Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

करकरे पर लिखी गई किताब पर मुकदमा

: पूर्व आईजी ने लिखी है यह किताब : हालिया रिलीज एक किताब  ‘हू किल्‍ड करकरे? द रियल फेस ऑफ टेरिरिज्‍म इन इंडिया’ अपने विवादित कंटेंट की वजह से सुर्खियों में है. मुंबई  पर हुए  आतंकवादी हमले के घटनाक्रमों पर लिखी गई पूर्व आईजी एसएम मुशर्रिफ की इस किताब पर मुकदमा दर्ज हुआ है. नवी मुंबई निवासी एन्‍वे सतपुते ने पूर्व आईजी मुशर्रिफ और किताब को पब्लिश करने वाली कंपनी फैरोस मीडिया एंड पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ याचिका दायर की थी.

: पूर्व आईजी ने लिखी है यह किताब : हालिया रिलीज एक किताब  ‘हू किल्‍ड करकरे? द रियल फेस ऑफ टेरिरिज्‍म इन इंडिया’ अपने विवादित कंटेंट की वजह से सुर्खियों में है. मुंबई  पर हुए  आतंकवादी हमले के घटनाक्रमों पर लिखी गई पूर्व आईजी एसएम मुशर्रिफ की इस किताब पर मुकदमा दर्ज हुआ है. नवी मुंबई निवासी एन्‍वे सतपुते ने पूर्व आईजी मुशर्रिफ और किताब को पब्लिश करने वाली कंपनी फैरोस मीडिया एंड पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ याचिका दायर की थी.

एन्‍वे की तरफ से उनके वकील प्रशांत मग्‍गू ने नवी मुंबई के प्रथम श्रेणी मजिस्‍ट्रेट की अदालत में अपनी शिकायत दर्ज कराई. जिसमें मुशर्रिफ की किताब पर आपत्ति जताते हुए आईपीसी की धारा 115, 116, 117A, 123,  124A, 153, 153A, 153B, 505, 505(2), 506, r/w 34, राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून तथा मकोका के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई थी.

कोर्ट में बहस के दौरान प्रशांत मग्‍गू ने कहा कि किताब में लिखी गई बातों से निश्चित ही राष्‍ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचेगा. इसमें लिखे गए वक्‍तव्‍य दुश्‍मनी को बढ़ावा देंगे. धर्म और जातियों के बीच नफरत और घृणा की भावना पैदा होगी. इस किताब में इंटेलिजेंस ब्‍यूरो, भारतीय न्‍यायिक प्रणाली और भारत सरकार के गलत आरोप लगाए गए हैं.

अधिवक्‍ता मग्‍गू ने कहा कि किबात अफवाहों और सनसनी फैलाने वाले समाचारों को बढ़ावा देने वाला है. यह किताब जानबूझकर दो समुदायों के बीच दुश्‍मनी की भावना को बढ़ाने, भय पैदा करने तथा इसे पढ़ने वालों के दिमाग में देश विरोधी गतिविधियों की भावना जगाने के लिए लिखी गई है.

याचिका पर बहस होने के बाद माननीय कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 156(3) के अन्‍तर्गत मामले की जांच कर के पुलिस को पूर्व आईजी एसएम मुशर्रिफ और बुक पब्लिशर कंपनी के खिलाफ उपरोक्‍त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. gabbar

    September 15, 2010 at 7:09 am

    DONO PAHALU KO DEKHNA CHAHIYE……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...