टीवी से जुड़ी तीन खबरें। पहली तो ये कि इंडिया न्यूज में अनुरंजन झा की आउटपुट हेड के रूप में ही वापसी कराई गई है। पिछली बार वे इस चैनल में आउटपुट एडीटर हुआ करते थे और अंदरूनी विवादों के चलते उन्हें एक महीने में ही चैनल से विदा होना पड़ा था। बदली हुई स्थितियों में उन्हें फिर से वापस बुला लिया गया है।
दूसरी खबर। राजस्थान पत्रिका, कोलकाता संस्करण के संपादक व प्रबंधक तारकेश्वर मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है। वे दिल्ली में नए लांच होने वाले एक भोजपुरी चैनल महुआ में ज्वाइन कर चुके हैं। तारकेश्वर छपरा के हैं और पत्रकारिता में लंबे समय से हैं। वे ईटीवी में राजस्थान के प्रभारी रह चुके हैं।
आगे है…ईटीवी, हैदराबाद को कइयों ने कहा अलविदा
सूचना है कि रायपुर से लांच होने वाले न्यूज चैनल जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ में ईटीवी, हैदराबाद के दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने ज्वाइन किया है। इनमें चार एंकर, 5 पैनल प्रोड्यूसर, पांच प्रोड्यूसर और अन्य कई लोग बताए जाते हैं। इससे पहले जब वीओआई लांच हुआ था तो उसमें इटीवी से लगभग 45 लोगों ने ज्वाइन किया था।











