Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

दिल्ली के तीन पत्रकारों को डेंगू

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर में डेंगू ने आतंक फैला रखा है. हर गली में डेंगू के मरीज मिल जाएंगे. डेंगू के शिकार तीन जर्नलिस्ट भी हो गए हैं. एनडीटीवी के मुन्ने भारती डेंगू के कारण आठ दिन बंसल हास्पिटल, एनएफसी में भर्ती रहे. आजकल अपने निवास में रहकर इलाज करा रहे हैं. आजतक के इमरानुल हक भी अपने निवास पर रहकर इलाज करा रहे हैं. राममनोहर लोहिया हास्पिटल के डाक्टर वली की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर में डेंगू ने आतंक फैला रखा है. हर गली में डेंगू के मरीज मिल जाएंगे. डेंगू के शिकार तीन जर्नलिस्ट भी हो गए हैं. एनडीटीवी के मुन्ने भारती डेंगू के कारण आठ दिन बंसल हास्पिटल, एनएफसी में भर्ती रहे. आजकल अपने निवास में रहकर इलाज करा रहे हैं. आजतक के इमरानुल हक भी अपने निवास पर रहकर इलाज करा रहे हैं. राममनोहर लोहिया हास्पिटल के डाक्टर वली की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

दिल्ली से प्रकाशित हिंदी दैनिक ‘हमारा महानगर’ में दिल्ली सरकार कवर करने वाले रिपोर्टर रोशन अली भी डेंगू के शिकार होने के कारण मालवीय नगर में मौजूद दिल्ली सरकार के हास्पिटल में अभी अभी भर्ती हुए हैं. तीन पत्रकारों के डेंगू के शिकार होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रोग कितने बड़े स्तर पर फैला हुआ है. जामिया नगर में डेंगू फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई खास कदम नहीं उठाया गया. जो योजनाओं थीं, उसे जमीन पर उतारने में अधिकारी नाकाम साबित हुए हैं. इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है. बताया जाता है कि कुछ अधिकारियों पर तो खुद मेयर का हाथ है, जिसके कारण उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं कर सकता. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों में ओखला हेल्थ इंसपेक्टर भी हैं, जो मेयर के आशीर्वाद के कारण अपने पद पर जमे हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. योगराज शर्मा

    September 6, 2010 at 4:55 pm

    तीनो साथी जल्द स्वस्थ होकर पत्रकारिता की सेवा में लौटें.. यही हमारी कामना है
    योगराज शर्मा
    http://journalisttoday.com/

  2. विनीत कुमार

    September 7, 2010 at 7:24 am

    ओह,सरकारी दफ्तरों,लुटियन जोन्स और लाल पत्थर की पत्रकारिता करनेवाले तीनों पत्रकारों को डेंगू। जल्दी-जल्दी तीनों ठीक हो जाएं। मेरी शुभकामनाएं।.

  3. sumit chauhan

    September 10, 2010 at 12:27 pm

    teno bhaiyon ko get well soon.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...