Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बनारस में अखबारों के बीच प्राइस वार तेज

: अमर उजाला ने 75 रुपये में महीने भर अखबार देने की घोषणा की : दाम व कमीशन घटाकर कांपैक्ट से पिछड़ा आई-नेक्स्ट : वाराणसी में अखबारों के बीच प्राइस वार तेज हो गई है. शनिवार के दिन अमर उजाला ने वाराणसी में पूरे एक पेज का विज्ञापन छापकर ग्राहकों को यह सूचना दी है कि अब यह अखबार पूरे माह एक सौ पांच रुपये के बजाए महज 75 रुपये में मिलेगा. इस तरह अमर उजाला खरीदने पर ग्राहकों को 30 रुपये का माहवारी फायदा होगा.

: अमर उजाला ने 75 रुपये में महीने भर अखबार देने की घोषणा की : दाम व कमीशन घटाकर कांपैक्ट से पिछड़ा आई-नेक्स्ट : वाराणसी में अखबारों के बीच प्राइस वार तेज हो गई है. शनिवार के दिन अमर उजाला ने वाराणसी में पूरे एक पेज का विज्ञापन छापकर ग्राहकों को यह सूचना दी है कि अब यह अखबार पूरे माह एक सौ पांच रुपये के बजाए महज 75 रुपये में मिलेगा. इस तरह अमर उजाला खरीदने पर ग्राहकों को 30 रुपये का माहवारी फायदा होगा.

इस अखबार के नगर संस्करण के पेज नंबर पांच पर लिखा है-‘एक मीठा सच हमारी ओर से’, ‘अमर उजाला 75 रुपये का आफर’, ‘अमर उजाला अब केवल मासिक रु. 75 में’. दरअसल वाराणसी में सहारा के धमकने के बाद से ही सभी अखबारों को एक तरह से समय-असमय स्कीम घोषित करने को मजबूर होना पड़ रहा है. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय सहारा ने अमर उजाला की पांच हजार, जागरण की तीन और हिंदुस्तान की चार हजार कापियों पर हाथ साफ कर दिया है. जागरण को स्कीम लाकर एक्टिवा, फ्रिज आदि देने की घोषणा करनी पड़ी है. यही नहीं, उसे अपने दाम साढ़े तीन रुपये फी कापी पर एक तरह से पूरे हफ्ते मिलाकर वितरकों को एक रुपया बीस पैसा कमीशन भी देना पड़ रहा है. अमर उजाला को कुछ दिनों से दस कापी लेने पर दो कापियां फ्री देनी पड़ रही हैं.

हिंदुस्तान पहले से ही दस पर एक काफी फ्री दे रहा है. आई नेक्स्ट का दाम घटाकर डेढ़ रुपये से एक रुपया और कमीशन 75 पैसे से घटाकर पचास पैसे कर दिया गया है. इस तरह आई नेक्स्ट की उठान वितरकों ने कम कर दी है. आई नेक्स्ट की अब काम्पैक्ट 15 हजार के मुकाबले महज 12 हजार कापियां शहर में रह गयी हैं. अमर उजाला को प्रति कापी एक रुपया पांच पैसा कमीशन तो देना ही पड़ रहा है, ढाई रुपया हो जाने पर वितरक कमीशन बढ़ाकर 41 प्रतिशत देना पड़ रहा है. देखिए सहारा अपने अति कमजोर संपादकीय कंटेंट के बावजूद सिर्फ प्रसार विभाग के जोर पर आगे आगे क्या नया गुल खिलाता है?  (इनपुट पूर्वांचलदीप डॉट कॉम से)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...