देश के प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठान कैनविज़ समूह ने लखनऊ से शीघ्र प्रकाशित होने जा रहे राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक ‘कैनविज टाइम्स’ के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रभात रंजन दीन को अपना प्रधान संपादक बनाया है। प्रभात रंजन दीन इसके पहले चौथी दुनिया साप्ताहिक के एडिटर (इन्वेस्टिगेशन) के पद पर काम कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि कॉरपोरेट सेक्टर में तेजी से उभरते कैनविज कंपनी समूह की सेल्स एंड मार्केटिंग क्षेत्र के अलावा बीमा, कंस्ट्रक्शन, फैशन, शॉपिंग, एजुकेशन, हेल्थ केयर, रिजॉर्ट्स एंड मोटेल्स व समाज सेवा (चैरिटी) और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में खासी पकड़ है। कैनिवज ग्रुप पिछले एक वर्ष से ‘कैनविज टाइम्स’ नाम से साप्ताहिक अखबार निकाल रहा था और दैनिक लॉन्च करने की तैयारी थी।
इसी तैयारी के सिलसिले में राष्ट्रीय स्तर के कर्मठ पत्रकार को दैनिक की जिम्मेदारी सौंपने की कैनविज कंपनी समूह की कसरत चल रही थी। बुधवार की देर शाम लखनऊ के शाह नजफ रोड स्थित कार्यालय में कैनविज समूह के प्रबंध निदेशक कन्हैया गुलाटी, सीईओ आशुतोष श्रीवास्तव, कंट्री हेड नितिन श्रीवास्तव, कंपनी समूह की विभिन्न शाखाओं के प्रमुख अरशद सईद खान, राकेश पांडेय, नितिन श्रीवास्तव (झांसी), शुभाशीष दुबे, रवि निगम, संजय श्रीवास्तव व अन्य साथियों की मौजूदगी में प्रभात रंजन दीन को प्रधान संपादक का कार्यभार दिया गया और उनका स्वागत किया गया।
चौथी दुनिया में रहते हुए प्रभात रंजन दीन ने राष्ट्रीय स्तर की कई खबरें ब्रेक कीं, इनमें नक्सलियों पर सेना के इस्तेमाल के खिलाफ सैन्य कमान के इनकार के अलावा नक्सली संगठनों को फंड देने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों और सरकारी उपक्रमों की आधिकारिक लिस्ट गृह मंत्री द्वारा दबाए रखने का दस्तावेजी खुलासा करने जैसी संवेदनशील खबरें शामिल हैं। श्री दीन साधना न्यूज़ चैनल में भी मैनेजिंग एडिटर के पद पर रहते हुए ‘खंड खंड झारखंड’ और ‘मध्य में फंसा प्रदेश’ नाम से साप्ताहिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर काफी चर्चित हो चुके हैं। सहारा समय में राजनीतिक संपादक के साथ-साथ वे बिहार, कोलकाता, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं और जनसत्ता, हिन्दुस्तान, जनसत्ता एक्सप्रेस, डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट, बाई-लाइन समेत करीब दर्जन भर अखबार व पत्रिकाएं लॉन्च करा चुके हैं। प्रेस विज्ञप्ति












Shiv Das
January 17, 2011 at 8:30 am
nai pari k liye badhi ho sir
Shiv Das
January 17, 2011 at 8:29 am
nai pari k liye badhai ho sir
deewakar mishra
January 14, 2011 at 5:40 pm
prbjat sir ko bhut-bhut badhai ho.aap jaisa kalam kaa yodha bhut kam dekhne ko milta hai.ab apke kalam ki dhar ko phir ek baar padne ko milegaa. abhi tak to e.t.v. me apko dekh raha trha aur sun bhi raha tha……..shoaib khan. kalptru express. buro chief farrukhabad.
shoaib khan
January 14, 2011 at 6:28 am
prbjat sir ko bhut-bhut badhai ho.aap jaisa kalam kaa yodha bhut kam dekhne ko milta hai.ab apke kalam ki dhar ko phir ek baar padne ko milegaa. abhi tak to e.t.v. me apko dekh raha trha aur sun bhi raha tha……..shoaib khan. kalptru express. buro chief farrukhabad.
jagdeep yadav
January 14, 2011 at 3:28 am
Badhai sir………..
dinesh bhadauria
January 13, 2011 at 4:15 pm
Respected Deen Saheb, Sir aapko bhaut-bahut badhai. Jansatta Express jaisa painapan phir dekhne ko milega. ab to main bpn times agra mein chief reporter hoon. Lucknow aate hi mulakat hogi. rgds Dinesh Bhadauria[s][/s]:)
shyamal kumar tripathi
January 13, 2011 at 1:36 pm
hamari aur se shubhkamnaye
Pankaj
January 13, 2011 at 9:43 am
DEEN JAISe YODHA K KLM KHOOB DHAMAKA KRAY.
gyan swami
January 13, 2011 at 6:00 am
meri shubhkamana hai prabhata ji appke new misson ke prati. i hope ek majbut pari lucknow mai khelnge. bahut-bahut bhadhi
himanshu
July 31, 2013 at 11:49 pm
salle sab choor hai
himanshu
July 31, 2013 at 11:50 pm
sab choor hai