Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज से 100 से ज्यादा छंटे

छंटनी अभियान में इंडिया न्यूज प्रबंधन ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें दिल्ली मुख्यालय से लेकर प्रदेश की राजधानियों तक के ब्यूरो भी शामिल है। खबर है कि इंडिया न्यूज के मुंबई व रांची ब्यूरो के ज्यादातर लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दिल्ली में कल भी कई लोगों को बुलाकर एक महीने की सेलरी का चेक दिया गया और उनसे इस्तीफा लिखवा लिया गया। इनमें वे लोग ज्यादा था जो वीकली आफ या अन्य किन्हीं वजहों से पहले आफिस न आ पाए थे। करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने, जिनका नाम छंटनी लिस्ट में था, उन्होंने संपादकीय के उऩ असरदार लोगों से जिनका इन दिनों यहां सिक्का चल रहा है, से सेटिंग करके छंटनी लिस्ट से नाम डिलीट करा पाने में सफलता पाई है। सबसे बहादुर निकली एक लड़की जिसने चेक लेने व इस्तीफा साइन करने से मना कर दिया।

 उसने खुद के निकाले जाने के पीछे वजह जानना चाहा। जब उसे समुचित उत्तर न मिला तो उसने बिना एमडी से मिले,  इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। एमडी के विदेश होने के चलते फिलहाल इस लड़की का इस्तीफा टल सा गया है। वो रोजाना आफिस जा रही। बड़ी बड़ी सैद्धांतिक बातें करने वाले लोग जब चुपचाप इस्तीफा साइन कर चेक के साथ संस्थान को अलविदा कर रहे थे,  इस एकमात्र लड़की के साहस की पूरे संस्थान में चर्चा है। बताया जाता है कि जो लिस्ट छंटनी के लिए बनाई गई है उसके लिए पहले सभी विभागीय प्रमुखों से काम न करने वाले लोगों का नाम मांगा गया। बाद में इन सभी नामों को कंपाइल करने के बाद लिस्ट तैयार कर उपर भेजी गई। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद एक एक कर इस्तीफा लेने का काम शुरू हो गया।

फिलहाल इंडिया न्यूज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है जहां पुरानी टीम लगभग बाहर हो चुकी है और नई टीम कामधाम की कमान अपने हाथों में लेने में लगी है। उम्मीद करें कि यह चैनल कुछ महीनों में आंतरिक राजनीति से मुक्त होकर सुव्यवस्थित तरीके से कामधाम के जरिए अपने लक्ष्य को हासिल कर पाने में सफल हो सकेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...