Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

अरविंद कुमार सिंह हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह को इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) की तरफ से वर्ष 2008 के हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया है। इफको द्वारा 17-18 नवंबर को दिल्ली में आयोजित हिंदी सम्मेलन के दौरान यह सम्मान अरविंद कुमार सिंह के अलावा डा. जे लक्ष्मी रेड्डी को भी दिया गया। एस सुब्रह्मण्यम और विकास नारायण राय को इफको राजभाषा सम्मान प्रदान किया गया। अरविंद को यह सम्मान राष्ट्र भाषा हिंदी के प्रति उनके विशेष लगाव, प्रेम एवं समर्पण को देखते हुए दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अरविंद द्वारा लिखित ‘भारतीय डाक- सदियों का सफरनामा’ किताब का प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) ने किया है। हिंदी में लिखी गई इस किताब का अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।

Arvind Kumar Singh Sammanitइस किताब के एक हिस्से ‘चिट्ठियों की अनूठी दुनिया’ को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने आठवीं क्लास की हिंदी की किताब में शामिल किया है। अरविंद ने किताब लिखने के लिए भारतीय डाक पर लंबे शोध और अध्ययन के बाद इसे किताब का शक्ल लिखी है। 7 अप्रैल 1965 को यूपी के बस्ती जिले में जन्मे अरविंद कुमार सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कला स्नातक हैं।

43 वर्षीय अरविंद दो दशक से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। जनसत्ता, चौथी दुनिया, अमर उजाला और हरिभूमि के साथ लंबी पारी खेलने वाले अरविंद कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। भारत सरकार की तीन महत्वपूर्ण पत्रिकाओं योजना, कुरुक्षेत्र और भारतीय रेल के विशेषज्ञ लेखकों के पैनल में वे शामिल हैं। अरविंद कुमार सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। पत्रकारिता के साथ साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि है। उनकी लिखी सैकड़ों काव्य रचनाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है।  

अरविंद चुपचाप काम करने में यकीन रखते हैं, तभी तो वो विभिन्न विषयों पर आधा दर्जन से ज्यादा ब्लाग चला रहे हैं पर इसकी खबर हिंदी वालों को न के बराबर है। अरविंद के काम की एक झलक उनके ब्लागों के जरिए भी मिल सकती है। अरविंद के ब्लागों का विवरण इस प्रकार है- आमने-सामने (amne-samne), भारतीय रेल (Indian Railways), भारतीय डाक (INDIA POST), मेरा संकल्प (कविता संकलन), खेत-खलिहान, ARVIND KUMAR SINGH, 1857 की जनक्रांति, चौथी दुनिया। अरविंद की प्रोफाइल व उनके ब्लागों के बारे में जानने के लिए यहां भी क्लिक कर सकते हैं।

अरविंद कुमार सिंह से संपर्क 09810082873 पर फोन करके या फिर [email protected]  पर मेल भेजकर किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...