Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

छंटनी के शिकार पत्रकारों ने संपादक को पीटा

[caption id="attachment_16127" align="alignnone"]एसपी को ज्ञापन देता शिष्टमंडल। लाल घेरे में पत्रकारों के हमले के शिकार दैनिक भास्कर के संपादक कीर्ति राणा.एसपी को ज्ञापन देता शिष्टमंडल। लाल घेरे में पत्रकारों के हमले के शिकार दैनिक भास्कर के संपादक कीर्ति राणा.[/caption]

मंदी और छंटनी का भयावह दौर जब बीतने की घोषणा मीडिया हाउसों द्वारा की जा रही है तो मंदी और छंटनी के दौरान की गई ज्यादतियों के साइड इफेक्ट्स भी अब  इन्हीं दिनों में नजर आने लगे हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर से मिल रही एक बड़ी खबर के मुताबिक दैनिक भास्कर के श्रीगंगानगर संस्करण से छंटनी के शिकार दो पत्रकारों ने इस संस्करण के प्रभारी और कार्यकारी संपादक कीर्ति राणा पर 29 अक्टूबर की रात हमला कर दिया। हमला करने वाले पत्रकारों के नाम विनोद बिश्नोई और विकास सचदेवा है। हमले में कीर्ति राणा को चोटें आईं। इस संबंध में श्रीगंगानगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।

एसपी को ज्ञापन देता शिष्टमंडल। लाल घेरे में पत्रकारों के हमले के शिकार दैनिक भास्कर के संपादक कीर्ति राणा.

मंदी और छंटनी का भयावह दौर जब बीतने की घोषणा मीडिया हाउसों द्वारा की जा रही है तो मंदी और छंटनी के दौरान की गई ज्यादतियों के साइड इफेक्ट्स भी अब  इन्हीं दिनों में नजर आने लगे हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर से मिल रही एक बड़ी खबर के मुताबिक दैनिक भास्कर के श्रीगंगानगर संस्करण से छंटनी के शिकार दो पत्रकारों ने इस संस्करण के प्रभारी और कार्यकारी संपादक कीर्ति राणा पर 29 अक्टूबर की रात हमला कर दिया। हमला करने वाले पत्रकारों के नाम विनोद बिश्नोई और विकास सचदेवा है। हमले में कीर्ति राणा को चोटें आईं। इस संबंध में श्रीगंगानगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।

हमले की निंदा करते हुए पत्रकारों, संपादकों और मालिकों के दल ने मौन जुलूस निकाला.उधर, विनोद और विकास ने भी कोतवाली में काउंटर केस दर्ज करवाया है जिसमें राणा, उनके पुत्र और गवाह बने तीन अन्य पत्रकारों मनीष मुंजाल, गुरजंट सिंह धालीवाल और अजय बहादुर का नाम शामिल है। बताया जाता है कि दैनिक भास्कर, श्रीगंगानगर के कार्यकारी संपादक कीर्ति राणा ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि वे दुर्गेश पैलेस में स्टाफ के वरिष्ठ साथी सुंदर मिश्रा की पुत्री के विवाह समारोह में भाग लेने आए थे। तभी रात लगभग 11 बजे विनोद बिश्नोई एवं विकास सचदेवा ने उनसे मारपीट कर उन्हें चोटें पहुंचाईं तथा रुपए छीन लिए। पुलिस ने बिश्नोई व सचदेवा के खिलाफ 341, 323, 382, 427, 504 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्रकार कीर्ति राणा पर हुए हमले के आरोपियों विकास सचदेवा एवं विनोद बिश्र्नोई को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर इसी रविवार के दिन श्रीगंगानगर क्षेत्र के पत्रकारों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन दिया। पत्रकारों ने इस बात पर असंतोष व्यक्त किया कि घटना के तीन दिन बाद भी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर दोनों प्रमुख अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पूरा मामला उनकी जानकारी में है और वे इसमें पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे।

इससे पहले रविवार की सुबह क्षेत्र के सभी पत्रकार, दैनिक एवं सांध्य दैनिक समाचार पत्रों के संपादक-मालिक, उनमें काम करने वाले पत्रकार, राजस्थान पत्रकार संपादक पर हमले के आरोपी पत्रकार विनोद और विकाससंघ (जार) एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी सूचना केंद्र में एकत्र हुए और वहां से मौन जुलूस के रूप में सिविल लाइंस स्थित जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के आवास पर पहुंचे और दोनों अधिकारियों को मामले की गंभीरता से अवगत करवाया। पत्रकारों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से उनके हौसले बढ़ गए हैं। उन्होंने राणा व उनके पुत्र सहित घटना के चश्मदीद गवाहों के विरुद्ध भी झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

पत्रकारों ने मांग की कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। शिष्टमंडल में ललित शर्मा (सीमा संदेश), शिवकुमार स्वामी (लोक सम्मत), रवि चमड़िया (सांध्य बॉर्डर टाइम्स), रेवतीरमण शर्मा (फाइटर), जसवंत सुथार (प्रशांत ज्योति), भास्कर के शाखा प्रबंधक राजेश गिल्होत्रा, कार्यकारी संपादक कीर्ति राणा, सूरतगढ़ पत्रकार परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...