Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

हड़ताल से आकाशवाणी, दूरदर्शन सेवा प्रभावित

आकाशवाणी और दूरदर्शन के कर्मचारियों के पूर्व घोषणा के अनुसार हड़ताल पर चले जाने से आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की प्रसारण सेवा प्रभावित हुई है. कर्मचारी प्रसार भारती कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर 48 घंटे की ह़डताल पर चले गए हैं.

आकाशवाणी और दूरदर्शन के कर्मचारियों के पूर्व घोषणा के अनुसार हड़ताल पर चले जाने से आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की प्रसारण सेवा प्रभावित हुई है. कर्मचारी प्रसार भारती कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर 48 घंटे की ह़डताल पर चले गए हैं.

आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कर्मचारी संघ (एनएफएडीई) के आह्वान पर कर्मचारी प्रसार भारती अधिनियम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. मांग नहीं माने जाने पर संघ ने 48 घंटे की हड़ताल की चेतावनी दी थी. हड़ताल के मंगलवार को नौ बजे ही शुरू हो गई थी. हड़ताल के दूसरे दिन भी प्रसार सेवा बुरी तरह प्रभावित रही. एनएफएडीई आकाशवाणी और दूरदर्शन के लगभग 38 हजार कर्मचारियों के 21 संगठनों का छत्रक संगठन है.

एनएफएडीई की ओर से कहा गया है कि संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी भवन और मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन कार्यालय में करीब एक हजार कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं और धरने पर बैठे हैं. इस हड़ताल के चलते पूरे देश में लगभग 90 प्रतिशत केन्‍द्रों से प्रसारण सेवाएं बंद हैं या प्रभावित हैं. इसके चलते दूरदर्शन के राष्‍ट्रीय चैनल पर लगातार फिल्‍मों का प्रसारण किया जा रहा है. संघ का आरोप है कि प्रसार भारती कानून लागू किया गया तो संसद में इस पर चर्चा नहीं की गई थी. अब इसमें एक संशोधन किया जा रहा है, लेकिन इस बार भी वित्तीय व्यवहारिकता सहित अन्य समस्‍याओं एवं चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया गया है. संघ का कहना है कि यदि इस कानून को वापस लेने की मांग पूरी नहीं हुई तो 3 दिसंबर से कर्मचारी 72 घंटे के हड़ताल पर चले जायेंगे.

गौरतलब है प्रसार भारती ने भर्ती के लिए कोई नियम नहीं बनाया है. 1992 में प्रसार भारतीय नाम की कमेटी बनाई गई थी. जिसे 1997 में संसद में पास कर एक अलग संस्‍था बना दिया गया. तब से आकाशवाणी एवं दूरदर्शन को प्रसार भारती ही रेगुलेट कर रहा है. 1998 में पास प्रसार भारती विधेयक में संशोधन के लिए 2010 में संशोधन विधेयक मानसून सत्र के दौरान राज्य सभा में पेश किया गया था. इसमें प्रसार भारती कानून लागू होने से लेकर पांच अक्टूबर, 2007 तक आकाशवाणी और दूरदर्शन में नौकरी शुरू करने वालों को सरकारी कर्मचारियों वाली सुविधाएं देने की बात कही गई थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pitapex

    November 24, 2010 at 10:00 am

    >:( bahut dukhi kiya hai prasarbharti ne save the national broadcaster

  2. bsc junior

    December 8, 2010 at 5:26 pm

    inkalab zindabaad

  3. amit singh tiwari

    December 15, 2010 at 6:56 am

    yaswant sir peoples group ke bare me mai or kuch batana chahta hu sir mera nam amit singh tivari hai maine peoples collage me 2009,10 me MJ me admission liya tha admission ke samay kaha gaya tha ki collage ka payas ke nam se 1 paper chalta hai our placement bhi karwa diya jaaega kintu class me jane par pata chala ki sab jhuth hai tin char ladko ne milkar prayas paper taiyar kiya lekin manegment ne print nahi karaya our bola k paisa nahi hai iske bad ki kahani suniye college ne phis bada di >:( our kuch bacho ko form nahi bharne diya jisme maibhi samil hu 😮 eske bad meri padai chhut gyi or principal se es mamle me bat karne par kaha gya ki jada bolo ge to 500 fine lage gi or mere doira tc magne par kaha gya pure course ke fees jama kar ke le jao or noc bhi nahi di gyi or bar bar prathna karne par bhi dhamkaya gya mera mob.no. 9575593810 ye hai jis par mejhe management ke captain amris doira dhamki di gyi ki jyada patrkarita dikhao ge to dekh lu ga principal se kuch mat kaho

    collage ki principal collage me sirph 5-10 min. ke liye hi aati hai vobhi kai kai dino bad aati hai

    MJ ka 3rd sem 1 bhi din nhi laga faikalti ke nam par sirf 2 hi rasna or kirti mam hai jinse kuch nahi banta or mujh ye lagta hai ki vo agr 3rd sem ke 5 paper me kuch bhi bata paye to ye onke liye bahut bari bat hogi

    amit singh tivari
    mob no. 9575593810

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...