Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

गुलाब कोठारी को राज्‍यपाल ने सम्‍मानित किया

कोठारी: कई स्‍थानों पर पत्रिका के प्रधान संपादक का हुआ सम्‍मान : पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को राज्‍यपाल समेत कई लोगों ने सम्‍मानित किया. राज्‍यपाल रामेश्‍वर ठाकुर ने राजभवन में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा और राष्‍ट्रीय एकता कार्यक्रम में मानव सेवा के उत्‍कृष्‍ट कार्यों के लिए गुलाब कोठारी को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्‍मानित किया.

कोठारी: कई स्‍थानों पर पत्रिका के प्रधान संपादक का हुआ सम्‍मान : पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को राज्‍यपाल समेत कई लोगों ने सम्‍मानित किया. राज्‍यपाल रामेश्‍वर ठाकुर ने राजभवन में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा और राष्‍ट्रीय एकता कार्यक्रम में मानव सेवा के उत्‍कृष्‍ट कार्यों के लिए गुलाब कोठारी को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्‍मानित किया.

इसके पहले श्री कोठारी को जिला मुख्‍यालय से आठ किमी दूर स्थित ग्राम अतरसमा में सैकडों किसानों ने सम्मानित किया. श्री कोठारी को हरदा शहर में भी विभिन्न संगठनों ने शाल व श्रीफल भेंट कर स्वागत व सम्मान किया. जिले के टिमरनी नगर पालिका अध्यक्ष की अगुआयी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सैकडों नागरिकों ने आतिशबाजी व ढोल बाजे के साथ स्वागत किया. होशंगाबाद जिले में शिवनी मालवा में भी ऐतिहासिक स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

इसके बाद होशंगाबाद में शहर के प्रबुद्धजनों द्वारा बौद्धिक चर्चा का आयोजन किया एवं प्रश्र पूछा. जिसका जवाब देकर श्री कोठारी ने उनकी जिज्ञास शांत की. यहां एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा भी माल्यापर्ण कर श्री कोठारी का सम्मान किया गया. छात्रों ने शिक्षा से जुड़े हुये तमाम प्रश्‍नों के उत्तर प्राप्त कर अपनी जिज्ञासा शान्त की.

शहर के इण्टर नेशनल पब्लिक स्कूल में झण्डारोहरण कर स्कूल के छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुये श्री कोठारी ने कहा कि आज हम सब दूसरों की नकल कर रहे हैं, नकल छोड़कर अपनी जमीन से जुड़ना होगा. उन्होंने हर बच्चे को प्रतिदिन घर में मां के साथ आधा घण्टा बैठकर चर्चा करने तथा स्वयं के जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया. श्री कोठारी ने भोपाल के माखन लाल चतुर्वेदी पत्रिकारिता विश्वविद्यालय में भी छात्रों को सम्बोधित किया.

रायसेन जिला मुख्यालय पर भी संवाद सेतु का आयोजन कर गणमान्य नागरिकों के बीच उनकी समस्याओं पर चर्चा की गयी. जिले के किसानों द्वारा श्री कोठारी का सम्मान किया गया. रायसेन नगर पालिका द्वारा भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. ज्ञात रहे कि श्री कोठारी इन दिनों मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों में जाकर वहां की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं और उनके समाधान भी करवा रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...