Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

रतन उपजा के अध्‍यक्ष तथा सर्वेश महामंत्री बने

यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की नई राज्य कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को दारुलशफा स्थित कार्यालय में सम्पन्न हो गया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से रतन कुमार दीक्षित (इलाहाबाद) को अध्यक्ष चुना गया। सर्वेश कुमार सिंह (लखनऊ) को महामंत्री निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी वीर विक्रम बहादुर मिश्र ने अध्यक्ष महामंत्री समेत पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की।

यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की नई राज्य कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को दारुलशफा स्थित कार्यालय में सम्पन्न हो गया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से रतन कुमार दीक्षित (इलाहाबाद) को अध्यक्ष चुना गया। सर्वेश कुमार सिंह (लखनऊ) को महामंत्री निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी वीर विक्रम बहादुर मिश्र ने अध्यक्ष महामंत्री समेत पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि उपजा की चुनाव हेतु बुलाई गई बैठक में सभी निर्वाचन सर्वसम्मति से किये गये। उपाध्यक्ष के रूप में रामदयाल भार्गव (बरेली), राजीव शुक्ला (लखनऊ), विनोद बागी (वाराणसी) और त्रियुग नारायण तिवारी (फैजाबाद) चुने गये। इसी क्रम में अनिल शर्मा (उरई), सुभाष सिंह (लखनऊ), अनिल निगम (नोएडा), अशोक अग्निहोत्री उर्फ एके ताऊ (आगरा) और सलिल कुमार मिश्र (उन्नाव) मंत्री निर्वाचित हुए। सत्येन्द्र अवस्थी (लखनऊ) को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

उपजा

इसके अलावा 17 सदस्यीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गयी। कार्यकारिणी में श्रीनाथ सहाय (आज़मगढ़), रामसेवक अडजरिया (झांसी), राजेश माहेश्वरी (फतेहपुर), मार्कण्डेय सिंह (गोरखपुर), हनुमंत सिंह (इलाहाबाद), डा. सुनील पावगी (लखनऊ), कमलकान्त उपमन्यु (मथुरा), ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा (गाजियाबाद), कपिल अरुण (बिजनौर), तारकेश्वर मिश्र (लखनऊ), जयन्त कुमार मिश्र (बस्ती), विवेक कुमार जैन (आगरा), प्रदीप शर्मा (अलीगढ़), प्रदीप गोस्वामी (फर्रूखाबाद), देवेन्द्र कुमार सिन्हा (बहराइच), अजीत सिंह (चित्रकूट) व राम दयाल (वाराणसी) शामिल किये गये।

इस अवसर पर एनयूजे के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके राय उपजा के निवर्तमान अध्यक्ष डा. राधा रमण चित्रांशी, एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गोस्वामी समेत भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dhirendra pratap singh

    December 27, 2010 at 9:42 am

    nai team ko bahut sari badhai .is team me mujhe lagta h ki uttara pradesh ke sare diggaj patrakar shamil h.lekin ab ye patrakaro ki samsyao ko door kar apni yogyata sabit kare to achha h….punah dher sari badhai—–dhirendra pratap singh
    hindusthan samachar dehradun

  2. v.k.singh

    December 29, 2010 at 8:29 am

    upja ka adhyaksh banane par ratan ji ko hardik badhai. ratan ji ka kad unki imandari is pad ke liye bahut pahle se unhe davedar banaye hui thi. lekin kuchh logon ki ‘ray’ me chapluson ka mahatwa jyada tha isliye wo waha salon rahe.
    bat anya logon ki to bareilly se ramdayal bhargav bina sahare ke chal nahi sakte upja ko bhala takat kya denge …wo kisi akhbar se to nahi jude lekin bareilly ki har pc me kisi ke sath latakte hue pahuch jate hen.
    ab bat agra walon ki to ek ko chori ke arop me grp ne girftar kiya tha uski janch koi bhi agra cort jakar karsakta he. dusre agra ke diggaj patrakar or upja ke liye nokri gawane wale dr. bachan singh sikarwar ko na jane kyo jila adhyachh pad se hata diya gaya….sayad pahle wale ki chaplusi nahi karpaye the…..bakiyon ka itihas bhi kuchh achha nahi….ratan ji jara nahi bahut bahut sabhal kar rahiyega….kahi aapki imandari…satyanisthha….choron ki sikar na ho jaye….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...