Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मीडिया घरानों का बाजार से स्वार्थ है : विनोद मेहता

बाजार को समझने में नाकाम रहा मीडिया : बाजार को देखने के लिए लोग मीडिया को देखते हैं। लेकिन मीडिया के लोग बाजार को कैसे देखें? इस सवाल पर बाजार के कई खिलाड़ियों ने सुझाव दिए। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया के हीरक जयंती समारोह के एक सत्र में बैकिंग, शेयर और जिंस बाजार के दिग्गज खिलाड़ियों ने कहा कि मीडिया बाजार को प्रभावित करता है, साथ ही बाजार से प्रभावित भी होता है। ‘मीडिया, बाजार के पहरुए की भूमिका में’ विषय पर आयोजित इस सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई की मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र, स्वतंत्र मीडिया और विकास में सीधा संबंध है। बाजार के पहरेदार के रूप में मीडिया की यही भूमिका हो सकती है कि वह लोगों को तथ्यात्मक सूचनाएं दे। लोगों को बाजार संबंधी फैसले करने में मदद करे। उन्हें सवाल उठाने के लिए प्रोत्साहित करे।

चंदा कोचर ने कहा कि केवल आंकड़े परोसना ही काफी नहीं है। तथ्यों को आधारहीन बातों से अलग करके पेश करने और बात को उसके सही संदर्भों के साथ रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मीडिया बाजार में कंपनियों को जवाबदेह बनाने और लोगों के लिए नए अवसर दिखाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। विनोद मेहता ने कहा कि मीडिया बाजार को समझने में नाकाम रहा है। मीडिया में राजनीति और समाज के हर क्षेत्र पर निगाह रखने वाले लोग हैं। निगाह रखते भी हैं। लेकिन बाजार पर निगाह नहीं रखी जाती। शायद ही कोई ऐसा मौका है जब मीडिया ने बाजार के किसी घोटाले का भंडाफोड़ किया हो। यह भांडा अपने आप फूटता है फिर मीडिया उसके पीछे भागता है। मेहता ने आरोप लगाया कि मीडिया घरानों का बाजार से स्वार्थ है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज की संयुक्त प्रबंध निदेशक चित्रा रामकृष्णन ने भी पश्चिम में किए गए अनुसंधानों का हवाला देते हुए कहा कि मीडिया का विकास वित्तीय बाजारों के विकास से प्रभावित हुआ है। बाजार के विकास ने इसे गति दी है। साथ ही यह निवशकों के फैसलों को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया को बाजार के लिए समझ बढ़ाने वाली रिपटें प्रकाशित करनी चाहिए। साभार : जनसत्ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...