Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जुगाड़ में हो दम तो फोटो बना लेंगे हम

टाइम्स आफ इंडिया, गुड़गांव में प्रकाशित स्टोरीदो फोटोग्राफरों ने बीयर पी, तीसरे ने फोटो उतारी, अगले दिन खबर के साथ छप गई : टाइम्स आफ इंडिया की साप्ताहिक पत्रिका ‘गुड़गांव प्लस’ के 22 जुलाई 09 के अंक में एक खबर छपी सचित्र, Getting high, not dry शीर्षक से। इस खबर के साथ सारा खेल फोटो का था। खबर थी कि गुड़गांव में शराब पीने के बाद हिंसा और उत्पात की घटनाएं बढ़ रही हैं। किस तरह शराब की दुकानें धड़ल्ले से खुल रही हैं और दुकानों के सामने ही लोग जमकर बीयर-शराब पीते हैं, इसके बारे में खबर में विस्तार से बताया गया। जाहिर है, ऐसी किसी खबर के साथ साक्ष्य के तौर पर मौके की कोई फोटो भी प्रस्तुत की जाए तो उसकी पठनीयता में जान आ जाएगी।

टाइम्स आफ इंडिया, गुड़गांव में प्रकाशित स्टोरी की तस्वीर, जिसमें बीयर की बोतल गटकते दिख रहे हैं दो फोटोग्राफरअब फोटो कहां से लाई जाए? यह समस्या फोटोग्राफर की रही। खैर, ये इंतजाम भी हो गया, लेकिन कैसे? यही से खुलना शुरू होता है ‘खबर के पीछे की खबर’ के रहस्य, जो सूत्रों के हवाले से बी4एम के सामने इस तरह उदघाटित होता है-

आप यहां दाईं ओर प्रस्तुत चित्र का अवलोकन करें, और पहचानने की कोशिश करें कि ये चेहरे, जो Getting high, not dry शीर्षक खबर में प्रस्तुत किए गए हैं, कौन हैं। स्वाभाविक है, आपकी जिज्ञासा तब और बढ़ जाएगी, जब उनका भेद खोल दिया जाए, जो शराब-बीयर के की दुकान के सामने बोतल से पीने का दृश्य क्रिएट कर रहे हैं। तो जनाब, ये और कोई नहीं, अपने अखबारी भाई-बंधु ही हैं, जो आपसी जुगाड़ से अपनी ही फोटो खींच कर खबर के बीच चेंप लेते हैं। भला पाठक बेचारों को क्या पता कि फोटो किन दारूबाजों की हैं!

अब आइए, हम आपको बता ही देते हैं कि ये जनाब कौन-कौन हैं-

इनमें जिन दो लोगों को शराब पीते हुए दिखाया गया है, वे दोनों ही प्रेस फोटोग्राफर्स हैं। ग्रे टी-शर्ट वाले टाइम्स आफ इंडिया और मेल टुडे के लिए काम करते हैं। दूसरे व्हाइट टी-शर्ट वाले दैनिक भास्कर के लिए फोटो खींचते हैं। इस दृश्य को टाइम्स आफ इंडिया के फोटोग्राफर ने अपने कैमरे से क्लिक किया। लीजिए, तैयार हो गई तस्वीर और खबर बनी रखी है पहले से। पाठक बेचारा खबर पढ़कर डरे तो डरे, हमसे क्या मतलब। सच में कहा गया है- जुगाड़ में हो दम, तो क्या कर लेंगे हम!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...