Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

आखिर कब तक, भेड़िया आया-भेड़िया आया?

भगवान श्रीराम का मंदिर बने या नहीं इसको लेकर पिछले कई सालों से मसाला बना कर उसे उड़ाया जाता है और फिर बंद बोतल में डाल दिया जाता है। लेकिन न तो श्रीराम का भला हुआ न ही इससे प्रभावित होने वाले आमजन का। विवाद दर विवाद होने से पिछले एक माह से जिस कदर अयोध्या और वहां के बाशिंदे गुजर रहे हैं, उसका दर्द सिर्फ और सिर्फ वही जान सकते हैं। इसके अलावा सुदूर गांव में बैठे लोग भी इससे अछूते नहीं हैं।

भगवान श्रीराम का मंदिर बने या नहीं इसको लेकर पिछले कई सालों से मसाला बना कर उसे उड़ाया जाता है और फिर बंद बोतल में डाल दिया जाता है। लेकिन न तो श्रीराम का भला हुआ न ही इससे प्रभावित होने वाले आमजन का। विवाद दर विवाद होने से पिछले एक माह से जिस कदर अयोध्या और वहां के बाशिंदे गुजर रहे हैं, उसका दर्द सिर्फ और सिर्फ वही जान सकते हैं। इसके अलावा सुदूर गांव में बैठे लोग भी इससे अछूते नहीं हैं।

गांव-गांव में इस बात को लेकर आए दिन अफवाह फैलती है कि विवाद को लेकर कोई भी संजीदा नही है। कुछ लोग इस बारे में कहते हैं कि कोर्ट का फैसला तो मुस्लिम समुदाय के पक्ष में है, इसलिए सब नौटंकी की जा रही है, लेकिन सत्यता कहां तक है इसको फैसला देने वाले जजों का समूह जाने। परन्‍तु फैसला नहीं आने और उसकी आड़ में भय, भूख और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने वाले लोगों को यह सोचना चाहिए कि अयोध्या और उसके आस पास रूकी फोर्स का खर्च आखिरकार जनता को ही भुगतना होगा।

जब आज देश पूरी तरह से परिपक्व हो चुका है कि अब फैसला आयेगा? तो फैसला टालने के लिए कुछ लोग सामने आ जाते हैं। ऐसे लोग यह नहीं सोचते हैं कि फैसले का दर्द तो कुछ दिन में भर जायेगा, लेकिन आए दिन अयोध्या सहित आसपास तमाम सुरक्षा बलो के ऊपर होने वाले खर्च को कब तक गरीब जनता सहेगी। इसमें सुरक्षा बलों का कोई दोष नहीं है, वे तो हुक्म के पाबंद हैं। उन्हे जहां आदेश हुआ वहां पहुंच गए, लेकिन आदेश देने वाले गरीब, भूख से परेशान होने वाली जनता का यह दर्द क्यों नहीं देख रहे हैं।

जन-जन में चर्चा है कि फैसला अन्तिम नहीं है तो फिर बवाल क्यो? पिछले 15 दिनों से लोग भय और दहशत में जी रहे हैं। 23 और 24 सितंबर को दहशत का यह आलम था कि पूरी सड़कें सूनी थीं, लोग डर के चलते घर से नही निकले। बाहर रहने वाले परिजनों को लोगों ने बुला लिया है। स्कूली बच्चे भी हॉस्टल छोड़ कर अपने घर पहुंच गए, लेकिन 24 को पता चला कि फैसला अब 28 के बाद होगा तो सारी हवा फिर निकल गई।

लोग तो अब यह कह रहे हैं कि फैसला होगा ही नही। देश के कर्णधारों और विद्वान न्यायाधीशों को अब सोचना होगा कि कब तक भगवान श्रीराम के साथ खिलवाड़ होता रहेगा और जनता पिसती रहेगी। समय आ गया है कि अब कुछ न कुछ हो जाए और बार-बार भेड़िया आया भेड़िया आया का अफवाह समाप्त हो जाए।

लेखक के के मिश्र फैजाबाद में पत्रकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...