Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सीएम के हाथों जर्नलिस्ट स्मारिका विमोचित

मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून एनेक्सी स्थित आवास पर जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड की स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर  पर मुख्यमंत्री डॉ. निशंक ने पत्रकारों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून एनेक्सी स्थित आवास पर जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड की स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर  पर मुख्यमंत्री डॉ. निशंक ने पत्रकारों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता विचार-संप्रेषण के सशक्त माध्यम के साथ ही सामाजिक गतिविधियों का दर्पण भी है, जो शासन, जनता, विभिन्न संगठनों के अधिकार तथा दायित्वों का बोध कराता रहता है। निशंक ने कहा कि पत्रकार का दायित्व है कि वह समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अपनी लेखनी के माध्यम से आवाज उठाने के साथ-साथ गांव के गरीब, किसान, निर्बल, महिलाओं और समाज के विकास के लिए सार्थक पहल करे। आज आवश्यकता बाजारवादी संस्कृति को हतोत्साहित कर विकासोन्मुख पत्रकारिता करने की है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष रहकर जनकल्याण के लिए मिशन के रूप में कार्य करना होगा और इस नवोदित राज्य के समग्र विकास में सहभागी बनना होगा। आज आवश्यकता इस बात की है कि इस नवोदित प्रदेश में टैक्नोलॉजी, उद्योग तथा विज्ञान आदि की नवीनतम जानकारी पत्रकार अपने पत्रों के माध्यम से जनसाधारण को अवगत कराये तथा सरकार द्वारा किये जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यों को भी प्रमुखता से समाचार पत्रों में स्थान दे जिससे उसका लाभ आम जनता को हो सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. निशंक ने यूनियन के पदाधिकारियों को स्मारिका के प्रकाशन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री कमल शर्मा, जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव रतूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष निशा रस्तोगी, जिलामंत्री ओम नारायण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सुक्खनसिंह, कोषाध्यक्ष रमेश दत्त पालीवाल आदि उपस्थित थे।

देहरादून से धीरेन्द्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...