बिहार के मौर्या टीवी के बारे में खबर है कि यह चैनल टीआरपी की दौड़ में तेजी से पिछड़ता जा रहा है. कभी नंबर वन पायदान पर पहुंच चुके इस चैनल की वर्तमान स्थिति बेहद खराब है. बताया जा रहा है कि मौर्य टीवी का ग्राफ पिछले चार हफ्तों से लगातार नीचे गिरता जा रहा है. इस हफ्ते तो वह 11वें नंबर पर पहुंच गया है. टैम के ताजातरीन आंकड़े ने मौर्य टीवी के प्रबंधन और पत्रकारों की नींद हराम कर दी है.
बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार के मौर्य टीवी से जाने का असर चैनल पर साफ-साफ दिख रहा है. मौर्य टीवी दिशाहीन हो चुका है और न्यूज की बजाय मनोरंजन के कार्यक्रमों से टीआरपी बटोरने की ओर बढ़ रहा है. इसी कारण महुआ पर दो बार दिखाए जा चुके प्रकाश झा के प्रोग्राम बाहुबली को अब मौर्य टीवी पर परोसा जा रहा है. राजनीति और खेल सत्ता का जैसे कार्यक्रम बंद होने को भी लोग मौर्य टीवी के लिए झटका मान रहे हैं. ये दोनों कार्यक्रम बेहद लोकप्रिय थे. इस चैनल में फिलहाल कोई चैनल हेड नहीं है. प्रकाश झा ही मालिक और चैनल हेड हैं. एक्टिंग चैनल हेड के रूप में मनीष झा काम कर रहे हैं. डायरेक्टर न्यूज के पद पर कुमार राजेश आए हैं. नवेंदु पोलिटिकल एडिटर हैं. इन सभी के होने के बावजूद चैनल की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार गिर रहा है. बताते हैं कि मौर्य टीवी की टीम का मनोबल गिरा हुआ है. देखना है कि आगे आने वाले दिनों में इस चैनल की स्थिति सुधरती है या फिर यह चैनल भी हाशिए के चैनलों में शामिल हो जाएगा.












Maurya ke Shubhchintak
December 17, 2010 at 7:00 am
comment deleted
कमल शर्मा
December 17, 2010 at 7:33 am
अच्छे लोग चाहिए नहीं, वे महंगे मिलते हैं। नए नए लोग आते हैं डींग मारते हुए यह कर देंगे, वह कर देंगे और कर कुछ पाते नहीं। कहीं 11 वें पायदान से 50 वें पायदान पर न पहुंच जाए यह चैनल। जागो स्टॉफ जागो।
akash rai
December 17, 2010 at 8:55 am
चैनल हेड नहीं hone se मौर्य टीवी ki retig din prati din gir rahi , chenal mai achche logo ki kami bhi ek bajah ho skati hai .app cahe to mujhe offer kar sakte sakte hai.
Kundan Kritagya
December 17, 2010 at 9:03 am
I AM LITERALLY SURPRISED TO READ THIS STORY. AT A POINT OF TIME YOU CLAIM “TAM” AS A USELESS APPARATUS TO MEASURE THE VIEWERSHIP OF A CHANNEL AND AT ANOTHER INSTANCE YOU PUBLISH A STORY REFERRING “TAM”. ISN’T IT DISOWNING YOUR OWN STATEMENT. AM NOT LOOKING FOR ANY CLARIFICATIONS, BUT YOU SHOULD THINK TWICE BEFORE PUBLISHING SUCH ARTICLE.
biharibabu
December 17, 2010 at 9:20 am
comment deleted
Sakshi
December 17, 2010 at 10:33 am
Jab jab maurya ki aalochana hui hai maurya aage aaya hai, so……kamyaabi ek bar phir kadam chumegi……….
PK MAURYA
December 17, 2010 at 2:11 pm
मुकेशजी के जाने के बाद भी मौर्य चैनल नम्बर वन रहा है…लगातार टॉप थ्री में रहा है…ये चैनल बिना चैनल हेड के भी चला है…और अभी तो मनीष झा के रूप में युवा नेतृत्व है…जल्द ही मौर्य वो ऊंचाई छुएगा, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी…राजनीति खेल सत्ता का, मुकेश कुमार की एंकरिंग करने के दौरान जितनी टीवीआर हासिल नहीं कर सका, उससे कहीं ज़्यादा तो वेसाल आज़म की एंकरिंग करते हुए इस प्रोग्राम को टीवीआर हासिल हुआ है…खुद मुकेश कुमार के रहते ही मौर्य चैनल निचले पायदान पर पहुंच चुका था, जिसके बाद उन्होंने पूरे स्टाफ की मीटिंग ली थी। ये बातें भी सामने आनी चाहिए थी।
biharibabu
December 17, 2010 at 3:33 pm
comment deleted
bihari
December 18, 2010 at 9:33 am
are murkho abhi bhi to man jao ki mukesh ji wala kamal tum nahi kat sakte. jahan tak tumhara ye kehna hai ki mukesh ji ke jane ke bad bhi rajniti ki trp me fark nahi aya. to lanat hai tumpar. mukesh kumar aur prabhat pandey ne 3 november ko chhanel choda tha. uske bad 5 nov ko ayi trp me rajniti 1 nov ko sabse jyada trp gainer programe tha( 1 nov ko anchor mukesh ji the aur producer prabhat). prakas jha ko khush karne ke liye manegment ne jhooth ko sach banane ki koshish me naye anchor aur producer ko do-do hazar rupaye ka award tak de dala. …… khaur agar agar tumhare jhooth ko hi sanch man le to. kya ab kolh kubar rahe ho. are prakash ko kaho ki tv me tv ke patrakat chahiyen. chirkutai se kam nahi chalega, hunar ko umra ke tarazu per bhi mat taulo yahi achha rahega. philhal to aryan se bacho, o tumse age nikal raha hao. maurya ke murkhadhirajon.
amitabh
December 18, 2010 at 10:41 am
yashwant bhai sabse badi baat ki apka mijaj hi samajh me nahi aata hai …jab tak mukeshji the tab tak to aap maurya ki tarif karte nahi thakte the lekin aaj hai ki miukesh ji kejane ke baad aap maurya ke picche pad gaye hai ….yah meri rai hai waise …. :);
chandrmani
December 25, 2010 at 2:03 pm
DALLA KISHM KE STREENGER RAKHO GE TO NEWS OR STORY KAHAN SE LAAWGE…MAURYA KE LIY KAAM KARTE HUEY MAHUAA SE VISUAL BECHNE WALA KA KEYA HOGA .MUZAFFARPUR
ranjit
February 24, 2011 at 3:14 pm
ऐसा तो होना ही था जिन लोगो ने इस चैनल को लेन और इसे ठीक से चलने की जिम्मेदारी ली वो भी मुफ्त में ,तो इस चैनल के प्रशासनिक लोग उन्हें ही डुबाने में लग गए तो क्या होगा ……………..अभी बहुत कुछ देखना बाकि है बहुत लोग उस समय के इन्तजार में है …………………….. आगे आगे देखीये होता है क्या ……………………