Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

नरसिंहपुर में एक पत्रकार की पिटाई, दूसरे को धमकी

नरसिंहपुर के वह गिने चुने पत्रकार, जो सच में जनता की आवाज बनकर उभरे है या अपनी लेखनी के दम पर भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने का साहस रखते है, इस वक्त भारी संकट में हैं। 29 नवंबर 2010 की शाम राज एक्सप्रेस के ब्‍यूरो प्रमुख वासुदेव शर्मा के साथ उस वक्त मारपीट की गई, जब वह होटल से रात का खाना खाकर घर लौट रहे थे। वासुदेव शर्मा की उम्र 45 के पार है और वह निर्भीक पत्रकार के रूप में नरसिंहपुर में प्रसिद्ध है। वासुदेव शर्मा से एक बीस-बाइस साल के लड़के ने हाथापाई की, जबकि वह उसे जानते भी नहीं थे। वासुदेव शर्मा ने इस घटना की शिकायत गृहनगर छिंदवाड़ा आकर दर्ज कराई।

वहीं दूसरी ओर एक दिसम्बर की रात 12 बजकर 28 मिनट पर ईटीवी न्यूज के संवाददाता जितेन्द्र चौबे को भी एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर गंदी गालियों के साथ जान से मारने की धमकी दी। उन्‍होंने इसकी शिकायत तत्काल कोतवाली में दर्ज करा दी। ज्ञातव्य है कि जितेन्द्र चौबे को दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है, इसके पहले एक सटोरिये के स्टिंग ऑपरेशन के बाद भी उन्हें इस तरह की धमकी मिली थी, जिसे ईटीवी पर प्रमुखता से दिखाया गया था।

नरसिंहपुर में पत्रकारों के साथ बढ़ रही इस तरह की घटनाओं से यह साफ नजर आ रहा है कि इस वक्त नरसिंहपुर के कुछ प़त्रकारों ने रसूखदारों की नाक में दम कर रखा है, जिसकी वजह से पत्रकार सुरक्षित नहीं है।

एक पत्रकार द्वारा भेजी गई चिट्ठी पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. एडिटर, भड़ास4मीडिया

    December 4, 2010 at 9:56 am

    एक दूसरे के खिलाफ भद्दे कमेंट किए जाने का क्रम जारी रहने और कुछ लोगों की आपत्ति के कारण सारे कमेंट अनपब्लिश कर दिए गए हैं. इस पोस्ट पर अब कोई कमेंट स्वीकार्य नहीं किया जाए.
    यशवंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...