Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

गोपाल को जबरन उठा ले गई पुलिस

[caption id="attachment_15583" align="alignleft"]अस्पताल में भर्ती गोपाल रायअस्पताल में भर्ती गोपाल राय, हाथ में कई जगह सुई घुसने से खून के निशान[/caption]गोपाल राय को आमरण अनशन के आज 10वें दिन जंतर-मंतर से दिल्ली पुलिस ने उठा लिया और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दाखिल कराया। गोपाल और उनके साथियों ने पुलिस हस्तक्षेप का विरोध किया। पर पुलिस नहीं मानी। उन्हें उठाकर जिप्सी में पटक दिया गया। अस्पताल में जब गोपाल को जबरदस्ती ग्लूकोज चढ़ाने की कोशिश हुई तो उन्होंने मना कर दिया। ग्लूकोज चढ़ाने के लिए सिरिंज लगाने से इनकार किया। इस विरोध व छीनाझपटी में निडिल उनके हाथ में कई जगह घुस गई और खून बहा। पुलिस व अस्पतालकर्मियों ने जबरन काबू कर ग्लूकोज चढ़ाने की प्रक्रिया प्रारंभ की।

अस्पताल में भर्ती गोपाल रायगोपाल राय को आमरण अनशन के आज 10वें दिन जंतर-मंतर से दिल्ली पुलिस ने उठा लिया और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दाखिल कराया। गोपाल और उनके साथियों ने पुलिस हस्तक्षेप का विरोध किया। पर पुलिस नहीं मानी। उन्हें उठाकर जिप्सी में पटक दिया गया। अस्पताल में जब गोपाल को जबरदस्ती ग्लूकोज चढ़ाने की कोशिश हुई तो उन्होंने मना कर दिया। ग्लूकोज चढ़ाने के लिए सिरिंज लगाने से इनकार किया। इस विरोध व छीनाझपटी में निडिल उनके हाथ में कई जगह घुस गई और खून बहा। पुलिस व अस्पतालकर्मियों ने जबरन काबू कर ग्लूकोज चढ़ाने की प्रक्रिया प्रारंभ की।

उधर, जंतर-मंतर पर गोपाल राय को आमरण अनशन से जबरदस्ती हटा दिए जाने के बाद भी आंदोलन ठंडा नहीं पड़ा। गोपाल राय के साथी और किसान यूनियन के नेता इंजीनियर राज बहादुर ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि गोपाल राय के आमरण अनशन में शरीक होने बाहर से आए ढेर सारी साथी कल ही अपने-अपने इलाके में निकल गए थे। ये लोग 23 तारीख को जंतर-मंतर पर आयोजित सामूहिक रोजा / उपवास कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शरीक कराने के लिए जनगोलबंदी के उद्देश्य से गए हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर पार्लियामेंट और कनाट प्लेस इलाके की पुलिस आज संयुक्त रूप से शाम के वक्त पहुंच गई। पुलिस जब जंतर-मंतर पहुंची तो वहां गोपाल राय के साथ गिने-चुने लोग ही मौजूद थे। इस कारण बड़ी संख्या में आए पुलिसकर्मी विरोध के बावजूद गोपाल राय को उठा ले जाने में कामयाब रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...