Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार की बेटी की शादी में चोरी

हिंदुस्तान, वाराणसी के सीनियर रिपोर्टर विजय विनीत की पुत्री शिखा की शादी में लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी होने की खबर है। बताया जा रहा है कि विजय विनीत की पुत्री का विवाह कृषि उत्पाद मंडी, पहड़िया के सामने मौर्य विहार में शुक्रवार की रात्रि में थी।

हिंदुस्तान, वाराणसी के सीनियर रिपोर्टर विजय विनीत की पुत्री शिखा की शादी में लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी होने की खबर है। बताया जा रहा है कि विजय विनीत की पुत्री का विवाह कृषि उत्पाद मंडी, पहड़िया के सामने मौर्य विहार में शुक्रवार की रात्रि में थी।

विवाह की रस्म चल रही थी। तेज आवाज में डीजे बज रहा था। जयमाल तथा अन्य विवाह कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आयी महिलाओं ने शादी की रस्‍म में दिए जाने वाला कीमती सामान वहां बने एक कमरे में रख रखा था। उस कमरे की कुंड़ी में ताला लगाकर महिलाएं विवाह समारोह में हिस्सा लेने उसी परिसर में दूसरी ओर चली गयी थीं। रात लगभग बारह बजे रिश्तेदारी में आयी एक लड़की अचानक दौड़ती हुई आयी और बताया कि कमरे में से सामान चोरी हो गया है। लोग बाग कमरे की ओर भागे। देखा कि लोहे की पाइप से मारकर कुंडा छटका दिया गया है और भीतर से काफी सामान गायब है।

पहड़िया पुलिस चौकी को फोन किया गया। वहां से पुलिस आयी और छानबीन भी की। छानबीन के दौरान लोगों ने बताया कि विवाह स्थल के पीछे स्थित एक धार्मिक स्थल की ओर से दो लोग विवाह परिसर में आते दिखे थे। उन्होंने ही संभवतः माल पार किया होगा। वहीं एक लड़की ने बताया कि कमरे के पास एक लड़का रजाई ओढ़कर आधा मुंह ढंककर सो रहा था। उस लड़की को देखकर उसने अपना चेहरा छुपा लिया था। बाद में उसी रजाई के नीचे से चोरी गया कुछ सामान बरामद हुआ था। चोरी की घटना के बाद उस लड़के का भी कुछ पता नहीं था। आपाधापी में यह नहीं समझ में आ रहा था कि कुल कितने का सामान गया है। यह चोरी लोग लाखों की बता रहे हैं। साभार : पूर्वांचलदीप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. धीरज कुमार साहू

    January 29, 2011 at 4:54 pm

    कम से कम शादियों का सामान तो छोड़ देते कितने मेहनत से जमा करता है एक पिता अपनी संतान के लिए।

  2. gulshan saifi

    January 30, 2011 at 4:26 am

    chor ko chori se mtlb hota h fir vo chahe kisi ka bhi ghar ho.yahan to minister ki gadi chori ho jati h.patarkar k ghar chori koi vishva ka satva azuba nhi h…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...