गैर सरकारी संगठन इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एण्ड डाक्युमेंटेशन इन सोशल साइन्सेंस (आईआरडीएस), लखनऊ द्वारा वर्ष 2011 के लिये पांच क्षेत्रों में युवा हस्ताक्षरों को आईआरडीएस अवार्ड प्रदान किये जायेंगे. ये क्षेत्र हैं- मानव अधिकार, विधि एवं न्याय, पत्रकारिता, प्रबंधन तथा शासकीय सेवा. इन क्षेत्रों में दिये जाने वाले पुरस्कार हैं- सफदर हाशमी पुरस्कार, वीएन शुक्ला पुरस्कार, सुरेन्द्र प्रताप सिंह पुरस्कार, मंजुनाथ शंमुगम पुरस्कार तथा सत्येन्द्र दुबे पुरस्कार. इन पुरस्कारों के साथ किसी प्रकार की धनराशि संबद्ध नहीं होगी. इन पुरस्कारों हेतु अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गयी है.
ये सारे व्यक्ति ऐसे थे जिनकी मृत्यु अल्प अवस्था में ही तब हो गयी थी जब वे अपने कार्यों के चोटी पर थे और उनसे अभी बहुत कुछ अपेक्षित था. ये पुरस्कार इसी आशा तथा विश्वास के साथ प्रदान किये जायेंगे कि ये पुरस्कृत लोग इन महान व्यक्तियों की बीच में ही टूट गयी संभावनाओं को पूरा करेंगे.
सफदर हाशमी एक नाट्य कलाकार, निर्देशक तथा विचारक थे, जो जीवनपर्यन्त सच्चे धर्मनिरपेक्षता के लिये संघर्ष करते रहे और अपने प्राण भी इन्हीं उद्देश्यों के लिये अर्पित कर दिया जब हल्ला बोल नुक्कड़ नाटक के समय उनकी हत्या कर दी गयी।
वीएन शुक्ल एक प्रसिद्ध न्यायविद थे, जिन्होंने 1952 में इंग्लैंड से पीएचडी करने से पूर्व ही 1950 में भारत का संविधान” पुस्तक लिख दी थी जो इस क्षेत्र के प्रथम तथा सर्वप्रतिष्ठित पुस्तकों में से है।
सुरेन्द्र प्रताप सिंह एक प्रमुख संपादक तथा ब्रॉडकास्टर थे, जिन्होंने न सिर्फ आजतक न्यूज चैनल की स्थापना की वरन जो बहुधा सच्चे आधुनिक भारतीय खोजी पत्रकारिता के जनक माने जाते हैं। उन्हें अपने विचारों से आप्लावित कई सारे पत्रकारों को खोजने का श्रेय भी जाता है।
मंजुनाथ शंमुगम आईआईएम लखनऊ के एक मैनेजमेंट ग्रेजुएट थे, जो इंडियन आयल में कार्यरत थे. वहाँ उन्होंने पेट्रोल पम्प माफियाओं से संघर्ष किया और इसी प्रक्रिया में उनकी हत्या कर दी गयी थी.
सत्येन्द्र दुबे आईआईटी कानपुर के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थे, जो नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में काम करते थे. उन्होंने अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया और इसी दौरान ऐसे लोगों ने मिल कर उन्हें मार डाला.
ये पुरस्कार सभी भारतीयों तथा उन सभी अप्रवासी भारतीयों के लिये हैं, जिन्होंने भारत अथवा भारतीय मूल के लोगों के मध्य उल्लेखनीय कार्य किये हों तथा जिनकी आयु 28 फरवरी 2011 को 45 वर्ष से कम हो। पुरस्कार व्यक्ति विशेष के लिये ही हैं किसी संस्था अथवा संगठन के लिये नहीं। हम आप सभी लोगों से यह निवेदन करते हैं कि वे इस हेतु उचित नाम तथा जानकारियां भेज कर हमारा सहयाग करें। ये नाम तथा जानकारियां हमारे पते डॉ. नूतन ठाकुर, आईआरडीएस, 5/426, विराम खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ या ईमेल [email protected] पर भेजें। सूचना भेजे जाने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2011 है तथा पुरस्कारों की घोषणा 10 मार्च 2011 को की जायेगी।
सादर,
डा. नूतन ठाकुर
सचिव
आईआरडीएस
लखनऊ












Dr Gian Singh
February 9, 2011 at 12:18 pm
जम्मू- से भी कोई पत्रकार को इस सूची में लिया करो..यहां के पत्रकार बहुत हिम्मत से काम कर रहे है..
डा झान सिंह
स्कालर
जम्मू
ll
February 9, 2011 at 4:04 pm
ghhhh