Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

प्रज्ञानंद चौधरी बने एनयूजे के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

: अपने लिए खुद आचार संहिता बनाएं पत्रकार – भूपेन्‍द्र सिह हुड्डा : गुड़गांव। मानसेर में हुए एनयूजे नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्‍ट के वार्षिक अधिवेशन में प्रज्ञानंद चौधरी को अध्‍यक्ष चुना गया। वे पश्चिम बंगाल से हैं। दिल्ली के रासबिहारी राष्ट्रीय महामंत्री चुने गये। इसके अलावा 33 अन्‍य पत्रकार कार्यसमिति के लिए चुने गए, जिनमें उत्तर प्रदेश से सर्वेश कुमार सिंह, पीटीआई यूपी के प्रमोद गोस्वामी और यूपी के ही राजेंद्र पांडेय चुने गए हैं।

: अपने लिए खुद आचार संहिता बनाएं पत्रकार – भूपेन्‍द्र सिह हुड्डा : गुड़गांव। मानसेर में हुए एनयूजे नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्‍ट के वार्षिक अधिवेशन में प्रज्ञानंद चौधरी को अध्‍यक्ष चुना गया। वे पश्चिम बंगाल से हैं। दिल्ली के रासबिहारी राष्ट्रीय महामंत्री चुने गये। इसके अलावा 33 अन्‍य पत्रकार कार्यसमिति के लिए चुने गए, जिनमें उत्तर प्रदेश से सर्वेश कुमार सिंह, पीटीआई यूपी के प्रमोद गोस्वामी और यूपी के ही राजेंद्र पांडेय चुने गए हैं।

अधिवेशन में मुख्‍य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों को नसीहत देते हुए कहा कि पत्रकार स्वयं अपने के लिए आचार संहिता बनाएं। कोई भी समाचार देने से पहले पत्रकारों को सोचना चाहिए कि इसका देश और समाज पर क्या असर होगा। श्री हुड्डा ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र के चारों स्तंभों में बहुत मजबूत स्तंभ है। देश और समाज को दिशा देने में इसकी एनयूजेमहत्वपूर्ण भूमिका है। आजादी की लड़ाई के दिनों में पत्रकारों ने देश में जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

मुख्यमंत्री ने खेद व्यक्त किया कि अखबार निकालना अब मिशन नहीं बल्कि व्यवसाय बन गया है। व्यवसाय में हमेशा प्रतिस्पर्धा की भावना रहती है। खुद को सबसे आगे और सबसे तेज दिखाने की होड़ में कई बार खबरों को सही रूप से प्रस्तुत नहीं किया जाता। श्री हुड्डा ने कहा कि सरकार की कमियों और समाज की बुराइयों को सामने लाना भी प्रेस का काम है। उन्होंने इस बात पर भी अफसोस जताया कि खबर छापने के लिए पैसा या विज्ञापन की अपेक्षा की जाती है। खबरनुमा विज्ञापन छापे जाते हैं, जिससे पाठक गुमराह होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में पत्रकारिता तो हो सकती है, लेकिन पत्रकारिता में राजनीति नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री ने नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स को दस लाख रूपए देने की घोषणा की।

इस मौके पर बनारस से प्रदेश अध्यक्ष राधारमण चित्रांशी, जिलाध्यक्ष विनोद बागी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष रामदयाल हिस्सा ले रहे हैं। इनमें चित्रांशी, बागी और प्रदीप नेशनल कौंसिल के सदस्य हैं और रामदयाल नेशनल डेलिगेट हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...