Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘जन संदेश’ से दो वरिष्ठों और 13 कनिष्ठों की छुट्टी

यूपी के प्रमुख रीजनल न्यूज चैनलों में से एक ‘जन संदेश’ में बड़े पैमाने पर छंटनी होने की जानकारी मिली है। प्रबंधन ने करीब 15 लोगों को टाटा-बाय-बाय बोल दिया है। भड़ास4मीडिया के पास इन सभी लोगों के नाम हैं लेकिन इन मीडियाकर्मियों के करियर को देखते हुए यहां किसी का भी नाम प्रकाशित नहीं किया जा रहा है। निकाले गए लोगों में से दो वरिष्ठ है। इनमें से एक साउंड सेक्शन में थे और दूसरे इनपुट पर। बाकी करीब 13 कर्मी जूनयिर लेवल के हैं। छंटनी में परफारमेंस को ध्यान में रखा गया है। कहा जा रहा है कि प्रबंधन ने खासतौर पर उन लोगों को निशाना बनाया है जो केवल आफिस आने और जाने में यकीन रखते थे, काम से बहुत खास कोई लेना-देना नहीं था। निकाले गए 15 कर्मियों में 2 लड़कियां हैं।

निकाले गए लोग सभी विभागों- टेक्निकल, प्रोग्रामिंग और एडिटोरियल से हैं। चैनल से जुड़े विश्वस्त सूत्रों की मानें तो यह छंटनी की शुरुआत है। छंटनी आगे भी हो सकती है और कई वरिष्ठ लोग भी नप सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक छंटनी के लिए प्रबंधन ने चैनल हेड गिरीश जुनेजा से लिस्ट मांगी थी। खर्चे कम करने, काम का माहौल क्रिएट करने और काम न करने वालों से मुक्ति पाने के एजेंडे के तहत यह छंटनी की गई है। सूत्रों ने बताया कि जिन वरिष्ठ लोगों को हटाया गया है, कंपनी ने नियम के अनुसार उन्हें एक महीने का नोटिस भेज दिया है। एक महीने के भीतर वे या तो नई नौकरी खोज लेंगे या फिर चैनल छोड़ देंगे। जिन जूनियर पत्रकारों को निकाला गया, उनसे तुरंत इस्तीफा ले लिया गया और उनका बकाया हिसाब दे दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक साउंड सेक्शन के वरिष्ठ कर्मी के निकाले जाने के खिलाफ आज सुबह साउंड सेक्शन के कई कर्मियों ने काम करने से मना कर दिया पर एचआर के सख्त चेतावनी के बाद सभी काम पर लौट आए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए इस घटनाक्रम से चैनल में उदासी का माहौल है और कई लोग इसे एक इशारा समझ अब नई नौकरी तलाशने के लिए सक्रिय हो चुके हैं।

एक अन्य खबर के मुताबिक जनसंदेश न्यूज चैनल में पिछले दिनों एक कंपनी के साथ समझौता हुआ है जिसके मुताबिक वह कंपनी चैनल में पैसा लगाएगी। इस इनवेस्टमेंट के बाद प्रबंधन कंपनी को प्रोफेशनल बनान में जुट गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही जनसंदेश का नेशनल न्यूज चैनल लांच कर दिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Nitin Srivastava

    June 10, 2010 at 5:52 am

    Iska astitva maatra do varsh ya bahen jee ke karyakaal tk hee hai .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...