Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज़ की खबर पर लगाई मुहर !

India News : Prime Timeसौरव गांगुली ने मंगलवार को क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर इंडिया न्यूज की खबर पर मोहर लगा दी। क्रिकेट को अलविदा कहने के दादा के ऐलान की बात तो देश के सामने मंगलवार शाम आई लेकिन इंडिया न्यूज़ ने बीते बुधवार यानि की 1 अक्टूबर को ही रात नौ बजे प्रसारित होने वाले अपने इंडिया प्राइम टाइम शो में साफ कर दिया था कि गांगुली पर जल्द से जल्द संन्यास लेने का दबाव है। इंडिया न्यूज़ ने दिखाया था कि सेलेक्शन कमेटी की बैठक से पहले गांगुली पर संन्यास लेने का दबाव बनाया गया।

India News : Prime Timeसौरव गांगुली ने मंगलवार को क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर इंडिया न्यूज की खबर पर मोहर लगा दी। क्रिकेट को अलविदा कहने के दादा के ऐलान की बात तो देश के सामने मंगलवार शाम आई लेकिन इंडिया न्यूज़ ने बीते बुधवार यानि की 1 अक्टूबर को ही रात नौ बजे प्रसारित होने वाले अपने इंडिया प्राइम टाइम शो में साफ कर दिया था कि गांगुली पर जल्द से जल्द संन्यास लेने का दबाव है। इंडिया न्यूज़ ने दिखाया था कि सेलेक्शन कमेटी की बैठक से पहले गांगुली पर संन्यास लेने का दबाव बनाया गया।

इंडिया न्यूज़ के संवाददाता राजीव मिश्रा ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दिखाया था कि सौरव के टीम में शामिल होने का सारा ड्रामा सेलेक्शन की मीटिंग से ठीक एक घंटा पहले शुरु हुआ। इस रिपोर्ट में दिखाया गया था कि बीसीसीआई के नए अध्यक्ष शशांक मनोहर ने सेलेक्शन कमेटी की बैठक से ठीक एक घंटा पहले ईस्ट ज़ोन से सेलेक्टर राजा वेंकट को कहा कि वो गांगुली को फोन लगाएं। राजा वेंकट ने सौरव को फोन लगाया और स्पीकर फोन ऑन करके सिर्फ एक सवाल पूछा, “दादा कब तक खेलना चाहते हो”।

इस पर सौरव का जवाब आया, दो साल और।

वेंकट ने कहा कि ये तो काफी लंबा वक्त है। हम तुम्हें चार टेस्ट यानी ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ तक ही मौका दे सकते हैं। लेकिन बदले में तुम्हें रिटायरमेंट का ऐलान करना होगा।

सौरव ने हैरान होकर सेलेक्टर्स से गुज़ारिश की कि कम से कम इंग्लैंड सीरीज़ तक तो उन्हें मौका दिया जाए।

लेकिन जवाब आया, ये मुमकिन नहीं।

दस मिनट तक चली इस बातचीत के बाद मायूस होकर गांगुली को सेलेक्टर्स की बात माननी ही पड़ी। इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने चयनकर्ताओं को गांगुली को इस सीरिज में इन करने के आदेश दिये। सेलेक्शन कमेटी ने सौरव को टीम में जगह दे दी। इंडिया न्यूज़ ने इस रिपोर्ट में बिल्कुल साफ कर दिया था कि बंगाल टाइगर इस सीरिज़ में किसी भी वक्त क्रिकेट से विदाई का ऐलान कर सकत हैं। दादा पर काफी दबाव था। वो अपने क्रिकेट इतिहास की इस आखिरी सीरिज़ को अंडर प्रेशर नहीं खेलना चाहते थे लिहाजा उन्होंने मंगलवार को चुन लिया आखिरी रास्ता जिसका इंडिया न्यूज़ एक सप्ताह पहले ही कर चुका था खुलासा।


इंडिया न्यूज की तरफ से भेजी गई प्रेस रिलीज पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...