Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

विजय दर्दा के हाथों में एबीसी की कमान

: शशिधर सचिव बने : कोषाध्‍यक्ष की कमान मधुकर को : राज्‍यसभा सदस्‍य और लोकमत अखबार समूह के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विजय जवाहरलाल दर्दा को ऑडिट ब्‍यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) की कमान सौंपी गई है. दर्दा वर्ष 2020-11 में एबीसी अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी संभालेंगे. मेडिसन कम्‍युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सैम बलसारा को एबीसी का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है.

: शशिधर सचिव बने : कोषाध्‍यक्ष की कमान मधुकर को : राज्‍यसभा सदस्‍य और लोकमत अखबार समूह के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विजय जवाहरलाल दर्दा को ऑडिट ब्‍यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) की कमान सौंपी गई है. दर्दा वर्ष 2020-11 में एबीसी अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी संभालेंगे. मेडिसन कम्‍युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सैम बलसारा को एबीसी का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है.

एबीसी के अध्‍यक्ष चुने गए दर्दा 2003 से एबीसी की प्रबंध समिति के सदस्‍य रहे हैं. 2009-10 में उन्‍हें ब्‍यूरो उपाध्‍यक्ष बनने की उपलब्धि प्राप्‍त हुई थी. ‘फिरोज गांधी मेमोरियल अवार्ड’ सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्‍कार प्राप्‍त कर चुके दर्दा जुलाई 1998 में पहली बार राज्‍यसभा सदस्‍य बने थे. राज्‍यसभा के लिए दर्दा दूसरी बार जुलाई 2004 में निर्वाचित हुए. जून 2010 में वह तीसरी बार संसद के उच्‍च सदन के सदस्‍य बनने में सफल रहे.

मीडिया से दर्दा की नजदीकी और गहरा संबंध रहा है. कई राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया संस्‍थाओं ने उनकी सेवाएं ली हैं. 1998 में दर्दा इंडियन न्‍यूजपेपर के अध्‍यक्ष बने. 2009-10 में एबीसी के उपाध्‍यक्ष के तौर पर उन्‍होंने अखबारों की भलाई के लिए कई महत्‍वपूर्ण कार्य किए. दर्दा दक्षिण एशियाई एडिटर्स फोरम के संस्‍थापक अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं. मार्च 1998 से लगातार दो कार्यकाल तक उन्‍हें प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की सदस्‍यता मिली थी.

दर्दा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. राजनीति, पत्रकारिता से लेकर समाजसेवा में उनका काफी योगदान है. अपनी उद्यमशीलता की बदौलत ही उन्‍होंने लोकमत अखबार समूह को एक मुकाम दिलाया. इस अखबार में बतौर प्रधान संपादक उन्‍होंने आम आदमी की समस्‍याएं को हमेशा प्राथमिकता दी.

एबीसी सचिव शशिधर सिन्‍हा को बनाया गया है. कोषाध्‍यक्ष पद की कमान मधुकर कामथ को सौंपी गई है. इसके अलावा ब्‍यूरो की प्रबंध समिति में प्रकाशकों के प्रतिनिधियों के तौर पर दर्दा के अलावा बेनेट कोलमेन एंड कंपनी लिमिटेड के रवि धारीवाल, डेक्‍कन क्रॉनिकल होल्डिंग्‍स लिमिटेड के टी वेंकटरमन रेड्डी, जागरण प्रकाशन लिमिटेड के शैलेश गुप्‍ता, हिन्‍दुस्‍तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड के एम वेंकटेश, मलयाला मनोरमा कंपनी लिमिटेड के अमित मैथ्‍यू, एबीपी प्राइवेट लिमिटेड की अरित्रा सरकार तथा आई वेंकट को सदस्‍य बनाया गया है.

विज्ञापन एजेंसी के प्रतिनिधि के रूप में विक्रम सुखीजा तथा विज्ञापनदाताओं के प्रति‍निधि के रूप में सुब्रतो चट्टोपाध्‍याय, पॉलोमी धवन, एस एम अहमद व रवि पिशरोदी को सदस्‍य नियुक्‍त किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. chaman sharma Rajasthan Patrika Correspondent Aligarh

    September 18, 2010 at 4:32 pm

    vijay sir ji best wishes

  2. devendra sharma

    September 21, 2010 at 9:57 am

    Vijayji
    best wishes to you & your team

    devendra sharma, Dakshin Bharat- Hindi Daily- Bangalore

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...