Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

उजाला से पांच, जागरण से चार का इस्तीफा

सभी ने हिंदुस्तान, बरेली के साथ शुरू की नई पारी : दैनिक हिंदुस्तान के नए लांच होने वाले बरेली संस्करण में कई पत्रकारों के ज्वाइन करने की खबर है। ज्यादातर पत्रकार दैनिक जागरण और अमर उजाला से तोड़ कर लाए गए हैं। चीफ कापी एडिटर के रूप में प्रकाश भट्ट ने ज्वाइन किया है। वे फिलहाल अमर उजाला, हल्द्वानी में नंबर दो की हैसियत में काम कर रहे थे। प्रकाश भट्ट अमर उजाला, बरेली में भी काफी समय तक सेवाएं दे चुके हैं। जब हल्द्वानी यूनिट शुरू की गई थी तो उनको वहां भेजा गया था और तबसे वे वहीं पर थे। 

सभी ने हिंदुस्तान, बरेली के साथ शुरू की नई पारी : दैनिक हिंदुस्तान के नए लांच होने वाले बरेली संस्करण में कई पत्रकारों के ज्वाइन करने की खबर है। ज्यादातर पत्रकार दैनिक जागरण और अमर उजाला से तोड़ कर लाए गए हैं। चीफ कापी एडिटर के रूप में प्रकाश भट्ट ने ज्वाइन किया है। वे फिलहाल अमर उजाला, हल्द्वानी में नंबर दो की हैसियत में काम कर रहे थे। प्रकाश भट्ट अमर उजाला, बरेली में भी काफी समय तक सेवाएं दे चुके हैं। जब हल्द्वानी यूनिट शुरू की गई थी तो उनको वहां भेजा गया था और तबसे वे वहीं पर थे। 

इसी तरह अमर उजाला, बरेली के रिपोर्टर निशांत कुमार ने संस्थान से इस्तीफा देने के बाद कापी एडिटर के रूप में दैनिक हिंदुस्तान, बरेली के साथ नई पारी शुरू की है। दैनिक जागरण, बरेली से चीफ क्राइम रिपोर्टर सीपी सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसी पद पर हिंदुस्तान, बरेली में कामकाज संभाल लिया है।  अमर उजाला, पीलीभीत में कार्यरत संदीप सिंह को हिंदुस्तान ने अपने पाले में कर लिया है। संदीप पीलीभीत में ही हिंदुस्तान के लिए काम करेंगे। इसी तरह शाहजहांपुर में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत अखिलेश शर्मा अब दैनिक हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ कहलाएंगे।

रामपुर में अमर उजाला के ब्यूरो चीफ संतोष सिंह ने संस्थान को बाय-बाय बोल दिया है और अब हिंदुस्तान, रामपुर के ब्यूरो चीफ के रूप में काम कर रहे हैं। अमर उजाला, जेपी नगर के आशीष त्रिपाठी को इसी जिले में अब हिंदुस्तान का ब्यूरो चीफ नियुक्त कर दिया गया है। तौकीर अहमद, जो अब तक दैनिक जागरण, मुरादाबाद में कार्यरत थे, अब दैनिक हिंदुस्तान के लिए मुरादाबाद में काम करेंगे। मुरादाबाद में दैनिक जागरण में ही काम करने वाले उपेंद्र द्विवेदी ने इस्तीफा देकर दैनिक हिंदुस्तान, बरेली के साथ नई पारी शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि हिंदुस्तान, बरेली की लांचिंग की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं और भर्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इस नए संस्करण के स्थानीय संपादक अनिल भास्कर बनाए गए हैं और न्यूज एडिटर के रूप में कामधाम देख रहे हैं योगेश्वर दत्त सुयाल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...