Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अभिशाप है टीआरपी : अजीत अंजुम

[caption id="attachment_16689" align="alignleft"]अजीत अंजुमअजीत अंजुम[/caption]टीवी एडिटर्स टीआरपी के कारण टीवी पत्रकारिता में आई गंदगी के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। आज आशुतोष ने टीआरपी के खिलाफ जो कुछ कहा है, उसका हर तरफ स्वागत किया जा रहा है। कुछ इसी अंदाज में अजीत अंजुम भी टीआरपी के खिलाफ कंपेन चला रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से वे टीआरपी के खिलाफ जगह-जगह बोल रहे हैं। फेसबुक पर अजीत अंजुम टीआरपी के विरोध में अपनी राय व्यक्त करने के साथ-साथ लोगों से भी कमेंट आमंत्रित करते रहते हैं। पिछले दिनों आईबीएन7 पर संदीप चौधरी के मुद्दा नामक कार्यक्रम में, जिसका विषय था- खबर या तमाशा, अजीत अंजुम ने टीआरपी को टीवी न्यूज चैनलों के लिए और हिंदी पत्रकारिता के लिए अभिशाप करार दिया था। न्यूज 24 के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम से भड़ास4मीडिया ने इस बारे में बात की।

अजीत अंजुमटीवी एडिटर्स टीआरपी के कारण टीवी पत्रकारिता में आई गंदगी के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। आज आशुतोष ने टीआरपी के खिलाफ जो कुछ कहा है, उसका हर तरफ स्वागत किया जा रहा है। कुछ इसी अंदाज में अजीत अंजुम भी टीआरपी के खिलाफ कंपेन चला रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से वे टीआरपी के खिलाफ जगह-जगह बोल रहे हैं। फेसबुक पर अजीत अंजुम टीआरपी के विरोध में अपनी राय व्यक्त करने के साथ-साथ लोगों से भी कमेंट आमंत्रित करते रहते हैं। पिछले दिनों आईबीएन7 पर संदीप चौधरी के मुद्दा नामक कार्यक्रम में, जिसका विषय था- खबर या तमाशा, अजीत अंजुम ने टीआरपी को टीवी न्यूज चैनलों के लिए और हिंदी पत्रकारिता के लिए अभिशाप करार दिया था। न्यूज 24 के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम से भड़ास4मीडिया ने इस बारे में बात की।

उनका कहना था कि दस हजार घर सवा अरब आबादी वाले इस देश की तकदीर नहीं तय कर सकते। अजीत अंजुम का कहना है कि जो टीआरपी जारी होती है वह दस हजार घरों में लगाए गए टीआरपी मीटरों से निकलती है। कायदे से जिस तरह अखबार का प्रसार साल में दो बार आता है, उसी तरह न्यूज चैनलों की भी टीआरपी साल में एक या दो बार आनी चाहिए। हर हफ्ते जो टीआरपी का दबाव होता है, उससे प्रोड्यूसर और एडिटर बेहतर टीआरपी के लिहाज से कार्यक्रम प्लान करने लगते हैं। यह गलत तो है लेकिन वीकली टीआरपी के कारण इस गलती से उबर पाना मुश्किल हो रहा है। इस प्रवृत्ति से निकलना पड़ेगा। इससे निकलने का एक ही रास्ता है कि टीआरपी के वीकली चलन को समाप्त किया और कराया जाए। टीआरपी के मैकेनिज्म को बदलने के लिए सरकार और बाजार के प्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shankar

    January 21, 2010 at 8:26 am

    महोदय क्या कहना इस देश का जहा पत्रकारों से काम तो कराया जाता है मगर पैसे के नाम पर उन्हें शिर्फ़ सांत्वना ही दिया जाता है नाकि और कुछ जी हा आप को अस्चर्या लग रहा होगा मगर यह कड़वा सच है मै कोलकाता से एकन्यूज़ चैनल के लीये काम करता हु और लगभग हर खबर जो टेलीकास्ट हुआ करता है उसे मैंने जी जान लगा कर करता हु पर पैसा हमें नहीं बल्कि उस सकस को मिलता है जो शिर्फ़ हात पर हात धरे बैठा रहता है वह रे पत्रकारिता इस पत्रकारिता ने तो हमें वो दिन भी दिखा दिया जिसका मैंने अनुभव भी नहीं किया था….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...