
संजय सिंह और संदीप दीक्षित
रामाचंद्रन और संदीप की टीम उन पत्रकारों को भी क्लब में वोट डालने के लिए खींच लाई जो कई साल से वोट डालने नहीं आते थे. हालांकि मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रुझान बताते हैं कि पुष्पेंद्र – परवेज की टीम को जाना पड़ेगा. इसका अंदेशा कल वोटिंग के बाद भी होने लगा था जब वोट डालने वाले ज्यादातर लोगों ने बदलाव के भाव का अपने चेहरे के जरिए इजहार किया. काउंटिंग आज देर से शुरू हुई क्योंकि वर्तमान समस्त पदाधिकारी देर से आए. उनके देर से आने को भी हार-जीत से जोड़कर देखा जा रहा है.
उधर, आज प्रेस क्लब आफ इंडिया के गेट पर रामाचंद्रन-संदीप की टीम के कई लोग उत्साह से लबरेज होकर सुबह ही आ धमके. इस तस्वीर में रामाचंद्रन-संदीप की टीम के जनरल सेक्रेट्री पद के प्रत्याशी संदीप दीक्षित (दाएं) और इसी टीम के मैनेजिंग कमेटी सदस्य के प्रत्याशी संजय सिंह (बाएं) एकांत में विचार-विमर्श करते दिख रहे हैं. हालांकि इन लोगों के पास फीडबैक इनके जीतने की है, बावजूद अंतिम नतीजे आने तक ये अपनी चिंता और बेचैनी को छिपा नहीं पा रहे. संदीप ने तस्वीर खींचने को मना किया, प्रकाशित करने को भी, लेकिन उनके अनुरोध को इसलिए खारिज किया जाता है क्योंकि वे अब कोई इनडिविजुवल नहीं, एक जिम्मेदार प्रेस क्लब के सदस्यों के नेता हैं.
मतगणना शुरू होने से संबंधित कुछ तस्वीरें इस प्रकार हैं-

पीसीआई इलेक्शन-2010 के वोटों की गिनती का दृश्य













ताजी खबर
November 14, 2010 at 10:34 am
: [b]रामाचंद्रन और संदीप जीते लेकिन औपचारिक घोषणा नहीं [/b]: दिल्ली के रायसीना रोड स्थित प्रेस क्लब आफ इंडिया में काउंटिंग जारी है. नतीजे कोर्ट को घोषित करना है सो हार-जीत के बारे में सिर्फ चर्चाएं हो रही हैं. काउंटिंग स्थल से आ रहे लोग नीचे बैठे साथियों-करीबियों-मित्रों को वोटों के बारे में खबर कर दे रहे हैं. दो सूचनाएं मिली हैं और दोनों आधिकारिक नहीं हैं. एक तो ये कि परवेज अहमद को अध्यक्ष पद पर रामाचंद्रन ने हरा दिया. दूसरी यह कि पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को संदीप दीक्षित ने हरा दिया. दोनों ने भारी वोटों से हराया है. हार-जीत की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं होगी. लेकिन नतीजे सबको पता चल चुके हैं. जीतने वाले लोगों के पास बधाइयों का तांता लगा हुआ है. जीतने वाले लोगों के लोग जश्न में मगन हैं. अन्य पदों के लिए काउंटिंग जारी है.