Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टार न्यूज भी नीतीश को फिर बना रहा सीएम

: बिहार विधानसभा चुनाव 2010 – स्टार न्यूज-नीलसन ओपिनियन पोल : जेडी(यू)-बीजेपी गठबंधन की होगी वापसी : कॉंग्रेस को वोट प्रतिशत के लिहाज से सबसे ज्यादा लाभ : लालू-रामविलास की जोड़ी का जनाधार खिसका : जेडी(यू)-बीजेपी – 170 : आरजेडी-एलजेपी – 34 : कॉंग्रेस – 22 : बिहार विधानसभा चुनाव 2010 के लिये स्टार न्यूज और नीलसन के ओपिनियन पोल के मुताबिक नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जेडी(यू)-बीजेपी गठबंधन को इस बार भी बहुमत हासिल होने जा रहा है। पोल के मुताबिक 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में जेडी(यू) और बीजेपी के गठबंधन को 170 सीटें मिलेंगी। इसके मुताबिक आगामी चुनाव में आरजेडी और एलजेपी को घाटा होने जा रहा है। आरजेडी-एलजेपी गठबंधन को केवल 34 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं पोल के नतीजों में बिहार चुनाव में पूरी जोर आजमाइश में जुटी कॉंग्रेस को 22 सीटें मिलेंगी।

2005 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को 143 सीटें मिली थीं यानि इस गठबंधन ने कुल मतों का 36.1% मत हासिल किया था। पांच साल बाद यह गठबंधन बिहार में और मजबूत बनकर उभरा है। पोल के मुताबिक न केवल नीतीश सरकार बचाने में सफल रहेंगे, बल्कि पिछली बार से ज्यादा बढ़िया प्रदर्शन करने जा रहे हैं, इस बार उनका वोट प्रतिशत 41 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

इस ओपिनियन पोल की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लालू-रामविलास की जोड़ी को इस बार और घाटा होने जा रहा है। पोल के मुताबिक आरजेडी-एलजेपी गठबंधन के वोट प्रतिशत में लगभग 10 प्रतिशत की गिरवाट आएगी। पिछली बार उन्हें 34.6% वोट मिले थे, जो घटकर 25% पर आ जाएगा। 2005 के 64 सीटों की तुलना में इस बार उन्हें केवल 34 सीटें से ही संतोष करना पड़ेगा।

स्टार न्यूज-नीलसन के पोल के मुताबिक 2005 के चुनाव की अपेक्षा इस इस चुनाव में अगर मत प्रतिशत के आधार पर सबसे ज्यादा फायदा किसी को होने जा रहा है तो वो है कॉंग्रेस। कॉंग्रेस इस बार 22 सीटें जीत रही है, जबकि 2005 में पार्टी को मात्र 9 सीटें मिली थीं। कॉंग्रेस का वोट प्रतिशत पिछली बार के 06.1% की तुलना में बढ़कर 10% होने का अनुमान है।   2005 में 4 सीटें जीतने वाली बीएसपी को आधी सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है, जबकि निर्दलीय विधायकों की संख्या भी घटकर 10 से 6 होने का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि सर्वे के लिए एक लोकसभा क्षेत्र में से 3-4 विधानसभा सीटों में सैंपलिंग की गई। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 180 लोगों से बात की गई, जोकि कुल मिलाकर 21,640 का आंकड़ा बनता है। PR

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. akhilesh tripathy

    October 20, 2010 at 12:56 am

    nitish jee ki balle balle………..channel wale thode jaldi me hain…….aise me lalu jee ka kya hoga.

  2. kapil

    October 20, 2010 at 4:12 am

    written by kapil singh
    Nitesh ji ka kam achecha tha aur janta ko pasand aaya………………………………… iska matlab janta ne buy bole diya lalo ji ko.

  3. ashok kumar singh

    October 20, 2010 at 9:30 pm

    star news in ok report,s:)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...