Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पेड न्यूज के खिलाफ पटना में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगी राजनीतिक पार्टियों

बिहार चुनाव में एक बड़ी घटना घटने वाली है. खबर है कि कल पटना में सभी राजनीतिक दल पेड न्यूज के खिलाफ संयुक्त पत्रकार वार्ता करने जा रहे हैं. राजनीतिक दलों की तरफ से सभी मीडिया संस्थानों को एक प्रेस रिलीज द्वारा सूचित कर दिया गया है कि वे अपने पत्रकार व फोटोग्राफर को कल आईएमए हाल, गांधी पैदमान के पास, पटना में भेज दें. देखते हैं, इस प्रेस कांफेंस का कितना असर पड़ता है मीडिया मालिकों पर, और खुद नेताओं पर. क्योंकि खुलेआम प्रेस कांफ्रेंस में कही गई बातों को अक्सर दीवार व परदे के पीछे झुठला-भुला दिया जाता है. फिलहाल यहां हम वो प्रेस रिलीज प्रकाशित कर रहे हैं जो सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से मीडिया संस्थानों के पास भेजा गया है.

-प्रेस विज्ञप्ति-

हम सभी राजनीतिक दल महसूस करते हैं कि हाल के वर्षों में ख़बरों की ख़रीद-बिक्री की एक ग़लत परंपरा शुरू हुई है, जिससे  राजनीतिक माहौल तो प्रदूषित हुआ ही है, लोकतंत्र के लिए  ख़तरा भी खड़ा हो गया है।  ख़ास तौर पर चुनाव के दौरान  इस तरह के कारोबार की वजह  से धनबल का प्रभाव बढ़ता है और भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार  की वजह से मतदाता दिग्भ्रमित होते हैं।

अत: हम सभी दलों ने पेड न्यूज़ की प्रवृत्ति का विरोध करने और इस पर तत्काल रोक लगाने की अपील करने के उद्देश्य से एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करने का फैसला किया है। आपसे अनुरोध है कि इसके व्यापक कवरेज के लिए अपने संवाददाता/कैमरा टीम को भेजने की कृपा करें।

धन्यवाद्।

स्थान-आईएमए हॉल, गाँधी मैदान के पास, पटना

दिनांक-13 अक्टूबर, 2010

समय-सुबह 11 बजे

-हस्ताक्षर-               राजनीतिक दल का नाम

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. deepak khokhar, Rohtak,09991680040

    October 13, 2010 at 3:13 pm

    This formula is great. All the parties if doing it in a honestly manner, then they are welcome. This formula should apply in all the states.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...