Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

झुमरी तिलैया वाले खेम सिंह ने प्राण त्यागा

[caption id="attachment_18005" align="alignleft" width="127"]खेमजीखेमजी[/caption]: श्रद्धांजलि : वैसे वे वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं, भाजपा नेता के रूप में आजकल उनकी पहचान ज्यादा थी. लेकिन झुमरी तिलैया में संवाददाता रहने का उनका क्रेज व उनकी अदा कोई भुल न पाएगा. वरिष्ठ पत्रकार और झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार खेम सिंह नहीं रहे। उनका निधन रविवार को रांची में इलाज के दौरान हुआ। वे पेट की बीमारी से पीड़ित थे। पिछले 15 दिनों से वे रांची स्थित गुरूनानक अस्पताल में इलाज करवा रहे थे।

खेमजी

खेमजी

: श्रद्धांजलि : वैसे वे वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं, भाजपा नेता के रूप में आजकल उनकी पहचान ज्यादा थी. लेकिन झुमरी तिलैया में संवाददाता रहने का उनका क्रेज व उनकी अदा कोई भुल न पाएगा. वरिष्ठ पत्रकार और झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार खेम सिंह नहीं रहे। उनका निधन रविवार को रांची में इलाज के दौरान हुआ। वे पेट की बीमारी से पीड़ित थे। पिछले 15 दिनों से वे रांची स्थित गुरूनानक अस्पताल में इलाज करवा रहे थे।

अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वे 65 वर्ष के थे। सरदार खेम सिंह भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर भी रहे और सेवा दी, इस दौरान वे भाजपा जिलाध्यक्ष भी बने। झारखंड अलग राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के कारण वर्ष 2002 में उन्हें अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया। यही नहीं, उन्होंने बारह वर्षों तक सक्रिय पत्रकारिता भी की और क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़े रहे। इस दौरान वे रांची एक्सप्रेस के झुमरीतिलैया संवाददाता रहे और उनकी लेखनी और वाणी से सभी प्रभावित हुए। सहज-सरल और हंसमुख स्वभाव के धनी खेम सिंह अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्री और एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

कई सामाजिक और राजनीतिक संगठन से जुडे लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। रवि मोदी, मोहन अम्बष्ठा, सुनील सिन्हा, अंगलाल राम, निषिकांत दीक्षित, महेन्द्र वर्मा, देवेन्द्र मेहता, अजीत वर्णवाल, साजिद हुसैन लल्लू, कारू सिंह, कामेश्वर चौधरी, परमेश्वर यादव, विक्रम कुमार, अनिल सिंह, मनोज रजक, मनोज कुमार मेहता, नारायण मोदी, आरके गुप्ता, मथुरा वर्णवाल, बलदेव मोदी, सिख समाज के मुंशी सिंह छाबड़ा, हरजीत सिंह सलूजा, र्कीतन सिंह खनूजा, पुरूषोतम लाल सलूजा, कंवलजीत सिंह, बलवंत सिंह लाम्बा, नरेन्द्र सिंह सलूजा आदि ने गहरी शोक व्यक्त की है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार झुमरी तिलैया स्थित मुक्तिधाम में हुआ और इसके पहले उनकी शव यात्रा भी निकाली गयी जिसमें जिले के दर्जनों पत्रकार, समाजसेवी और विभिन्न दलों के लोग शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से जगदीष सलूजा, संजीव समीर, विनोद विश्वकर्मा, सतीश कुमार, अनूप सिन्हा, मुकेश सिन्हा, मनीष राज, सुनील प्रसाद आदि पत्रकारों के अलावा विधायक उमाशंकर यादव, अमित यादव, भाजपा के रवि मोदी, रामचन्द्र सिंह, रामनाथ सिंह, नीतेश चन्द्रवंशी, विनोद मोदी, बिरेन्द्र मोदी, सुखदेव यादव, झाविमो के बिरेन्द्र सिंह, खालिद खलील, बलवन्त सिंह लाम्बा, झामुमो के अजय कृष्ण, संजय साजन शामिल थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अमित गर्ग. जयपुर. राजस्थान.

    August 31, 2010 at 5:01 am

    ईश्वर कृपा जी की आत्मा की शान्ति और उनके परिवारजनों को संकट की इस घडी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.
    ॐ शान्ति ॐ.

  2. अमित गर्ग. जयपुर. राजस्थान.

    August 31, 2010 at 5:02 am

    ईश्वर खेम जी की आत्मा की शान्ति और उनके परिवारजनों को संकट की इस घडी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे. ॐ शान्ति ॐ.

  3. ramdeo kesri,itkhori,chatra

    August 31, 2010 at 7:32 am

    iswar unki aatma ko shanti pradan kren aur faimly ko dukh ki is gharhi men himmat dsn.

  4. sanjay kumar

    September 1, 2010 at 3:53 pm

    ईश्वर खेम जी की आत्मा की शान्ति प्रदान करे और उनके परिवार को संकट की इस घडी को सहन करने की शक्ति
    mukesh milan sanjay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...