Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

मीडिया हाउसेज में यह कैसी सांप्रदायिकता?

ईद के दिन यह पत्र भड़ास4मीडिया के एक पाठक ने भेजा। उन्होंने अपना नाम व पहचान उजागर न करने का अनुरोध किया है। वे पत्रकार हैं। उनकी अपनी पीड़ा है। वे चाहते हैं कि उनकी बात भड़ास4मीडिया पर जरूर छपे। वे मीडिया हाउसेज के बासेज से कुछ कहना चाहते हैं। सवाल उठाना चाहते हैं। अगर लगे कि उनका सवाल जायज है तो उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। -एडिटर, भड़ास4मीडिया

ईद के दिन यह पत्र भड़ास4मीडिया के एक पाठक ने भेजा। उन्होंने अपना नाम व पहचान उजागर न करने का अनुरोध किया है। वे पत्रकार हैं। उनकी अपनी पीड़ा है। वे चाहते हैं कि उनकी बात भड़ास4मीडिया पर जरूर छपे। वे मीडिया हाउसेज के बासेज से कुछ कहना चाहते हैं। सवाल उठाना चाहते हैं। अगर लगे कि उनका सवाल जायज है तो उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। -एडिटर, भड़ास4मीडिया


स्‍वाधीनता और गणतंत्र दिवस के अलावा मीडिया में सिर्फ हिंदू त्‍यौहारों पर ही क्‍यों अवकाश या सवैतनिक अवकाश दिया जाता है। यह सवाल मीडिया में काम करने वाले गैर-हिंदू पत्रकारों और कामगारों के दिमाग में अक्‍सर उठता रहता है और कोई बोलता नहीं। बोले भी तो कैसे, अल्‍पसंख्‍यक जो ठहरे। चाहे ईद हो, क्रिसमस हो या महावीर जयंती, मीडिया में हिंदू त्‍यौहारों के अलावा किसी गैर-हिंदू पर्व पर और नहीं तो कम से कम उस धर्म के मानने वालों को तो अवकाश दिया ही जाना चाहिए। एक अलिखित आचार संहिता मीडिया प्रतिष्‍ठानों में बनी हुई है, जिसमें अल्‍पसंख्‍यक पिस रहे हैं। हिंदुओं के लिए राखी, भाई दूज और दूसरे पर्वों के लिए सवैतनिक अवकाश की व्‍यवस्‍था है, लेकिन जिन धर्मों के साल में मात्र दो त्‍यौहार ही होते हैं उन धर्मों के मतावलंबियों को मीडिया प्रतिष्‍ठान दो दिन की भी छुट्टी नहीं देते। आखिर क्‍यों?

मीडिया के तमाम प्रतिष्‍ठानों में सब धर्मों के मानने वाले काम करते हैं, लेकिन आश्‍चर्य कि कहीं भी गैर-हिंदू त्‍यौहारों पर अवकाश देने की कोई परंपरा नहीं। जबकि हिंदुओं के उन त्‍यौहारों पर, जब अखबार का प्रकाशन बाधित नहीं होता, जैसे होली-दीवाली पर होता है, सब लोगों को काम के बदले वेतन यानी सवैतनिक अवकाश दिया जाता है। इसमें धर्म की कोई बाधा नहीं होती, फिर गैर हिंदू त्‍यौहारों के साथ मीडिया प्रतिष्‍ठानों का यह रवैय्या क्‍यों है? इसे अनजाने में चली आ रही परंपरा नहीं कहा जा सकता, इसके पीछे कोई ना कोई कारण जरूर है और यह संभवत: अनजाने में ही चली आ रही सांप्रदायिक दृष्टि भी हो सकती है। संभव है कुछ मीडिया प्रतिष्‍ठानों में  ऐसा सांप्रदायिक व्‍यवहार ना हो, लेकिन राष्‍ट्रीय और प्रांतीय स्‍तर के बहुसंख्‍यक मीडिया प्रतिष्‍ठानों में यह सांप्रदायिक और सौतेला व्‍यवहार गैर हिंदू पत्रकार और कामगारों के साथ हो रहा है और लोकतंत्र का चौथा स्‍तंभ कहने वाला मीडिया खुद यह सब कर रहा है।


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...