Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

नीरा और कनिमोझी के कुछ गजब खेल, सुनें ये टेप

नीरा-कनिकनिमोझी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के नेता एम करुणानिधि की दूसरी शादी से हुई पहली बेटी है। बुढ़ापे की संतान के प्रति पिता का प्रेम बहुत है और कनिमोझी भी पिता के राजनैतिक संकटों से सुलझने के लिए दिल्ली में दादागीरी से ले कर जोड़ तोड़ में लगना कोई बुरी बात नहीं मानती। प्रवर्तन निदेशालय ने तो अपने आपको बेदाग और कानून का आदर करने वाली करार दे रही सुपर दलाल नीरा राडिया अपनी सेवाएं बेचने के लिए तैयार थी हीं। अखबारों और टीवी चैनलों पर भी वे मतलब की अफवाहे चलवा रही थी। वार्तालाप का ये हिस्सा आपका ज्ञान कुछ बढ़ाएगा-

नीरा- शायद तुम्हारे पिता जी को बता दिया गया है कि बालू और मारन को कोई भारी भरकम मंत्रालय नहीं मिलेगा।

कनिमोझी- किसने कहा?

नीरा- बहुत साफ साफ बोल दिया गया है। उनकी भी समझ में आ गया होगा।

कनि- किसी ने उनसे बात नहीं की। यही तो मुसीबत है। मुझे बताओं कि कौन उनसे बात करने आया था?

नीरा- जहां तक मुझे पता है, यह तो कोई संदेश देने आया था या फिर खुद प्रधानमंत्री ने तुम्हारे पिता से बात की है।

कनि- नहीं, प्रधानमंत्री ने कोई बात नहीं की। पिता जी से तो सिर्फ मैं बात कर रही हूं। प्रधानमंत्री के पास बैठी थी और फोन लगाया था। प्रधानमंत्री ने हाल चाल पूछा था और तुम भी जानती हो कि प्रधानमंत्री मेरे पिता से फोन पर बात कर के इस तरह की बाते नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री वैसे भी बहुत धीरे बोलते हैं और मेरे पिता को ठीक से सुनाई भी नहीं पड़ता और फिर बातचीत इतनी लंबी भी नहीं हुई कि ये सब कहा जा सकता है। किसी से कहा होगा और यह पता नहीं कि जिससे कहा गया है उसने ठीक ठीक वही बोला है या नहीं।

नीरा- सही बात है, मुझे पता करने दो कि किसने संदेश पहुंचाया है………..। हे भगवान, एक ही चीज पर कितने लोग काम कर रहे हैं। मुझे तो भरोसा ही नहीं होता।

कनि- नीचे के स्तर पर अगर किसी को संदेश मिलता तो भी उसकी हिम्मत नहीं थी कि वह मेरे पिता से जा कर कह सके। आखिर उस आदमी की कोई तो विश्वसनीयता होनी चाहिए।

नीरा- सही बात है।

कनि- मुझे भी इसी तरह की कुछ खबर मिली थी मगर मुझे पता नहीं कि किसी सीनियर नेता ने खबर पहुंचाई हैं या नहीं। अगर प्रधानमंत्री को कुछ कहना ही होता तो मैं उनके पास इतनी देर बैठी थी, वे मुझे भी कह सकते हैं।

नीरा- तुम्हारी बात भी सही है। मैं फिर से पता लगाती हूं और फिर मैं फोन करुंगी और पक्की खबर दूंगी।

कनि- एक बात और समझ लो, एक आदमी फोन कर सकता है। गुलाम नबी आजाद मुझे सीधे फोन कर सकता है और कुछ भी बता सकता है और मैं भी सीधे डैड के पास जा कर कोई भी बात बोल सकती हूं। मगर हवा में बात होगी तो हमारी बहुत बदनामी होगी।

नीरा- मैं समझ गई और उम्मीद है कि साढ़े बारह बजे मैं तुम्हारी मां से भी मिलूंगी।

कनि- ठीक है, मैं तो यही हूं। मगर मां को मत बताना वरना वो कुछ का कुछ कहेगी और सारा काम बिगाड़ देगी। तुम तो एक काम करो, तुम गुलाम से कहो कि मुझसे बात करे। मैं यही हूं और इंतजार कर रही हूं।

बातचीत बहुत लंबी हैं और दस टेप हमारे पास आ चुके हैं। बाकी बातचीत सुनने के लिए आप टेप ही सुन लें तो बेहतर होगा। सात टेप यहां दिए जा रहे हैं….

There seems to be an error with the player !

लेखक आलोक तोमर जाने-माने पत्रकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...