझे अकेले देख कर उन्होंने मुझे कोई यजमान समझा और तुरंत स्लेट पर लिख दिया- आपके जीवन में एक खतरा आ गया है। मैंने उन्हें बताया कि मैं तो कल कोलकाता जा रहा हूं। खतरा कैसा? उन्होंने कहा कि ट्रेन में भी खतरा हो सकता है। उन्होंने फिर स्लेट पर लिखा- आपकी रक्षा के लिए मैं कोई अनुष्ठान कर सकता हूं। मुझे यह स्थिति बहुत रोचक लगी।

मैं अब यह बिल्कुल ही बताना नहीं चाहता था कि मैं स्वयं ज्योतिष का विद्यार्थी हूं और उनसे आत्मीय बातचीत के लिए आया था। मैंने उनसे पूछा- अनुष्ठान में क्या खर्च आएगा? उन्होंने कई तरह के रेट बताए। मैं मजा लेता रहा। काफी देर तक स्लेट पर लिखने के बाद, जब वे थक से गए तो उन्होंने लिखा- कब अनुष्ठान करना है? मैंने कहा- कभी नहीं। मुझे आपके अनुष्ठान में कोई रुचि नहीं है। अब मैं जा रहा हूं। मैं आपके पड़ोस में ही रहता हूं। वे अचकचा से गए। फिर अचानक उन्होंने अपना मौन भंग कर दिया और बोले- तुम युवा हो न, इसीलिए डर नहीं रहे हो। जाओ, तुम जानो, तुम्हारा काम जाने। संभल कर रहना। मैं आनंदपूर्वक कोलकाता लौट आया। २५ वर्ष बीत गए, ज्योतिषी महोदय की भविष्यवाणी गलत साबित हुई।

डर दिखाना भी एक व्यवसाय है। बाजार के कई- कई रूप हमें चुनौती दे रहे हैं। सूर्यग्रहण एक स्वाभाविक और वैज्ञानिक प्रक्रिया है। इसका किसी राशि के जातक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। यह बात मैंने पहले भी कही थी और अब भी कह रहा हूँ। मेष से लेकर मीन तक। सब लोग मजे में रहें और सूर्यग्रहण को भी आनंद के साथ महसूस करें।

लेखक विनय बिहारी सिंह कोलकाता के वरिष्ठ पत्रकार हैं और हिंदी ब्लाग दिव्य प्रकाश के माडरेटर भी। उनसे संपर्क करने के लिए [email protected] का सहारा ले सकते हैं। विनय बिहारी जी बेहतरीन ज्योतिषी भी माने जाते हैं।

This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...