: बिहार के नक्सल प्रभावित भभुआ की घटना : बिहार के भभुआ जिले में नक्सलियों ने पांच पत्रकारों को बंधक बना लिया था. सभी को अघौरा के कोटमा जंगल में नक्सलियों ने रोके रखा. घंटों तक बंधक रखने के बाद नक्सलियों ने उन्हें चेतावनी देकर रिहा कर दिया. पांचों मीडियाकर्मी अघौरा प्रखण्ड क्षेत्र के बथा गांव में कैमूर शांति समिति और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद समाचार संकलन करने गए थे.
जानकारी के अनुसार बथा गांव में रविवार की रात नक्सलियों व कैमूर शांति समिति के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में चैनपुरा गांव के प्रधान सत्येंद्र यादव और नगीना यादव की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. घटनाक्रम की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं गई. मुठभेड़ और दो लोगों की हत्या की जानकारी भभुआ के मीडियाकर्मियों को भी मिली. खबर करने के लिए विभिन्न चैनलों तथा अखबार से जुड़े अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार, ओमप्रकाश पांडेय, नागमणि तिवारी और मुकुल जायसवाल घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए.
पांचों मीडियाकर्मी जब अघौरा प्रखंड में मौजूद कोटमा जंगल पार कर रहे थे तभी अचानक नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया. अचानक सामने काफी संख्या में नक्सलियों को देखकर मीडियाकर्मी घबरा गए. उन्होंने अपना सयंम नहीं खोया. नक्सलियों ने पांचों मीडियाकर्मियों को पकड़ लिया. अपने साथ काफी दूर जंगल के भीतर तक ले गए. काफी पूछताछ करने के बाद नक्सलियों ने दो घंटे बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा. इस दौरान मीडियाकर्मियों ने काफी सूझबूझ का परिचय दिया. इनको रिहा करते समय नक्सलियों ने कहा कि अभी तो यह ट्रेलर है, पूरी फिल्म फिर कभी दिखाएंगे.












amitabh
September 24, 2010 at 12:04 am
better luck next time.
jagdish yadav
September 24, 2010 at 3:51 pm
very good news m.j. akbar with india today. he is great jaurnalist.