Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

ड्राइवर से जीएम बने थे वालिया

लंबी बीमारी के बाद मौत : बीते दिनों लखनऊ में दैनिक ‘आज’ अखबार के महाप्रबंधक और उप स्थानीय संपादक रिपुदमन सिंह वालिया की मौत हो गई. वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें गुर्दे की बीमारी थी जिसका इलाज चल रहा था. करीब साठ-पैंसठ वर्ष की उम्र रही होगी वालिया की.

लंबी बीमारी के बाद मौत : बीते दिनों लखनऊ में दैनिक ‘आज’ अखबार के महाप्रबंधक और उप स्थानीय संपादक रिपुदमन सिंह वालिया की मौत हो गई. वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें गुर्दे की बीमारी थी जिसका इलाज चल रहा था. करीब साठ-पैंसठ वर्ष की उम्र रही होगी वालिया की.

वालिया के करियर की कहानी किसी चमत्कार की तरह है. वे एक सामान्य टैक्सी ड्राइवर हुआ करते थे. तब आज अखबार कानपुर में छपता था. वहां से वे अखबार ढोकर लखनऊ ले आते थे. अखबार ढोते-ढोते वे इस धंधे के गुर भी सीखने लगे. आज अखबार जब लखनऊ में लांच हुआ तो वे इससे जुड़ गए.

बाद में धीरे-धीरे वे तरक्की करने लगे. लगातार सीखने, जमकर मेहनत करने व निष्ठावान बनकर काम करने के कारण रिपुदमन सिंह वालिया अखबार के महाप्रबंधक व स्थानीय संपादक की कुर्सी तक पहुंच गए. उन्हें अखबार के प्रत्येक हिस्से का ज्ञान था. कंटेंट, प्रसार, विज्ञापन, मशीन, तकनीक आदि को वो अच्छी तरह समझते थे. रिपुदमन सिंह वालिया के निधन पर मुख्यमंत्री मायावती ने भी शोक व्यक्त किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Avanindra Pandey

    May 8, 2010 at 3:16 pm

    🙁 Valia sahab bahut hi nek insan the. unki maut ki khabar ne hila dia. unki atma ko santi aur parivar ko iswar dharya pradan kare.
    Aavanindra Pandey
    Lalganj-Raibareli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...