Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिहार-झारखंड फतह करेगा भास्कर ताकि नंबर वन बने

दैनिक भास्कर नंबर वन बनना चाहता है। वो अब दैनिक जागरण से नंबर एक की गद्दी छीनना चाहता है। आईआरएस 2009 राउंड दो के आंकड़ों से निराश भास्कर समूह चाहता है कि अगले साल वह हर हाल में नंबर वन बन जाए। इसके लिए बिहार और झारखंड में अखबार लांच करने के प्रोजेक्ट पर फिर से काम शुरू कर दिया गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि अगले साल बिहार में होने वाले चुनावों से कुछ माह पहले (जून-जुलाई तक) भास्कर अपने संस्करण लांच कर देगा ताकि उसे चुनावों का फायदा भी मिल सके। भास्कर ग्रुप अगले महीने आईपीओ लाने वाला है। आईपीओ लाने के तुरंत बाद बिहार-झारखंड के प्रोजेक्ट पर काम की रफ्तार को और तेज कर दिया जाएगा। भड़ास4मीडिया पहले ही यह खबर दे चुका है कि भास्कर समूह ने बाजार से पैसे उगाहने की आईपीओ वाली कवायद के बाद बिहार-झारखंड में अखबार लांच करने की रणनीति बनाई है। इसी कारण अखबार लांच करने की शुरुआती तेजी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया था। अब फिर से काम शुरू कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक बिहार और झारखंड में लांचिंग भी दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में बिहार और झारखंड प्रदेशों की राजधानियों पटना और रांची से अखबार प्रकाशित किया जाएगा। दूसरे चरण में बिहार के मुजफ्फरपुर व भागलपुर से और झारखंड के जमशेदपुर और धनबाद से संस्करण शुरू कर दिए जाएंगे। भास्कर से जुड़े सूत्र बताते हैं कि भास्कर समूह तीन महीने के भीतर किसी नई जगह पर एडिशन लांच करने की क्षमता रखता है। इसका प्रदर्शन अहमदाबाद में किया जा चुका है जहां जमीन खरीदने से लेकर संस्करण बाजार में लाने तक में कुल तीन महीने लगे थे। इसी प्रकार की रणनीति भास्कर समूह बिहार और झारखंड को लेकर प्लान किए है। लांचिंग की कवायद शुरू होने से पहले वह मार्केट सर्वे, जमीन खरीद व प्रेस लगाने जैसे कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में जुट गया है। भास्कर के लोगों का मानना है कि बिहार-झारखंड से अपने संस्करण प्रकाशित कर पूरे समूह की पाठक संख्या और प्रसार संख्या में भारी इजाफा किया जा सकता है। इस रणनीति से वह दैनिक जागरण को नंबर वन की कुर्सी से उतार फेकने में सफल हो सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...