Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कमाई नहीं दिखी तो बस्‍तर से लौट गए भास्‍कर और नवभारत!

यशवंत जी यह सबसे बड़ी सच्चाई है कि आज पत्रकारिता मिशन न हो कर केवल बिजनेस बन कर रह गया है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण छत्तीसगढ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में देखा जा सकता है, जहां साल भर पूर्व दैनिक भास्कर और नवभारत दोनों ने अपनी यूनिट डालने की पूरी तैयारी कर ली थी.

यशवंत जी यह सबसे बड़ी सच्चाई है कि आज पत्रकारिता मिशन न हो कर केवल बिजनेस बन कर रह गया है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण छत्तीसगढ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में देखा जा सकता है, जहां साल भर पूर्व दैनिक भास्कर और नवभारत दोनों ने अपनी यूनिट डालने की पूरी तैयारी कर ली थी.

बताया जाता है कि दोनों समूह ने अपने-अपने प्रोजेक्ट के लिए लाखों-करोड़ों रूपये पानी की तरह बहा दिया, लेकिन जब दोनों को इस बात का एहसास हुआ कि बस्तर में कमाई का कोई जरिया नहीं है तो फिर दोनों ही उल्टे पांव लौट गये. दरअसल बात यह है कि दोनों ही ग्रुप इस उम्मीद में थे कि शायद जल्द ही लोहण्डीगुडा में टाटा का स्टील प्लांट शुरू हो जायेगा या फिर नगरनार में एनएमडीसी का स्टील प्लांट बन कर तैयार हो जायेगा. जब दोनों ने देखा कि अभी फिलहाल दोनों की स्टील प्लांट अस्तित्व में नहीं आने वाले हैं फिर प्रेस यूनिट डालने से क्या फायदा?

छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में दोनों ही अखबार सबसे बड़े प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन समाचारों को लेकर नहीं बल्कि विज्ञापन और कमाई को लेकर. एक दूसरे से सर्कुलेशन ज्यादा होने का दावा करने वाले इन अखबारों में मैदानी कर्मचारियों को कोई तवज्जो नहीं दी जाती, अलबत्ता जिन मैदानी पत्रकारों की मेहनत के कारण ये अखबार चल रहे हैं, उन्हें दरकिनार कर विज्ञापन और सर्कुलेशन वालों को ज्यादा तवज्जो दी जाती है. क्या यही पत्रकारिता है.

छत्‍तीसगढ़ से एक पत्रकार साथी द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. atul

    December 30, 2010 at 7:04 am

    dallal kahe ke.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...