Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

डीजीपी के फरमान से बस्तर के पत्रकार दहशत में

छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर के पत्रकारों पर इन दिनों संकट के बादल मंडरा रहे है. एक तरफ पुलिस तो दूसरी ओर नक्सली. दोनों के बीच पत्रकार पिस रहे हैं. नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन की तैयारी पुलिस द्वारा की जा रही है. इसके बारे में राज्य के डीजीपी विश्वरंजन ने स्पष्ट कहा है कि बस्तर के कुछ पत्रकार भी नक्सलियों का सहयोग करते हैं और ऐसे पत्रकारों की सूची उनके पास है. बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार, जिनका पाला अक्सर नक्सलियों से सीधा पड़ता है, वे इस फरमान से दहशतज़दा हैं.

वैसे भी, पत्रकार नक्सली और पुलिस, दोनों के बीच सेतु की तरह काम करते रहे हैं. अब पुलिस कहती है कि ऑपरेशन के दौरान पत्रकार भी सिर्फ पुलिस की भाषा बोलें. जो पत्रकार ऐसा नहीं करेगा, उसे भी नक्सली सहयोगी मान लिया जायेगा. पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर वृहद स्तर पर प्रहार की तयारी छत्तीसगढ़ में इन दिनों चल रही है. यही नहीं, कुछ पत्रकार भी पुलिस के टट्टू बने हुए हैं. वहीं नक्सली भी लगातार पत्रकारों को बन्दूक की नोक पर रखते हुए अपने पक्ष में लिखने के लिए बाध्य कर रहे हैं. ऐसे में बस्तर के पत्रकार दोनों ओर से पिस रहे हैं. इस विषय पर राष्ट्रीय स्तर के मीडिया संगठनों को आगे आना चाहिए लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है.

शिवप्रकाश

जगदलपुर (बस्तर), छत्तीसगढ़

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...