इंडिया टुडे के एसोसिएट एडिटर श्यामलाल यादव को प्रतिष्ठित लारेंजो नाटाली प्राइज 2010 के लिए चयनित किया गया है. यह प्राइज उन्हें ब्रूसेल्स में 6 दिसम्बर को आयोजित एक समारोह में दिया जायेगा. उनका चयन यूरोपियन कमिशन द्वारा बनाई गई एक ज्यूरी ने किया है. एशिया एवं पैसेफिक से श्यामलाल के अलावा, हिन्दुस्तान टाइम्स की चित्रांगदा चौधरी एवं टाइम्स डॉट कॉम की नीलांजना भौभिक का चयन किया गया है.
श्यामलाल ने पिछले वर्ष दिसम्बर के अंक में देश की राष्ट्रीय संरक्षित 38 नदियों में मौजूद प्रदूषण, इस पर खर्च हुए पैसा तथा रख-रखाव को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट छापी थी. जिसका शीर्षक था ‘स्ट्रीम ऑफ फिल्थ’. इस खबर की सम्पूर्ण सूचना के लिए उन्होंने 40 आरटीआई फाइल किया था. उनकी इसी खबर पर यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है. गौरतलब है कि श्यामलाल यादव को इससे पहले खोजी पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार भी मिल चुका है.
चित्रांगदा को उनके लेख ‘द वार विदिन’ तथा नीलांजना को उनके रिपोर्ट ‘स्कूल इज ए राइट, बट विल इंडियन गर्ल्स बी एबल टू गो’ के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है. इस पुरस्कार के अंतर्गत स्मृति चिन्ह एवं 5000 यूरो प्रदान किया जायेगा.
प्रतिष्ठित लारेंजो प्रतिष्ठित लारेंजो नाटाली पुरस्कार 1992 से प्रदान किया जा रहा है. यह पुरस्कार मानवाधिकार, ग्लोबलाइजेशन, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर उत्कृष्ट रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को दिया जाता है. इस बार 133 देशों के 1200 से ज्यादा पत्रकारों ने नामिनेशन किया था. जिसमें से 17 पत्रकारों का चयन किया गया है.












shreyansh kulkarni
December 4, 2010 at 3:59 am
please update that, there are three awards for each continent. From asia pacific shyamlal will be getting first prize Euro 5000 while chitrangada second prize as 3500 Euro and nilanjana third as 1500 Euro.