Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सीएनईबी में करिश्मा दिखा पाएंगे अनुरंजन?

सीएनईबी के नए चीफ आपरेटिंग आफिसर (सीओओ) और एडिटर इन चीफ अनुरंजन झा से आप ईर्ष्या कर सकते हैं और सीख भी सकते हैं. ईर्ष्या इसलिए कर सकते हैं कि कम उम्र में ही इस व्यक्ति ने पत्रकारिता की उस उंचाई को छू लिया है जिसे पाने की हसरत तमाम लोग ता-उम्र लिए रहते हैं. और खासबात ये कि उन्होंने राहुल देव जैसे वरिष्ठ पत्रकार को रिप्लेस कर सीएनईबी की कमान संभाली है. सीख इसलिए सकते हैं कि पत्रकारिता में रहने के साथ-साथ ही अनुरंजन झा अपने सरोकारों को भी जीते रहते हैं. राजनीति से लेकर समाजसेवा तक के काम को वे बखूबी जारी रखे हुए हैं. वे एक बातचीत में कहते हैं कि मैं तो बिहार चुनाव से ठीक पहले चुनाव लड़ने की तैयारियों में व्यस्त था, मौर्य टीवी के लिए चुनाव पर एक कार्यक्रम तैयार करने में मशगूल था तभी आदेश आया कि मुझे सीएनईबी की कमान संभालनी है.

सीएनईबी के नए चीफ आपरेटिंग आफिसर (सीओओ) और एडिटर इन चीफ अनुरंजन झा से आप ईर्ष्या कर सकते हैं और सीख भी सकते हैं. ईर्ष्या इसलिए कर सकते हैं कि कम उम्र में ही इस व्यक्ति ने पत्रकारिता की उस उंचाई को छू लिया है जिसे पाने की हसरत तमाम लोग ता-उम्र लिए रहते हैं. और खासबात ये कि उन्होंने राहुल देव जैसे वरिष्ठ पत्रकार को रिप्लेस कर सीएनईबी की कमान संभाली है. सीख इसलिए सकते हैं कि पत्रकारिता में रहने के साथ-साथ ही अनुरंजन झा अपने सरोकारों को भी जीते रहते हैं. राजनीति से लेकर समाजसेवा तक के काम को वे बखूबी जारी रखे हुए हैं. वे एक बातचीत में कहते हैं कि मैं तो बिहार चुनाव से ठीक पहले चुनाव लड़ने की तैयारियों में व्यस्त था, मौर्य टीवी के लिए चुनाव पर एक कार्यक्रम तैयार करने में मशगूल था तभी आदेश आया कि मुझे सीएनईबी की कमान संभालनी है.

अनुरंजन कहते हैं कि इसे मैंने ईश्वरीय अनुकंपा माना, उपर वाले का आदेश माना और निभाने आ गया. ट्रस्ट के जरिए अस्पताल बनवाकर गरीबों की सेवा करने वाले अनुरंजन झा ने सीएनईबी में आते ही चैनल को एक ऐसी सफलता दिलाई है जिस पर उन्हें खुद भरोसा नहीं हो रहा है. बिहार चुनाव में मतगणना के दिन सीएनईबी चैनल नंबर वन बन गया. ऐसा टैम वालों की रिपोर्ट कहती है. भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह के साथ एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान बातचीत की शुरुआत अनुरंजन झा इसी सफलता से करते हैं. बिना मुगालता पाले अनुरंजन साफ करते हैं कि बारह नंबर का यह चैनल अगर अचानक एक नंबर पर एक दिन पहुंच जाता है तो इससे जाहिर है कि हम नंबर छह पर आने की हैसियत तो रखते ही हैं और जल्द ही इस मिशन को पूरा किया जाएगा. राहुल देव की सीएनईबी से विदाई, सीएनईबी को लेकर अनुरंजन झा की योजनाएं, निजी जीवन की आकांक्षाओं-महत्वाकांक्षाओं, खुद के गुस्से, आध्यात्मिक रुझान आदि के बारे में अनुरंजन ने विस्तार से बातचीत यशवंत सिंह के साथ की.

अनुरंजन बताते हैं कि नीरा राडिया टेप कांड को जिस तरह सीएनईबी ने अपने यहां लगातार पेश किया, (एक दिन का शो देखें- टेप एक और टेप दो), वह किसी और चैनल में किसी को देखने को नहीं मिला होगा. टेलीविजन को पैशन और प्यार की तरह जीने वाले अनुरंजन उन दिनों को याद करते हैं जब उनके साथी कहा करते थे कि आफिस का काम तो आठ घंटे का हुआ करता है, तुम जी न्यूज के आफिस में दो-दो दिन तक क्यों रुक कर काम करते रहते हो, इससे क्या मिलेगा. वह दौर अनुरंजन के करियर का शुरुआती दौर था. अनुरंजन याद करते हैं कि सरकारी नौकरी छोड़कर पत्रकारिता में आने के कारण वे न्यूज चैनल के काम को कभी नौकरी की तरह नहीं लेते और न ही इस काम में कभी अनिर्णय की स्थिति में आते हैं. जो कुछ करना है, फटाफट फैसले करो ताकि दर्शकों को न्यूज चैनलों पर बोरियत व  पुरानेपन का अनुभव न हो. अनुरंजन से बातचीत का 20 मिनट का वीडियो नीचे दिए गए वीडियो प्लेयर पर क्लिक करके देखें और सुनें…..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अमित बैजनाथ गर्ग. जयपुर. राजस्थान.

    December 13, 2010 at 3:10 am

    अनुरंजन दादा,
    सबसे पहले आपको ढ़ेर सारी बधाई.
    उम्मीद करता हूं कि आपके मार्गदर्शन में सीएनईबी नयी ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होगा.

  2. Mantosh Dwivedi

    December 13, 2010 at 5:23 am

    badhaai ho sir, sun kr bahut accha laga ki tam ki list me cneb ek din ka sartaaj bana… or ab ye umeed doguni ho gai hai ki barkha chaap patrkarita benakaab v hogi ,, sath hi media me aiso ko no intry milegiiiiiiii…..

  3. rahi anjan

    December 13, 2010 at 7:18 am

    nice.. nice 4 Mr. Anuranjan Jha.. let’s how much his vision helps CNEB…….
    good to see he has craze to expose radia media ……. rahi anjan

  4. sudhir

    December 13, 2010 at 1:04 pm

    sir badhaee ho aap me wo sakhsiyat hai ki aap mirecal kar sakte ho me lucky tha ki aap ke sanidhy me kaam kiya

  5. sanjay

    December 13, 2010 at 1:05 pm

    bahut bahut bdhayi ho jha sahib

  6. rakesh

    December 13, 2010 at 1:05 pm

    prnaam sir

  7. pankaj ohri sr cameraman

    December 13, 2010 at 1:15 pm

    resp sir parnam
    Best Wishes ..
    Aasman Ka Chand apki Bahon Me Ho aap Jo Chahe apki Rahon Me Ho Har Wo Khwab Ho Pura Jo apki Ankhon Me Ho Khush Kismati Ki Hr Lakir apkey Hathon Me Ho …..

    pankaj ohri lko

  8. विचारक

    December 14, 2010 at 10:24 am

    अरे चरण वंदना बंद करो भाई..पेड न्यूज है क्या…और अब सुनने में आ रहा है कि तुम कमेंट भी नहीं छाप रहे हो..वाह भाई वाह..औरों के खिलाफ झंडा बुलंद करो…खुद अपने मन की करो…

  9. sanjay

    December 14, 2010 at 7:11 pm

    congr’ts dada

  10. pankaj sharma

    December 14, 2010 at 12:51 pm

    sir, dheron shubhkamnayen…
    2 saal aapke saath kaam kiya hai…main jaanta hoon ye mahaj ek shuruaat hai…aapki manzil bahut vishal aur avishashniyay hogi
    jai ho

  11. AMARJEET SHARMA

    December 14, 2010 at 4:09 pm

    बधाई हो sir आप के साथ काम करकर हमने भी काम से पहचान बनाना जाना , आप से हमें सिख मिली है और आसा करते है आगे भी मिलेगी ……..मैं आसा करता हूँ आपके चैनल को और उचाई मिले ——–अमरजीत शर्मा साधना न्यूज़ पटना

  12. निशाना

    December 16, 2010 at 10:17 am

    नव वर्ष के पूर्व आगमन पर नई जिम्मेदारियो को निर्भय और साहस के साथ निभाते हये सफलता की बुलंदी तक पहुचें यही है हम सब की शुभकामनायें….congratualation sir.

  13. sudhirtrivedi

    January 28, 2011 at 2:23 pm

    resp sir pranam, sir aap ke margdarsan me cneb deen dunee rat chaugani tarakkee kare. hamari yahi subh kamana hai. sir uttar pradesh ke banda me yani chittrakootdham mandal banda ,jhansi mandal me reporter bhi jaldi rakhiyaga, kyu ki ye bundelkhand ke picharee illacke aate hai .

  14. Rajesh pati

    March 12, 2011 at 2:37 am

    From- Rajesh Pati , Chaibasa
    [i][b]Congretulation Sir.[/b][/i]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...