Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अतुल माहेश्वरी से पूछताछ, वासुदेवन को जमानत

कोर्ट ने वासुदेवन से कहा- हर हफ्ते सीबीआई मुख्यालय में हाजिरी लगाएं और शहर छोड़कर न जाएं : खबर है कि एयू-सीएलबी रिश्वतकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने पिछले महीने दिसंबर के मध्य में अमर उजाला के निदेशक अतुल माहेश्वरी को सीबीआई मुख्यालय बुलाकर कई घंटे पूछताछ की थी. यह पूछताछ कंपनी ला बोर्ड के तत्कालीन कार्यवाहक अध्यक्ष आर. वासुदेवन को अंकुर चावला और मनोज बंथिया के जरिए रिश्वत दिए जाने और अमर उजाला के मालिकाना हक में झगड़े के संबंध में की गई. सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने पूछताछ के लिए अतुल माहेश्वरी को नोटिस भेजा था. अतुल माहेश्वरी नियत तारीख को नियत समय पर सीबीआई मुख्यालय पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के अधिकारियों ने अतुल माहेश्वरी से अंकुर चावला और मनोज बंथिया से रिश्तों, संपर्क, मालिकाना हक संबंधी झगड़े के नए-पुराने मामलों के बारे में काफी गहराई से सवाल किए.

सारी पूछताछ रिकार्डेड है और बयान दर्ज हैं. अतुल माहेश्वरी से पूछताछ के बाद सीबीआई ने दिसंबर के आखिरी सप्ताह में अमर उजाला के चेयरमैन अशोक अग्रवाल और उनके पुत्र व निदेशक मनु आनंद को सीबीआई आफिस बुलाया. इन लोगों से अमर उजाला के आपसी झगड़े और सीएलबी में जाने संबंधी मुद्दों पर सीबीआई के अधिकारियों ने बातचीत कर पूरे विवाद को गहराई से समझने की कोशिश की. हालांकि सीबीआई के अधिकारियों ने पूरे मामले की गहराई तक जाने की भले ही कोशिश की हो पर बेहद बड़े दबावों के चलते सीबीआई ने कोर्ट में दायर इनवेस्टीगेशन रिपोर्ट में प्रभु चावला के पुत्र अंकुर चावला और अतुल माहेश्वरी को बचाती हुई दिखी. न्यायालय की खिंचाई और फटकार के बाद संभव है सीबीआई आगे इन बड़े लोगों की गर्दन थोड़ी-बहुत फंसाते हुए जांच आगे बढ़ाए पर इतना तो तय है कि इस हाई-प्रोफाइल केस में सीबीआई का रास्ता आसान नहीं है. उसे पग-पग पर सत्ता, नेता, नौकरशाह, मीडिया और पूंजीपतियों के दबाव, प्रलोभन व धमकी का सामना करना पड़ सकता है.

इस बीच, रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कंपनी लॉ बोर्ड के निलंबित सदस्य आर वासुदेवन को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। लेकिन न्यायालय ने वासुदेवन को शहर से बाहर न जाने का निर्देश दिया है। वासुदेवन को गत वर्ष 23 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन पर अमर उजाला के झगड़े में एक पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वतखोरी और अन्य तरह के घपलों का आरोप था।

न्यायमूर्ति वीके शैली ने आर वासुदेवन को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में वासुदेवन पर सात लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। न्यायालय ने वासुदेवन को हर हफ्ते सीबीआई मुख्यालय में हाजिरी लगाने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वासुदेवन और कंपनी सेक्रेट्री मनोज बनथिया को भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपित किया है। सीबीआई ने न्यायालय के समक्ष दावा किया था कि वासुदेवन के पास 55 लाख रुपए नगद मिले थे। इसके अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...