Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

छिछोरे छायाकार और पत्रकारिता की छीछालेदर

: फतेहपुर में खुलेआम पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्‍याशियों से वसूला जा रहा है पैसा :  पंचायत चुनाव ने फतेहपुर की पत्रकारिता को नए सिरे से कसौटी में कसने की जरुरत महसूस करा रहा है. चुनाव में नामांकन कराने आये जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के फोटो खींचने को लेकर छायाकारों द्वारा खुलमखुल्‍ला धन उगाही की जा रही है. खुलेआम बेशर्मी भरा खेल कोर्ट कैम्पस के अंदर देखकर काउंसिलों सहित वादकारी और समर्थक पूरी पत्रकारिता को लानत भेज रहे हैं.

: फतेहपुर में खुलेआम पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्‍याशियों से वसूला जा रहा है पैसा :  पंचायत चुनाव ने फतेहपुर की पत्रकारिता को नए सिरे से कसौटी में कसने की जरुरत महसूस करा रहा है. चुनाव में नामांकन कराने आये जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के फोटो खींचने को लेकर छायाकारों द्वारा खुलमखुल्‍ला धन उगाही की जा रही है. खुलेआम बेशर्मी भरा खेल कोर्ट कैम्पस के अंदर देखकर काउंसिलों सहित वादकारी और समर्थक पूरी पत्रकारिता को लानत भेज रहे हैं.

इससे ना तो जिले के वरिष्ठ पत्रकार ही सबक ले रहे हैं, और ना ही पत्रकारिता के परिवार में सदैव बड़ी अम्मा का रोल अदा करने वाले तथाकथित बड़े बैनरों से जुड़े मठाधीश. प्रत्याशियो  से उगाही में शायद ही किसी समाचार-पत्र का छायाकार अलग हो. सबसे ज्‍यादा लज्जाजनक यह भी है कि छायाकारों द्वारा फोटो खींच कर अखबार में छापने के एवज में प्रत्याशियों से पैसा प्राप्त करने कि आपाधापी व धींगामुश्ती के चलते जेबों व नोटों के फटने की शिकायत कई प्रत्‍याशियों ने  जिलाधिकारी से भी की है.

छायाकारों की इस ढीठता को जहां अधिवक्ता पत्रकारों को आईनें में अपनी सूरत देखने की जरुरत बता रहे हैं, वहीं भ्रष्‍ट अधिकारी ऐसे छायाकारों तथा पत्रकारों को अपने गिरेबान में झांकने की भी नसीहत देने लगे हैं. छिछोरे छायाकारों के चलते पत्रकारों की छवि की हो रही छीछालेदर के बाद भी सबक न लिया गया और इस पेशे में आ रही सड़ांध को दूर नहीं किया गया, तो वह दिन दूर नहीं जब सवाल पूछना तो दूर उत्‍तर देने लायक भी बचने की संभावना नहीं होगी पत्रकारों की.  सीबी सिंह

फतेहपुर से सीबी सिंह त्‍यागी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. amresh

    October 4, 2010 at 8:42 pm

    good tyagi ji[b][/b]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...