Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

‘जहरीली बहना’ या ‘जहरीला इंडिया टीवी’?

: आइए, ऐसे चैनल के संपादक की बुद्धि पर तरस खाएं :  ‘रक्षाबंधन पर जहरीली बहना से बच के रहना, हो सकता है कि वह जो मिठाई आपको खिलाए उसमें जहर हो, जी हां पेश है एक खास रिपोर्ट…’ 22 अगस्त की सुबह 9.30 बजे से प्रसारित एक रिपोर्ट में यही दिखाया जा रहा था. किसी बहन ने अपने भाई की हत्या नहीं की थी, न ही किसी बहन ने भाई को जहर देकर मारा था.

: आइए, ऐसे चैनल के संपादक की बुद्धि पर तरस खाएं :  ‘रक्षाबंधन पर जहरीली बहना से बच के रहना, हो सकता है कि वह जो मिठाई आपको खिलाए उसमें जहर हो, जी हां पेश है एक खास रिपोर्ट…’ 22 अगस्त की सुबह 9.30 बजे से प्रसारित एक रिपोर्ट में यही दिखाया जा रहा था. किसी बहन ने अपने भाई की हत्या नहीं की थी, न ही किसी बहन ने भाई को जहर देकर मारा था.

मामला बाजार में बिकने वाली जहरीली मिठाई का था और उसे पेश किया जा रहा था इस तरह, जैसे राखी बांधने वाली हर बहन कहीं अपने भाई को जहर खिलाने जा रही हो? इंडिया टीवी के पास इस बात का क्या जवाब होगा कि बाजार में बिक रही जहरीली मिठाई खरीदने वाली हर बहन को यह मालूम है कि जो मिठाई वह खरीद रही, उसमें जहर है? क्या वह जानबूझकर अपने भाई को जहरीली मिठाई खिलाने जा रही है? खबर देखने के बाद जेहन में कड़वाहट भर आई, मैं खुद को रोक नहीं पाया और तुरंत ही इस पर लिखने को मजबूर हो गया.

देश के जाने-माने पत्रकार रजत शर्मा के स्वामित्व वाला इंडिया टीवी चैनल अफवाहें फैलाने और लोगों को डराने के लिए जैसे कमर कस चुका हो. इंडिया टीवी पर आपकी अदालत कार्यक्रम देखकर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा की तारीफ करने से लोग खुद को नहीं रोक पाते, मैं खुद भी इस कार्यक्रम का प्रशंसक हूं. पर इसी चैनल में बाकी समय पेश की जा रही अधिकतर खबरों में सनसनी फैलानी की पूरी कोशिश की जाती है. देश में इस चैनल को देखने वाले दर्शक भी इतने ज्यादा सुस्त हैं कि समाज में अफवाहों से फैल रहे नुकसान पर आंखें मूंदे बैठे हैं. उससे भी ज्यादा इस बात के लिए जिम्मेदार सूचना और प्रसारण मंत्रालय है, जिनके अधिकारियों को खबरों और अफवाहों में अंतर नजर नहीं आता और अफवाहों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम नहीं उठाए जाते.

इंडिया टीवी पर प्रसारित खबरों की कुछ झलकियां पहले भी मैंने देखी है. उदाहरण के तौर पर… एक पार्टी में एक मासूम बच्चे के हाथ में पिस्तौल आ गई और उसका घोड़ा दबने से गोली लगने के बाद बच्चे के पिता की मौत हो गई थी, जिस पर इंडिया टीवी ने खबर दिखाई कि सावधान, आपका बच्चा आपकी हत्या कर सकता है, ऐसे बच्चों से बचकर रहें. दूसरी खबर – आज रात आप सो नहीं पाएंगे, क्योंकि हम दिखाने जा रहे हैं ऐसी खबर जो आपका चैन छीन लेगी. यह खबर देखते वक्त मेरी 6 वर्ष की बेटी शानू ने पूछा कि पापा, इसमें क्या दिखाएगा, जो नींद नहीं आएगी, मुझे तो इसको देखकर बहुत नींद आ रही है. खबर से ज्यादा तो इसमें डरावने शब्द कहकर लोगों को भ्रमित किया जाता है. इलेक्ट्रानिक मीडिया में सनसनी फैलाने के लिए तमाम तरह के अलफाज गढ़े जाते हैं. दर्शकों के बीच टीआरपी की जंग में जुटे कुछ चैनल खुद को बेहतर साबित करने के लिए उटपटांग खबरें दिखाते हैं.

खबर किस तरह पेश की जानी चाहिए, इसका अधिकार चैनल के संपादक को ही होता है, पर ऐसी खबरें पेश करने के लिए सहमति देने वाले संपादक की बुद्धि पर तरस आता है. कुछ बुद्धिजीवी इसे पढ़ने के बाद कह सकते हैं कि ऐसा चैनल देखने के लिए कोई बाध्यता तो है नहीं, आप उस चैनल को ही मत देखिए, लेकिन यह भी अहम सवाल है कि क्या किसी भी चैनल को इस तरह की अफवाहें फैलाने का अधिकार है? इस खबर को देखने के बाद तो मन में यही आया कि बाजार में बिक रही जहरीली मिठाई से भी ज्यादा जहरीला यह चैनल है जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्यौहार रक्षाबंधन में कड़वाहट घोलने से बाज नहीं आ रहा है. मैं इस लेख के माध्यम से इंडिया टीवी की इस खबर का विरोध करता हूं. जिन बहनों ने भी इस चैनल की इस रिपोर्ट को देखा हो, और उन्हें महसूस हो कि चैनल ने अपनी हद पार कर ऐसी खबर दिखाई है. उन्हें भी ऐसी खबर का जमकर विरोध करना चाहिए.

रतन जयसवानी

जंजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़

Click to comment

0 Comments

  1. Lallan

    August 23, 2010 at 1:00 pm

    “ज़हरीली बहना” नाम रखने से पहले सोच तो लेते की उन बहनों के दिल पर क्या गुजरेगी ?

  2. मयंक सक्सेना

    August 22, 2010 at 1:39 pm

    ये वाकई हद है….मानसिक दीवालिएपन की पराकाष्ठा है….दरअसल आपने गलत लिखा क्योंकि इंडिया टीवी में कोई सम्पादक जैसी चीज़ है ही कहां….वहां सीईओ हैं….तो ज़ाहिर है केवल मुनाफा…और उसके लिए कुछ भी….मेरी पूरी सहानुभूति वहां के कर्मचारियों के साथ है जो इतना उपहास होने के बाद भी दिल पर पत्थर रख कर ये सब करने पर मजबूर होते होंगे…क्योंकि ज़ाहिर है दर्द तो उनको भी होता होगा….रजत जी शायद अपना चैनल देखते ही नहीं हैं….और कापड़ी जी के लिए कुछ भी कहना मैं पत्रकारीय गुणधर्मों की तौहीन समझता हूं…..हां दाद उन महाशय को ज़रूर दूंगा जिनका भी ये आईडिया था….आखिर आपने अपने दिमाग को इतना कुत्सित और निम्नस्तरीय कर ही लिया….अंत में एक सवाल…”घर में मां बहन हैं या नहीं….”

  3. gopal sharma

    August 22, 2010 at 2:15 pm

    इंडिया टीवी को ईडियट टीवी कहना चाहिए क्योंकि हर खबर को यह तोड़ मरोड़ कर ऐसे पेश करता है जैसे सिर्फ इंडिया टीवी वाले ही बुद्धिमान हों और बाकी हिंदुस्तान के सभी दर्शक ईडियट हों। यह चैनल उलजुलूल के सिवा कुछ भी दिखाना कभी पसंद नहीं करता। टीआरपी ही इसका मजहब है क्योंकि टीआरपी के सिवा इसे कुछ सुझता ही नहीं। वह दिन दूर नहीं जब यह चैनल टीआरपी के लिए अश्लील फिल्मों का सहारा लेने पर भी उतर आएगा भले ही उसे समाचारों के रैपर में लपेट कर पेश करे। हिंन्दुस्तान की मिनिस्ट्री आॅफ इन्फार्मेशन एण्ड ब्राॅडकास्टिंग मिनस्ट्रिी की इस बात के लिए तारीफ करनी होगी कि इस मंत्रालय ने भी भौंदुओं का भारी जखीरा संभाला हुआ है। नंगी आंखों से भी उन्हें यह उलजुलूल दिखाई नहीं देता। जिस देश में न्यूज़ चैनलों का ऐसा हाल होगा वह देश किस दिशा में जाएगा और कैसे तरक्की करेगा यह विचारणीय है। क्योंकि चैनलों को तो नीति निर्धारकों का मार्ग दर्शन कर समाचारों के साथ-साथ खामियों को उजागर करना चाहिए ताकि नेताओं की नुकेल भी कसी रहे।
    गोपाल शर्मा
    9216766861

  4. दीपक डुडेजा

    August 22, 2010 at 2:35 pm

    पिछले २ ३ सालों से मैंने इंडिया टीवी देखना बंद कर रखा है……….. साला इनका चुतियापा देख कर सर दर्द हो जाता है. पता नहीं कहाँ कहाँ से क्या क्या उठा लाते है.

  5. shailendra singh totaltv gwalior

    August 22, 2010 at 2:40 pm

    sir …….. mai aapki baat se purdta sahmat hu,,,,,,,, india tv ka bas chale to har rishte -naate ko hi katm kara de,,,,,,,,,, aur to aur khuchh bhi khaane ke lye mana kar de,,,,,,,,, yese channel par yesi khabaro par rok lagni hi chahiye,,,,,,,,,,,,,

  6. ajay golhani

    August 22, 2010 at 3:37 pm

    इंडिया टीवी बेवकूफ बनाने में नंबर १ है. इसके प्रोग्राम देखने के बाद दर्शक अपने को ठगा सा महसूस करता है. बेवकूफ बनाने की भी हद होती है.

  7. कुमार गौरव

    August 22, 2010 at 3:44 pm

    इंडिया टीवी को बेन कर देनी चाहिए और रजत शर्मा को काले पानी सजा , चुतियापा दिखा दिखा कर देश को बर्बाद कर रहे हैं ये गांडू इंडिया टीवी वाले

  8. Rakesh Rathore

    August 22, 2010 at 4:05 pm

    ye media wale kya sucte hai ki jab mitai hi jaharali ho jayegi to bahan bhi jahari ho jayegi kya.. waise ye sub auchi baat nahi ase tv me dekne wale ko ke sath aise karna chiya ki wo sale aapni sare kam ko bad kar ke mar jaye aur unhe ye bhi dekna chiye ki ye hare sath kyu hua hai…………….

  9. Rakesh Rathore

    August 22, 2010 at 4:26 pm

    ye sub kya kahte hai news wali ke jaharili bahan ye jo kahane wali hai wo hamare family ke liye gatak chor ki tarah hai jo puri tarhe se demak ki tarah ghar me jaharili bana de aur ye sub ualti baatkarte hai sali . ye suchte hai ki in se bad kyo aur nahi hai jo inhe kuch bol sake msain to ye kahat hu ki ye jo india tv wale hai unhe aapni news chanle ko bad kar deni chiye kyu ki ye sale kya kahte hai ki jaharili bahan ….. aap he batye ki bahan kabhi jaharili ho sakti hai……..? per inhe to bus news bana hia na aur pasia kamana hai jhoot bhari gandi baat karet hai sale inhe co ye tak kana chiye ki aap tv chane ko tala band kar de ye sub aap tv chanale se maffi mage aur kuch nahi …./ bas main aur inhe kya bolu inhe kuch saram hogi to ye jarur maffi mage aur kuch nahi….?

  10. madhulika

    August 22, 2010 at 4:46 pm

    Main aplongon ki bat se puri tarah sahmat hoon.Kisi gambhir vishay ko behad ghatiya tarike se pesh karna aj kal ke tv cannelon ka fashion ban gaya hai.Raksha Bandhan jaise pawan parw ko jaharili mintahion se jodne ka kya tuk hai.Yeh mansik diwaliyapan hain.

  11. varinder

    August 22, 2010 at 5:18 pm

    inda tv ko news chhod kar manoranjn channel kar lena chahie wo net se das mint ki fotage uthata hai or ik ik ghenta logo ko kia ka kia bana kar dikhata hai

  12. pinki rawat

    August 22, 2010 at 6:08 pm

    इंडिया टीवी को न्यूज़ चैनलों से हटाकर मनोरंजन चैनलों की श्रेणी में डाल देना चाहिए और उसकी टी आर पी भी उसी कैटेगिरी में आंकनी चाहिए ….ये न्यूज़ का चेनल तो कतई नहीं लगता !

  13. Rajkumar Sharma

    August 23, 2010 at 3:23 am

    ऐसा कहना की “जहरीली बहना से बच के रहना” इंडिया टीवी के मानसिक दिवालिएपन का द्योतक है | हाल के वर्षों में इस चैनल के दर्शकों की संख्या में काफी गिरावट आई है जिसकी वजह ही ऐसी उटपटांग ख़बरें दिखाना और बेवजह सनसनी फैलाना है | इस चैनल पर प्रसारित “आपकी अदालत” से मैं खासा प्रभावित हूँ और इसका नियमित दर्शक भी हूँ लेकिन बाकी समय जो बेवजह सनसनी फ़ैलाने वाली ख़बरें दिखाई जाती है उनसे इस चैनल की लोकप्रियता का ग्राफ गिरा है |:)

  14. Mayank Sinha

    August 23, 2010 at 4:21 am

    HAHAHHAHAHAHAHHAHAA….Yaar mujhe to itni hussi aa rahi hai inn sab khabro ko dekh ke.,Ye India TV wale pagal to nahi ho gaye hai kya kya dikha rahe hai…..ZEHRILI BEHNA wale bulletein pe to sabhi ladkiyon ko jake India TV ke office mein iss khabar ke producer ko maarna chahiye, ki ye kya soch ke chala diyaaaa………………

  15. shreedhar agnihotri

    August 23, 2010 at 4:51 am

    कौन इंडिया टी वी को न्यूज़ चैनेल मानता है.मैं तो इसे कोमिक्स टीवी की तरह देखता हूँ

  16. Manoj Burnwal

    August 23, 2010 at 6:58 am

    India TV ko News Channel kahna News ka Apmaan hai. India tv bus ek Horror Channel ban kar rah gaya hai. Government bhi Kumbhkaran ki neend mai soyee hui hai. aisi khabron ko dekhne ke baad Rajat Sharma ko Journalist kahne mai sharm aati hai. India tv par turant BAN laga dena chhaiye aur uske saare patrakaron ko jail bhej dena chhaiye. SHARM KARO INDIA TV, SHARM KARO

  17. vikash singh

    August 23, 2010 at 8:22 am

    paglon ki jaamat ka dusra naam- india TV…khud to pagal hai hin..longo ko bhi pagal karne par tule….log inhain gali detai hai …phir bhi ye samjhne ko tayar nahi…inke reporter ko log pakar lete hain aur puchte hai bataa tune jo dhikhya tha uska matlab kya tha ..phir inke muh se ek shabd bhi nahi niklta ,,,,,baad main dalil dete hain ki dhekte hin kyon ho…are..nage ho jao to log dekhege hin…isme nage hone wala pagal hai ki..nage ki nagayee dhekne walla aur use gali dene walla..sudhar jao..kyon media ko nira murkh ..khabar ko ngayee ul zulul dhang se dikhane wale longon ki jamat bana rahe ho…

  18. arvind kumar jha

    August 23, 2010 at 8:59 am

    india tv ko ab madira tv ka nam de dena chahiye ye chainal par sirf khabar kam or darawna sabad ka jayeda paryeg karte hai taki darsak tv se chipka rahe .log na chahte hua bhi tv dekhe .
    🙂

  19. sudhir jha

    August 23, 2010 at 9:04 am

    india tv ko band kar dena sab ke liye hitkar hoga ….janta ke liye bhi aur patrakarita ke liye bhi .india tv ne patrakarita ko badnaam kar rakha hai.india tv hai hai india tv hai hai….shame on you rajat sharma

  20. Deepak

    August 23, 2010 at 9:46 am

    जहरीली बहना से बच के रहना की जगह ये होना चाहिए की INDIA TV से बच के रहना
    अपने टीवी से INDIA TV को काट दो देखना ही बंद करो यार
    टोटली ड्रामा है

  21. SUJIT THAMKE

    August 23, 2010 at 9:48 am

    INDIA TV KI KHABAR NEWS KAM MANORANJAN SE BHARPUR HOTI HAI……….KABHI KABHI YE CHANNEL HAD KAR DETAA HAI DESH KE GAMBHIR MODDO KO BHI BREAKING NEWS KARKE GUMRAHA KAR DETAA HAI…EXA KE LIYE YE PADHIYE AP KE CHIEF MINISTER YSR KAA AIRCRAFT CRASH HUYAA THA KISI CHANNEL NE YE KHABAR BREAK NAHI KI LEKIN INDIA TV NE BREAKING NEWS ME YE KHABAR DE DI KI YRS KAA CHOPPER MI GAYA HAI AUR VO JINDA SAHI SALAAMAT HAI ABHI IS NEWS CHANNEL KO KYA KAHENGE…

  22. gaurav sharma

    August 23, 2010 at 12:18 pm

    “jahrili bahna” kya tuk hi is slug aur is khabar ka…waise bevkufi ki mishal hain india tv aur uske news editors.india tv ke sampadak mahodayo kuchh to content ka bhi khyal rakho….mujhe to sharm aati aise news chaanel par…aaj main agar kisi channel se nafrat karta hoon to wo h india tv.aam insaan ki bhavnao aur khabaro k sath kab khelate rahenge aap log…khabare dikhao,tamasha nhi….nhi to wo din dur nhi jab tumhari office me koi govt officer content check karne bitha diya jayega..

  23. somsharma

    August 23, 2010 at 1:17 pm

    sharma karo kayo bevkuf bana rahe ho

  24. vijay yadav

    August 23, 2010 at 1:47 pm

    bade sharm ki baat hai , jaha rajat sharma jaise varishth ptrakar ho vaha is tarah ki khabare prasarit ho , yah bilkul thik nahi lagata
    – vijay yadav , mumbai

  25. Dayal

    August 23, 2010 at 3:21 pm

    भैया ये इंडिया टीवी वाले कभी रावण की मम्मी खोजने लगते हैं तो कभी जल दैत्य तो कभी स्वर्ग की सीरही पूरा नौटंकी है भैया इस चॅनेल को कभी भी समाचार देखने के लिए मत देखिए ये तो पूर्ण नौटंकी है. क्यो भाई रजत शर्मा जी आप लोगों के वहाँ कोई अच्छा रिपोर्टर नही है क्या ? कृपया अपने चॅनेल को चॅनेल की तरह दिखाइए ज़्यादा आड्वेंचर्स मत बनाने की कोशिश मत करें. रजत जी कृपया दर्शकों को मूर्ख मत बनाइए.

    दयाल बाबू
    मीडीया एवन्यू -दिल्ली

  26. shama

    August 23, 2010 at 4:53 pm

    rajat ji kabhi janta ki adalat programme se bahar nikal ker janta ke bich jaiye,to aap janker hairan ho jainge ki log jab media walo ko gaali dena chahte hai or jab unhen media ki ghat rahi shakh per baat kerni hoti hai to unhen apka channel yaad aa jata hai or wo bilkul usi tarah jaise hum bechare media wale log bhadas4media per bhadas nikalte hai apka channel laga ker moti moti gaali deker bhadas nikalte hai yahi wajah hai apke channel ki TRP badker aati hai,aap to itne bade patrakar hai samjh sakte hai log kitne pareshan rahte hai ab os per aap bhi pareshan karenge to kuchh to karege bechare,log itna pak gaye hai ki kisi ka gussa nikalna ho to apka channel laga lo sari bhadas nikal jati hai hehehehehehehehehehehehe

  27. amit kumar

    August 23, 2010 at 6:23 pm

    यहां सवाल शर्म और हया का नहीं है…पत्रकारिता करने का विकल्प दो…और दो जून की रोटी का वायदा करो…तो इंडिया टीवी के सभी लिक्खाड़ संपादक महोदय को आईना दिखा कर सेकेंड भर में चल देंगे। बाबू साहब…जब आप भी दलदल में फंसोगे…तो पहले जान बचाने की सोचोगे…ज़माने की नहीं। आपको आज़ादी है…आलोचना की…लेकिन ज़रा नज़रिया बदलकर भी देखा करें।

  28. ashok

    August 23, 2010 at 7:52 pm

    sala drame baaj channel.
    main kabhi nahi dekhta.

  29. nalin

    August 24, 2010 at 5:57 am

    arre bahi , sab itna naraz kyo ho rahe ho ? ”SHAITAN” kya keval dharma kathao , history , society , politics , ya pados me hi ho sakte hai MEDIA me nahi ?

  30. C P Singh

    August 24, 2010 at 8:24 am

    इंडिया टीवी के सम्‍पादक मंडल को ना पत्रकारिता की समझ है, न हिन्‍दी भाषा की, ना Indian culture की। जहरीली बहना शीर्षक रा‍खी की मिठाई के संदर्भ में इस्‍तेमाल करना रजत शर्मा एण्‍ड कम्‍पनी के मानसिक दिवालिएपन को दिखलाता है। टीआरपी को ही चक्‍कर में कुछ भी दिखाने, लिखने एवं बकने वाले टीवी चैनल से दर्शक जितनी जल्‍दी अपनी जान छुडा ले उतना अच्‍छा। बाकी खुदा खैर करे।

  31. anil rana

    August 24, 2010 at 10:33 am

    is channel ko dekhna band karo. ye sirf mansik roop se vichipt longon ka channel he. jinko patrkarita ka star nahi maloom. inki ek bhi khaber se isi ka koi bhala nahi hota

  32. shivam verma

    August 24, 2010 at 10:53 am

    इस बात मे कोई दोराए नहीं है कि इंडिया टीवी लोगो को भ्रमित करने का काम करता है | इस टीवी चैनल को देखने से लोगो के मान मे अजीब सा दर जग जाता है , कि क्या एसा भी हो सकता है | इस के गलत प्रसारण कि वजह से बच्चे अपने माँ- बाप को सताते है, कि ममी मने मिठाई नहीं खानी , क्यों कि उसमे जहर होता है | मीडिया समाज का दर्पण है और उस का काम है समाज को जागरूक करना , समाज को भ्रमित करना नहीं | इंडिया टीवी अपनी टी.आर.पी बढ़ाने के चाकर मे शायद यह भूल रहा है कि वह देश मे अपना नाम बनाने के चक्कर मे लोगो कि मानसिक सतिथि पर काफी बुरा प्रभाव डाल रहा है |

  33. qamaruddin farooqui

    August 24, 2010 at 11:16 am

    रजत शर्मा अपने चेनल को ख़बरों के दमपर तो चला नहीं सकता क्यूंकि इंडिया टीवी वालों को ख़बरों कि तमीज ही नहीं हे, तो अब चेनल चलाने के लिए इस तरह कि बकवास ख़बरों को चलाकर खुद को पत्रकार समझते हें, देखने को तो आदमी मदारी का खेल भी देखता हे इसी तरह इंडिया टीवी वाले खुद को मदारी समझे ना कि पत्रकार , ज़हरीली बहना …….यार सलग देने से पहले कुछ तो सौचा करो बेवकूफों …..

  34. gaurav

    August 24, 2010 at 11:54 am

    india tv ko raat main blue film bhi dikhani chahiye aur bhi trp ayegi,sharm aani chahiye,lanat hai aisi patrkarita par…gaurav

  35. surendra soren

    August 24, 2010 at 1:45 pm

    ratan ji aapki samwedna dekhkar accha laga, channel dekhna gunah banta ja raha hai.

  36. अजीत कुमार

    August 24, 2010 at 4:17 pm

    इंडिया टीवी का ये धंधा पुराना है…ये समाचार चैनल कभी रहा ही नहीं…टीआरपी पाने के लिए ये कभी जहरीली बहना …तो कभी भगवान से साक्षात दर्शन तो कभी भूत से साक्षात्कार जैसे भ्रमित स्लग देकर लोगों को डराते रह हैं…रजत शर्मा जी थोड़ी समझ से काम ले तो अच्छा है…और ना ले तो हम विगाड़ भी कुछ नहीं सकते…समझदारों के लिए इशारा काफी है…

  37. अजीत कुमार

    August 24, 2010 at 4:28 pm

    इंडिया टीवी का ये पुराना धंधा है जो गंदा है…वास्तव में ये कभी न्यूज चैनल रहा ही नहीं है…कभी जहरीली बहना तो कभी भगवान का साक्षात दर्शन तो कभी भूतों से साक्षात्कार जैसे भ्रमित स्लग देकर लोगों को डराता रहता है…मीठाई जहरीली हो सकती है पर बहना कैसे जहरीली हुई लिखने वाले को जरा सोचना चाहिए था…क्योंकि ये ऐसा पर्व है भाई-बहनों के बीच रिश्ते को मजबूत बनाता है…तो कहना गलत ना होगा इंडिया टीवी समाज में स्थापित परंपराओं को एक तरह से तोड़ने का काम कर रहा है…इस पर संपादक महोदय जी को ध्यान देना चाहिए साथ ही मैं कहूंगा कि माननीय धर्ता कर्ता और चैनल के सबकुछ रजत शर्मा जी को भी इस दिशा में ठोस कदम उठाना ही चाहिए…क्योंकि उनकी मर्जी के बिना ये सब संभव ही नहीं है…आशा करूंगा कि चैनल अपनी पुरानी आदतों से वाज आएगा…आ गया तो ठीक बरना हम कुछ बिगाड़ने की औकात भी नहीं रखते…

  38. अक्षय कुमार झा

    August 24, 2010 at 5:57 pm

    इसी चैनल में काम कर रहे एक ऊंची कुर्सी पर बैठने वाले एक अधिकारी ने मुझसे कहा थी कि यार ख़बर को हमेशा ये सोच कर चलाओ कि लगे की ये आपके घर की कहानी हो लेकिन पता नहीं अब इनको इंडिया टीवी में काम करना कितना गवारा हो रहा होगा…. ज़हरीली बहन…. हलवाइयों से ज़्यादा बड़ा ग़ुनहगार तो ये लोग है…. दोनों एक तर का काम कर रहे हैं…एक बाज़ार ख़राब कर रहा है और एक मानसिकता….

  39. vibhakar

    August 25, 2010 at 6:15 am

    rajat ji ek najar in reaction par bhi daal le

  40. faisal khan

    August 25, 2010 at 11:09 am

    bhai logon india tv wale to sale pagal ho gaye hain aur rahi baat rajat sharma ki to sala aik no ka kutta hai aisi khabren dikha kar aur aise slug daal kar ye kiya sabit karna chahte hai koi nahi janta .khabren hain nahi dikhane ke liye to sale bakwas hi dikhate rehte hain ,mere hisab se behno ke bare mai aisa likhne ya sochne walon ko to goli mar deni chahiye,zaleel hai ye rajat sharma aur uski team

  41. vishnu

    August 25, 2010 at 9:44 pm

    भाई लोग चैनलों को गरियाना टाइम खराब करने के अलावा कुछ नही है, अगर देश – और समाज की इतनी चिंता है तो, अपने घर के पास के सिवर में प्लास्टिक थैली फेंकना बंद करो, पिने के पानी से लोहे की कार घंटो धोना बंद करो, और ये सब हो जाए फिर चलो उस मंत्रालय को पलटो ना जिसने इन चैनलों को चलने का लायसेंस दिया है।

  42. shiva

    August 26, 2010 at 2:06 pm

    India tv aise darana band karo

  43. unknow

    August 26, 2010 at 4:27 pm

    vishnu ji aap mansik diwaliya h kya. ratan ji ne sahi likh h or aap jaise kathith budhijeevi natak karte h. pahle palithin fenkna band kare or ye kare wo kare. yani ki kuch bi sahi mat likho kyoki aap jaise log bakwas karne lag jayenge. ek achhai par aap 100 kamiya nikalenge. kamal h yaar apki.

  44. ajay malik

    August 28, 2010 at 9:03 am

    rajat sharma wakai chutiyapane ke kam kar raha hein ,pata nahi kiya dikhata rehta hein humesa darana dhamkana aur dehsta felana hi is ka kaam reh gaya hein ……par bhai wo kaha hein ki gandi nali ke kide ko aap agar sagrmarmar ke pathar par bhi rakh doge to bhi waha uski wahi harkat hogi jo gandi nali me thi rajat sharma bhi gandi nali ka keeda hein

  45. ratan jaiswani

    August 29, 2010 at 7:25 am

    thanks, un sab sathiyon ka. jinhone apni pritikriya di. yashwant ji ka bhi bahot shukriya. jinhone mere shabdon ko apni site par jagah di. raksabandhan k 7 din baad bhi koi bhai mitai khane se nahin maraa hai. na hi koi bahan jahrili nikli. india tv valon, soch lo ki aapki khabar ka kya asar hua hai. yah mat kahna ki hamaari khabar dekhne k baad logon ne jahrili mithai nahin kharidi, to marte kaise.

  46. Pradeep Kumar Arya

    September 2, 2010 at 5:02 am

    Rajat Sharma ne har parkar se sabhi haden par kar apne aap ko hi kalankit kiya h. Baki media ko inki harkaton se 2-4 hona padta hai. Lekin unki alapbudhi ya u kahen ki unki ghatiya mansikta tatha videsi paisa unehe deshvasiyo ko bechain karne ko vivash karti h. Akal kisi dukan par milti to jarur us dukan ka pata unhen bhejta par esa mumkin nahi h. Desvasiyon se ek prarthana h ki rajat sharma apni harkaton se baj nahi aa sakta TV ka remot aap sab ke hath me hota h ek dhridh sankalp ke sath ham hi unke chainnel ko dekhna band karen to theek rahega.
    Main bhi ek bar salg “Mil Gaye Ram” dekhkar bada hi khus hua ki koi achchha programme dikhange lekin jab dekha ki ramanand sagar krit ramayan se copy kar kuchh futege ko mirch masala lagakar dikhya to mere pas pachatap ke siva kuchh nahi tha. Ese hi ek bar nag nagin ki maiting dikhya to mene socha ki ab koi bharosa nahi ki kab khud apni maiting hi na dikhade so maine phaisla liya ki aaj ke bad Inida TV nahi dekhna. or na hi dekha. aaj Ratan ji lekh padhkar to bada hi gussa aaya ki ab Rajat Sharma ne Bahan Bhai jaise pavitar riste ko bhi kalankit karne ka ghinouna kadam uthaya h jiski kade shabdon me ninda karta hun.

  47. Pradeep Kumar Arya

    September 2, 2010 at 5:03 am

    Rajat Sharma ne har parkar se sabhi haden par kar apne aap ko hi kalankit kiya h. Baki media ko inki harkaton se 2-4 hona padta hai. Lekin unki alapbudhi ya u kahen ki unki ghatiya mansikta tatha videsi paisa unehe deshvasiyo ko bechain karne ko vivash karti h. Akal kisi dukan par milti to jarur us dukan ka pata unhen bhejta par esa mumkin nahi h. Desvasiyon se ek prarthana h ki rajat sharma apni harkaton se baj nahi aa sakta TV ka remot aap sab ke hath me hota h ek dhridh sankalp ke sath ham hi unke chainnel ko dekhna band karen to theek rahega.
    Main bhi ek bar salg “Mil Gaye Ram” dekhkar bada hi khus hua ki koi achchha programme dikhange lekin jab dekha ki ramanand sagar krit ramayan se copy kar kuchh futege ko mirch masala lagakar dikhya to mere pas pachatap ke siva kuchh nahi tha. Ese hi ek bar nag nagin ki maiting dikhya to mene socha ki ab koi bharosa nahi ki kab khud apni maiting hi na dikhade so maine phaisla liya ki aaj ke bad Inida TV nahi dekhna. or na hi dekha. aaj Ratan ji lekh padhkar to bada hi gussa aaya ki ab Rajat Sharma ne Bahan Bhai jaise pavitar riste ko bhi kalankit karne ka ghinouna kadam uthaya h jiski kade shabdon me ninda karta hun.

  48. Janice

    September 7, 2013 at 6:41 pm

    I acquainted like an unfit parent. Still, these were coffee beans, not children. And the amount per batter for the [url=http://www.rolex2sale.org.uk]Replica Watches[/url] abate adjustment was about double. My beans would be accomplished in my cold, aphotic freezer.The men were accused of aggravating to abduct bags of dollars account of artist handbags and accessories. Police aswell apprehend they will face a amount of acreage accuse afterwards they damaged a amount of accessories aural the store. I opened it afresh to beat out my account portion. The beans were aphotic and shiny. They fabricated the endure of my old beans attending like addled stones. I acquainted guilty. Still, I placed the bag in the freezer. French affluence abode Hermes and Indian covering appurtenances banker Da Milano are bound in a acknowledged activity over the affinity of some of the latter’s handbags to Hermes’ Birkin range. Hermes has got an admonition adjustment from the Delhi High Court to stop Da Milano from affairs handbags “identical in appearance and design” to the accepted Birkin range. The [url=http://www.railogist.com]replica handbags[/url] Indian close has, however, denied the allegation and approved vacation of the ex parte adjustment of injunction. Its advocate claims there is no affinity amid its handbag, priced at Rs 10,000, and Birkin, priced upwards of Rs 6.5 lakh, and that Hermes accomplished the activity out of “business annoyance and rivalry”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement