Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

‘विजय प्रताप सिंह रिलीफ फंड’ स्थापित

: मायावती पहले ही 5 लाख देने का ऐलान कर चुकी हैं : 12 जुलाई 2010 को इलाहाबाद में सूबे के मंत्री नंदी के ऊपर हुए कातिलाना हमले में शहीद हुए युवा पत्रकार और इंडियन एक्सप्रेस अखबार के वरिष्ठ रिपोर्टर विजय प्रताप सिंह के परिवार की मदद करने के लिए इलाहाबाद के पत्रकारों और इलाहाबाद प्रेस क्लब ने एक नायाब पहल की है.

: मायावती पहले ही 5 लाख देने का ऐलान कर चुकी हैं : 12 जुलाई 2010 को इलाहाबाद में सूबे के मंत्री नंदी के ऊपर हुए कातिलाना हमले में शहीद हुए युवा पत्रकार और इंडियन एक्सप्रेस अखबार के वरिष्ठ रिपोर्टर विजय प्रताप सिंह के परिवार की मदद करने के लिए इलाहाबाद के पत्रकारों और इलाहाबाद प्रेस क्लब ने एक नायाब पहल की है.

पत्रकारों ने एक बैठक कर ‘विजय प्रताप सिंह रिलीफ फंड’ की स्थापना का निर्णय लिया और इस पर तुरंत अमल भी कर दिया है. इलाहाबाद प्रेस क्लब की तरफ से बाकायदा इलाहाबाद के सिविल लाइंस स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में ‘विजय प्रताप सिंह रिलीफ फंड’ के नाम से एक खाता खोला गया हैं. इस खाते का नंबर 0012000101502040 है. इसमें कोई भी व्यक्ति विजय के परिजनों की मदद के लिए पैसे जमा कर सकता है. यह पैसा सीधे विजय के परिजनों के पास पहुंचेगा.

इलाहाबाद प्रेस क्लब ने पत्रकारों से विजय के परिजनों की मदद की अपील की है. अगर कोई व्यक्ति आर्थिक मदद करना चाहता है तो वह इस खाते में अपनी इच्छा अनुसार योगदान दे सकता है. सहयोग राशि को ‘विजय प्रताप सिंह रिलीफ फंड’  के पक्ष में चेक/डी.डी के माध्यम से इलाहाबाद प्रेस क्लब के कार्यालय में भी जमा कराया जा सकता है.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने इंडियन एक्सप्रेस के संवाददाता विजय प्रताप सिंह के निधन पर उनके आश्रितों को पांच लाख रपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं. विजय के छोटे-छोटे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पर्यापत आर्थिक मदद की जरूरत को देखते हुए इलाहाबाद प्रेस क्लब की तरफ से रिलीफ फंड की स्थापना की गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. gopal

    August 1, 2010 at 10:08 am

    ek desh me do alag alag log position ho to paisa hi paisa garib ho to bhukmari hi bhukmari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...