Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इलाहाबाद में अमर उजाला ने दाम घटाए

बनारस में पिछले दिनों चले प्राइस वार की लपट अब इलाहाबाद पहुंच गई है. इलाहाबाद में दूसरे नम्‍बर पर काबिज अमर उजाला ने इस लड़ाई का आगाज किया है. अखबार ने अपना दाम घटाकर दो रूपये कर दिया है. अमर उजाला के दाम घटाने के बाद अब इलाहाबाद में भी प्राइस वार बढ़ने की संभावना बन गई है. इससे पाठकों को तो फायदा होगा पर सवाल यह है कि क्‍या दाम घटने के बाद वितरकों का कमीशन भी घटाया जाएगा.

बनारस में पिछले दिनों चले प्राइस वार की लपट अब इलाहाबाद पहुंच गई है. इलाहाबाद में दूसरे नम्‍बर पर काबिज अमर उजाला ने इस लड़ाई का आगाज किया है. अखबार ने अपना दाम घटाकर दो रूपये कर दिया है. अमर उजाला के दाम घटाने के बाद अब इलाहाबाद में भी प्राइस वार बढ़ने की संभावना बन गई है. इससे पाठकों को तो फायदा होगा पर सवाल यह है कि क्‍या दाम घटने के बाद वितरकों का कमीशन भी घटाया जाएगा.

आज अमर उजाला के विभिन्‍न वितरक केंद्रों पर पहुंचने के बाद सुगबुगाहट तेज हो गई. दाम कम होने से ज्‍यादा हॉकर अपने कमीशन को लेकर चिंतित नजर आए. हालांकि सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन ने आश्‍वासन दिया है कि हॉकरों के कमीशन में कोई कटौती नहीं की जाएगी. गौरलतब है कि अमर उजाला किसी समय इलाहाबाद का नम्‍बर एक अखबार हुआ करता था. पर आंतरिक उठापटक तथा जागरण द्वारा चलाई गई स्‍कीमों ने इस दूसरे नम्‍बर पर धकेल दिया.

बनारस में अखबार का दाम घटाने के बाद अब इलाहाबाद में भी इसे लागू करके अमर उजाला ने बढ़त लेने की कोशिश की है. अमर उजाला के इस कदम के बाद जागरण और हिन्‍दुस्‍तान पर भी दबाव बढ़ गया है. प्राइस वार बनारस से चलकर इलाहाबाद पहुंच चुका है. अब दोनों प्रतिद्वंद्वी अखबार अमर उजाला के इस कदम से निपटने के लिए क्‍या रणनीति अपनाते हैं, यह देखना दिलचस्‍प होगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. बेनामी

    January 24, 2011 at 3:10 am

    अमर उजाला वालों को अब एक बात समझनी चाहिये कि कीमत घटाने से कुछ नहीं होता है, अखबार में खबरें होनी चाहिये। आज से 8-9 साल पहले जब अमर उजाला में खबरें होती थीं तो पाठक उस वक्त भी उसके लिये तीन रुपये देने को तैयार होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...