नीरा राडिया मुंबई और दिल्ली के कई बड़े संपादकों के संपर्क में रहती थी. प्रभु चावला, बरखा दत्त और वीर सांघवी से नीरा राडिया के बातचीत के टेप आप पहले ही सुन चुके हैं. अब आप सुनिए नीरा राडिया से शंकर अय्यर की बातचीत के पांच टेप. जिन दिनों यह बातचीत रिकार्ड की गई, उन दिनों शंकर अय्यर इंडिया टुडे मैग्जीन के मैनेजिंग एडिटर हुआ करते थे. नीरा राडिया और शंकर अय्यर की बातचीत में भी केंद्र में सरकार बनने को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है. राडिया कई चीजें शंकर से पूछती है तो कई चीजें बताती भी है. राडिया के बातचीत के अंदाज से हर बार यही लगता है कि वह इन संपादकों से कुछ जानना चाहती है, बातों बातों में, कुछ नई सूचनाएं हासिल करना चाहती है. शंकर अय्यर और नीरा राडिया के बीच हुई बातचीत सुनने के लिए नीचे दिए गए आडियो प्लेयर पर क्लिक करें…












dhanish sharma
December 1, 2010 at 8:34 am
kya yaar kitni baat cheet hai..sunta sunta pak gaya.